Skip to content

1 मेरी प्यारी बिल्ली ढूँढ़ो




आओ गाएँ


देखो, देखो, देखो,देखो मेरी प्यारी बिल्ली।

क्या तुम बैठी खि‍ड़की के ऊपर?

क्या तुम सोई पलंग के नीचे? कहाँ छिपी हो ऊपर या नीचे?

देखो, देखो, देखो, देखो मेरी प्यारी बिल्ली। क्या तुम बैठी बस्‍ते के अंदर?

जल्दी से बाहर आ जाओ, कहाँ छिपी हो मुझे बताओ।

आओ, आओ, आओ, आओ मेरी प्यारी बिल्ली। कभी जार नीचे से खरोंचा। कभी कार के ऊपर पोंछा। ऊपर-नीचे, ऊपर-नीचे।

आओ, आओ, आओ, आओ मेरी प्यारी बिल्ली। कभी टोपी के ऊपर, कभी दरी के नीचे होकर जल्दी आओ प्यारी बिल्ली, तुम्हीं हो मेरी प्यारी बिल्ली।

बच्‍चो को अभिनय के साथ कविता पाठ करने के लिए कहें। बच्‍चे चित्रों का अवलोकन करें और बताएँ कि उन्होंने क्‍या देखा एवं चर्चा करें कि कौन-कौन सी वस्‍तु ऊपर हैं, कौन-सी नीचे इत्‍यादि । छुपन-छुपाई के खेल में छिपने के स्‍थान व परिवेश के जानवरों के रहने के स्‍थान इत्‍यादि से संबंधित प्रश्नों के माध्यम से बच्‍चो को चर्चा में भागीदारी हेतु प्रोत्‍साहित करें।

कविता में दिए गए चित्रों को देखिए एवं सही शब्‍द पर गोला लगाइए।

क. लाल गेंद पलंग के ऊपर/ के नीचे / पर है।
ख. तकिया पलंग पर/के बाहर/के नीचे है।
ग. आदमी पेड़ के नीचे/के अंदर/ पर सो रहा है।
घ. गाय घर के अंदर/ऊपर/ बाहर है।

सोचें और बताएँ


क. आप अपने जतेू कहाँ रखते हैं? कमरे के अंदर/ के बाहर?
ख. आप कूड़ा कहाँ डालते हैं? कूड़ेदान के अंदर/के बाहर?

आओ खेलें— वस्तुएँ ढूंढ़िए


बच्चे अपने आप को दो समूहों में बाँट लें, पहले समूह के बच्चे सफ़ेद चॉक, लाल गेंद इत्यादि जैसी कुछ वस्तुएँ आस-पास छिपाएँगे और दूसरे समूह के बच्चे उन वस्तुओं को ढूँढेंगे। इसके लिए अंदर/बाहर, दूर/पास, ऊपर/नीचे जैसी स्थिति से संबंधित शब्दावली का उपयोग करके दूसरे समूह को वस्तुओं को ढूँढ़ने के लिए मौखिक निर्देश देंगे। उदाहरण के लिए-

क. सफ़ेद वस्तु ढूंढ़िए जो बोर्ड के पास है और मेज के नीचे छिपी हैं।
ख. लाल वस्तु ढूंढ़िए जो कक्षा के बाहर और पेड़ के नीचे है।

आओ खेलें— गेंद फेंकिए


प्रत्येक बच्चा बारी-बारी से टोकरी के अंदर गेंद डालने का प्रयास करेगा। जब गेंद टोकरी के अंदर जाएगी तो बाकी बच्चे बोलेंगे अंदर और जब गेंद टोकरी गिरेगी तो बाकी बच्चे बोलेंगे बाहर

आओ करें


क. जो अंदर हैं, उन पर सही का चिह्न ✓ लगाइए।

गतिविधियाँ इस तरह कराई जाएँ कि सभी बच्चे गतिविधियों में किसी दिव्यांगता (यदि है) के बावजूद भागीदारी करें। उदाहरण के लिए, गेंद पर घुंघरू बांध सकते हैं एवं टोकरी के अंदर का तल बाहर के तल से अलग कर सकते हैं। इसका उद्देश्य यह है कि अलग उत्पन्न आवाज़ से गेंद के अंदर या बाहर गिरने का पता लगाया जा सके।

ख. जो बाहर हैं, उन पर सही का चिह्न ✓ लगाइए।

ग. चित्र को देखिए एवं उचित शब्द पर सही का चिह्न ✓ लगाइए

  1. अ. बच्चा पेड़ पर/के नीचे बैठा है।
  2. ब. चिड़ियाँ पेड़ पर/के नीचे बैठी हैं

घ. चित्र में मुस्कुराता हुआ चेहरा बनाइए और आँखों के ऊपर भौहें बनाइए।

ङ. हमारे राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगे को देखिए। उचित विकल्प पर सही का चिह्न ✓ लगाइए

  1. अ. तिरंगे पर सबसे ऊपर कौन-सा रंग है?
    1. सफ़़ेद / केसरिया / हरा
  2. ब. तिरंगे पर सफ़ेद रंग के नीचे कौन-सा रंग है?
    1. गुलाबी / केसरिया / हरा
  3. स. तिरंगे पर हरे रंग के ऊपर कौन-सा रंग है?
    1. सफ़ेद / केसरिया / पीला
  4. द. तिरंगे पर अशोक चक्र कहाँ है?
    1. कोने पर / बीच में / किनारे पर

बच्चों से चर्चा करें कि हम तिरंगा कब, कहाँ एवं क्यों फहराते हैं। बच्चों को राष्ट्रीय उत्सवों के विषय में बात करने के लिए प्रोत्साहित करिए। बच्चों को अपना तिरंगा बनाने और खड़े होकर राष्ट्र गान गाने के लिए कहिए।

छुक-छुक करती रेल चली

छुक-छुक, छुक-छुक
छुक-छुक करती रेल चली
छुक-छुक करती रेल चली।
टेढ़ी-मेढ़ी रेल चली नदी,
खेत से रेल चली।
ऊपर जाती, नीचे जाती थोड़ा रुकती,
चलती जाती
समुद्र, पहाड़, बरसात दिखाती
पूरा देश घुमाकर लाती।
आगे इंजन, पीछे डिब्बे,
कुछ डिब्बों के आगे डिब्बे
कुछ डिब्बों के पीछे डिब्बे
हिलते-डुलते रेल चली
छुक-छुक करती रेल चली।

क. इंजन के पीछे कितने डिब्बे हैं?
ख. लाल डिब्बे के आगे कितने डिब्बे हैं?
ग. लाल डिब्बे के पीछे के सभी डिब्बों में नारंगी रंग भरिए।
घ. लाल डिब्बे के आगे के डिब्बों में नीला रंग भरिए।

बच्चों को अपनी रेलगाड़ी की यात्रा का अनुभव बताने को कहिए। ऐसे बच्चों, जिन्होंने रेलगाड़ी से यात्रा नहीं की है, वे यात्रा से संबंधित प्रश्न पूछ सकते हैं। 'रेलगाड़ी' क्या होती है, पर भी चर्चा करें। उन्हें काग़ज़ पर रेलगाड़ी बनाने या पुराने बेकार डिब्बों से रेलगाड़ी बनाने के लिए कह सकते हैं।

आओ खेलें


बच्चे कविता पाठ करेंगे एवं एक खेल खेलेंगे जिसमें वे एक-दूसरे को पकड़कर रेलगाड़ी बनाएँगे। सभी बच्चे बताएँगे कि उनके आगे और पीछे कौन है?

छुक-छुक मेरी रेल चली छुक-छुक मेरी रेल चली। मेरे आगे कोई नहीं मीरा मेरे पीछे खड़ी।

सुआली और रोहित वस्तुओं के समूह बना रहे हैं।

मैंने सारे कंकड़ एक साथ रखे हैं। मैंने पत्तियों को एक समूह में रखा है और चॉक का एक अलग समूह बनाया है।

बच्चों को ठोस वस्तुओं, जैसे- बीजों, पत्तियों, मोतियों आदि को छाँटने की गतिविधियाँ करने के अवसर दें।

आओ करें


सुआली ने इन बटनों को इस तरह समूहों में बाँटा -

सुआली ने ऐसे समूह क्यों बनाए हैं?
सुआली अब इन बटनों के समूहों को अलग-अलग तरीकों से बनाना चाहती है चित्र बनाकर उसकी सहायता कीजिए-

परियोजना कार्य


बच्चों को कक्षा में अलमारी को व्यवस्थित करने को कहिए। शिक्षक, बच्चों को स्थिति से संबंधित जैसे- सबसे नीचे वाले खाने में दो वस्तुएँ रखिए, सबसे ऊपर वाले खाने में एक वस्तु रखिए इत्य उपयोग करते हुए निर्देश दीजिए।