Skip to content

2 क्या है लंबा? क्या है गोल ?




अपने आस-पास देखो


विद्या दीदी ने सभी बच्चों को गोला बनाकर बैठने के लिए कहा।

क्या है लंबा? क्या है गोल? आस-पास देख, जल्दी बोल। देखो, देखो, मेरा पेंसिल बॉक्स) है लंबा, मेरी चूड़ी है गोला क्या है लंबा? क्या है गोल? आस-पास देख, जल्दी बोल। देखो, देखो, मेरी टाँगें हैं लंबी, मेरा चेहरा है गोल।

यह खेल बच्चों के साथ कक्षा में खेलें। बच्चों को लंबाई एवं गोलाई के आधार पर दो-दो वस्तुओं के नाम बताने के लिए कहें। हर बार नई वस्तुओं का नाम लेना हैं, दोहराना नहीं हैं। बच्चे वस्तुओं के एक ही आयाम की ओर ध्यान देकर भी उनका वर्गीकरण कर सकते हैं। जैसे कोई गिलास को लंबा और कोई अन्य बच्चा उसे गोल कह सकता है। दोनों तरह के उत्तरों को तर्क के आधार पर सही माना जाए। बच्चों को अपने वर्गीकरण का तर्क देने के लिए कहें।

सोचो और करो


क. गोल वस्तुओं को 🞅 में और लंबी वस्तुओं को 🞎 में बनाइए।


ख. एक जैसी दिखने वाली वस्तुओं के जोड़े बनाइए।

ग. गेेंद जैसी दिखने वाली वस्तु पर सही का चिह्न ✔ लगाइए।





घ. टोपी जैसी दिखने वाली वस्तु पर सही का चिह्न ✔ लगाइए।





ङ. गिलास जैसी दिखने वाली वस्तु पर सही का चिह्न ✔ लगाइए।





च. दियासलाई (माचिस) की डिब्बी जैसी दिखने वाली वस्तु पर सही का चिह्न ✔ लगाइए।





आओ करें


अपने परिवेश में से अलग-अलग कुछ वस्तुएँ लेकर घर, खिलौना, टॉवर, रोबोट, बस या अपनी पसंद की कोई अन्य वस्तु बनाइए। आप कॉपी, पुस्तक, पेंसिल का डिब्बा, पानी की बोतल, पुराने या बेकार डिब्बे, जन्मदिन की टोपी इत्यादि का भी उपयोग कर सकते हैं।

बच्चों के चार समूह बनाइए। प्रत्येक समूह को कोई एक आकृति दीजिए एवं बच्चों को अपने परिवेश से दी गई आकृति जैसी दो वस्तुएँ लाने के लिए कहिए। सभी इकट्ठी की गई वस्तुओं को कक्षा में सभी के सामने रखिए और बच्चों को अपनी वस्तुओं को साझा करने एवं अनुभव बताने के लिए कहिए कि उन्होंने उस वस्तु को क्यों चुना।

एक बार एक मेमना था। वो अपनी दादी से मिलने जा रहा था। एक भेड़िये ने मेमने को देखा। वह उसे खाना चाहता था।

कृपया, मुझे अभी मत खाओ। मुझे पहले अपनी दादी के घर जाने दो और मोटा-ताज़ा होने दो। ठीक है, तुम जा सकते हो।

मेमने ने भेड़िये के विषय में अपनी दादी को सब कुछ बताया। दादी माँ को एक विचार सूझा। उसने मेमने को एक ढोलक में लिटा दिया और ढोलक को घर के लिए लुढ़का दिया।

कक्षा में कहानी को पढ़ें और बच्चों को अभिनय करने को कहें।

ढोलक बहुत तेज़ी से लुढ़की और भेड़िये ने उसके पीछे भागना शुरू कर दिया।

भेड़िया मेमने को पकड़ नहीं सका एवं मेमना सुरक्षित अपने घर पहुँच गया।

धन्यवाद दादी !

बच्चों को ढोलक के लुढ़कने के कारण खोजने दीजिए। ढोलक के आकार एवं जंगल से मेमने के घर तक ढलान वाले तल/रास्ते के संबंध पर चर्चा कीजिए।

आओ खेलें


चित्र में बच्चे कैरम का खेल खेल रहे हैं। आप भी खेलो और पता लगाओ की गोटियों को सरका कर गोले में कैसे डालते हैं।

ढोलक बहुत तेज़ी से लुढ़की और भेड़िये ने उसके पीछे भागना शुरू कर दिया।

दिए गए चित्र में लुढ़कने वाली वस्तुओं पर सही का चिह्न ✔ लगाइए एवं सरकने वाली वस्तुओं पर गलत का चिह्न ✖ लगाइए।

ढोलक बहुत तेज़ी से लुढ़की और भेड़िये ने उसके पीछे भागना शुरू कर दिया।

अपने आस-पास से अलग-अलग वस्तुएँ इकट्ठी कीजिए एवं पता लगाइए कि वे लुढ़कती हैं या सरकती हैं।
क्या आपने ऐसी वस्तुएँ भी देखी हैं जो लुढ़कती भी हैं एवं सरकती भी हैं? यदि हाँ, तो इनके विषय में कक्षा में चर्चा कीजिए।

बच्चों से परिवेश की ऐसी वस्तुओं के नाम बताने के लिए कहिए जो लुढ़कती भी हैं और सरकती भी हैं। कोई वस्तु किसी समतल या ढलान वाली जगह पर क्यों लुढ़कती है या सरकती है, इस पर बच्चों से चर्चा कीजिए।

सोचो और करो


पता लगाइए कि नीचे दिखाई गई वस्तुएँ लुढ़कती हैं या सरकती हैं या फिर लुढ़कती भी हैं और सरकती भी हैं। सही ✔ और गलत के चिह्न ✖ लगाइए।

वस्तु
लुढ़कती है
सरकती है लुढ़कती भी है और सरकती भी है।
























परियोजना कार्य


क. गत्ते के कुछ डिब्बे, जैसे- जूतों का डिब्बा, खाने के खाली डिब्बे, फलों के डिब्बे इत्यादि इकट्ठे कीजिए। डिब्बों का उपयोग करके अपनी मनपसंद कहानी के लिए इन डिब्बों के सामने वाले भाग को काटकर आँखें, मुँह और नाक बनाएँ। अपनी शिक्षिका/अभिभावकों की सहायता से कठपुतली बनाइए एवं कक्षा में कठपुतली के कार्यक्रम का आयोजन कीजिए।

ख. अलग-अलग वस्तुओं की सहायता से इमारत बनाइए। पता लगाइए कि किस आकार की वस्तुएँ ऊँची और स्थिर इमारत बनाती हैं।

ग. चिकनी मिट्टी का उपयोग करते हुए विभिन्न आकार एवं वस्तुएँ बनाइए।