Skip to content

3 स्वादिष्ट आम




आओ पढ़ें


कुछ पक्षी गिलहरी को आम खाते हुए देख रहे हैं।

धप्प !
1 पक्षी आता है। अब 2 पशु-पक्षी आम खा रहे हैं।
एक और पक्षी आता है। अब 3 पशु-पक्षी आम खा रहे हैं।

एक और पक्षी आता है। अब 4 पशु-पक्षी आम खा रहे हैं।
एक और अन्य पक्षी आता है। अब 5 पशु-पक्षी आम खा रहे हैं।

एक और पक्षी आता है। अब 6 पशु-पक्षी आम खा रहे हैं।
एक और अन्य पक्षी आता है। अब 7 पशु-पक्षी आम खा रहे हैं।

एक और अन्य पक्षी आता है। अब 8 पशु-पक्षी आम खा रहे हैं।

फिर एक और अन्य पक्षी आता है। अब 9 पशु-पक्षियों ने आम खाया।

आओ बातचीत करें


  1. क. चित्र में दिखाए गए पक्षियों को पहचानें।
  2. ख. शुरुआत में कितने पशु-पक्षी आम खा रहे थे?
  3. ग. हर बार कितने और पशु-पक्षी आते हैं?
  4. घ. एक से एक अधिक, दो से एक अधिक... इत्यादि कितने होते हैं? ऐसा 9 तक करें।
  5. ङ. अंत में कितने और पशु-पक्षियों ने आम खाया?

पशु-पक्षियों के सम्मिलित होने से से शिक्षक गिनती के विषय में बातचीत करें। वे कहानी का अभिनय करा सकते हैं जिसमें सभी बच्चे अलग-अलग पशु-पक्षियों का अभिनय करें एवं विभिन्न पशु-पक्षियों की आवाजें निकालें। शिक्षक विभिन्न जानवरों, उनकी आवाज़ों एवं प्राकृतिक आवास पर बातचीत करें। बच्चों को बताएँ कि किसी भी संख्या में एक और जोड़ने से नई संख्या बनती है।

पक्षियों की संख्या का उँगलियों की संख्या से मिलान कीजिए। एक करके दिखाया गया है।


उँगलियों की संख्या का बिंदुओं की संख्या से मिलान कीजिए।

आओ खेलें - उँगलियों का जादू


अपने मित्र को कोई भी 3 उँगली दिखाइए। आपके मित्र को भी अपनी कोई 3 उँगलियाँ किसी अलग तरीके से दिखानी हैं, जैसे- 2 उँगली एक हाथ की एवं 1 उँगली दूसरे हाथ की। इसी प्रकार यह खेल अन्य संख्याओं के लिए भी खेला जा सकता है। दो हाथों से 4 उँगलियाँ कितने प्रकार से दिखाई जा सकती हैं?

आओ बाहर खेलें


बच्चे एक-दूसरे का हाथ पकड़कर गाना गाते हुए एक गोल घेरे में घूमेंगे। एक बच्चा ताली बजाएगा और कहेगा 'चार'। सभी बच्चे हाथ पकड़कर चार-चार के समूह बनाएँगे। जो बच्चे चार-चार के समूह में सम्मिलित नहीं होंगे वे अन्य समूहों के बच्चों को गिनकर बताएँगे कि उन्होंने संख्या के अनुसार समूह सही बनाया है या नहीं। इसी तरह बच्चे 9 तक की संख्याओं को बोलकर खेल जारी रख सकते हैं।

मेरा कला दिवस


एकता दिवस (31 अक्टूबर) पर बच्चों के लिए कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। रेखा खींचकर प्रत्येक बच्चे को सामान उपलब्ध कराइए जैसा कि चित्र में दिखाया गया है।

आइए यह पता करने में बच्चों की सहायता करें कि उनके पास सामान पर्याप्त है या नहीं।

बच्चों की संख्या से कम या अधिक या के बराबर पर सही का चिह्न ✔ लगाइए।
वस्तुएँ बच्चों की संख्या से अधिक बच्चों की संख्या से कम बच्चों की संख्या के बराबर















बच्चों के साथ चर्चा करें कि उन्होंने कैसे पता लगाया कि कौन-सा अधिक/कम/बराबर है। बच्चों से समूहों के बीच वस्तुओं को साझा करने पर भी चर्चा कीजिए जब बच्चों की संख्या वस्तुओं से अधिक हो। एकता दिवस के महत्व और इसे क्यों मनाया जाता है, पर चर्चा कीजिए।

आओ करें


क. किसकी संख्या अधिक है, गिनकर चिह्न ✔ लगाइए।



ख. किसकी संख्या कम है, गिनकर चिह्न ✔ लगाइए



ग. उचित खाने में सही का चिह्न ✔ लगाकर बताइए कि किसकी संख्या कम है।



आओ करें


क. इस खेल को अपने मित्र के साथ खेलिए। अब आपको कुछ उँगलियाँ दिखानी हैं, जैसे- चार उँगलियाँ दिखाइए, फिर आपके मित्र को चार से कम उँगलियाँ दिखानी होंगी।

ख. बच्चों से चर्चा करें कि क्या वे इससे अधिक संख्या में उँगलियाँ दिखा सकते हैं? क्या इसे किसी अन्य तरीके से दिखाया जा सकता है? क्या इससे कम किसी अन्य तरीके से दिखाया जा सकता है?

आओ संख्याएँ लिखें 1, 2, 3....

ऊपर दिए गए चित्र में उन वस्तुओं के पास △ बनाइए जो संख्या में एक हैं और नीचे 1 लिखिए।

                                                       

ऊपर दिए गए चित्र में उन वस्तुओं के पास ◯ बनाइए जो संख्या में दो हैं और नीचे 2 लिखिए।

                                                       

ऊपर दिए गए चित्र में उन वस्तुओं के पास ▭ बनाइए जो संख्या में तीन हैं और नीचे 3 लिखिए।

                                                       

ऊपर दिए गए चित्र में उन वस्तुओं के पास △ बनाइए जो संख्या में दो हैं और नीचे 4 लिखिए।

                                                       

ऊपर दिए गए चित्र में उन वस्तुओं के पास ◯ बनाइए जो संख्या में दो हैं और नीचे 5 लिखिए।

                                                       

ऊपर दिए गए चित्र में उन वस्तुओं के पास ▭ बनाइए जो संख्या में दो हैं और नीचे 6 लिखिए।

                                                       

ऊपर दिए गए चित्र में उन वस्तुओं के पास △ बनाइए जो संख्या में तीन हैं और नीचे 7 लिखिए।

                                                       

ऊपर दिए गए चित्र में उन वस्तुओं के पास ◯ बनाइए जो संख्या में दो हैं और नीचे 8 लिखिए।

                                                       

ऊपर दिए गए चित्र में उन वस्तुओं के पास ▭ बनाइए जो संख्या में दो हैं और नीचे 9 लिखिए।

                                                       

बच्चों से वस्तुओं को गिनने और रेत पर संख्याएँ लिखने का पर्याप्त अभ्यास कराएँ।। उन्हें अपने संख्या कार्ड बनाने के लिए कहें। बच्चों को बताएँ कि चित्र में जो सात तारों का समूह है और रोज़ रात को दिखाई देता है, उसे सप्तर्षि कहते हैं।

गिनिए और मिलान कीजिए


गिनिए और रंग भरिए


क. 8 तारों में रंग भरिए।

ख. 5 फूलों में रंग भरिए।

ग. 6 गेंदों में रंग भरिए।

संख्याओं को क्रम से मिलाइए

क. 1 से 9 तक की संख्याओं को रेखा खींचकर क्रम में मिलाते हुए एक रास्ता बनाइए। ध्यान रखें कि रेखाएँ एक-दूसरे को काटे नहीं।

  1. अ.
  2. ब.
  3. स.

ख. नटखट बंदर ने संख्या कार्ड नीचे गिरा दिए। इन संख्या कार्डों को छोटी से बड़ी संख्या के क्रम में लगाइए-

                                  

ग. एक बिल्ली फर्श के ऊपर से घूमती हुई चली गई। छिपी संख्याओं को लिखिए।

5, 6, 8

2, 4, 5

5, 9

3, 6,

गिनिए और रंग भरिए


क. इसमें कितने पीले डिब्बे हैं? गिनें और लिखें।

ख. गिनकर बताइए कि चित्र में कितने जामुन हैं? संख्या लिखें।

ग. गिनकर बताइए कि चित्र में कितनी भेड़े हैं? संख्या लिखें।

घ. किन्हीं 4 फलों के चित्र बनाइए।

ङ. कौन-से दो समूहों में कुल 8 फल हैं? उन पर घेरा लगाएँ।

च. कौन-से दो समूहों में कुल 7 छतरियाँ हैं? उन्हें घेरा लगाएँ।

छ. गिनिए और कम संख्या वाली वस्तु (कप या चम्मच) पर घेरा लगाएँ।

परियोजना कार्य


बच्चों को अपने संख्या कार्ड (1 से 9 तक) बनाने को कहें। संख्या कार्ड बनाने के लिए विभिन्न रंगीन काग़ज़ों का उपयोग कर सकते हैं और समान संख्या में वस्तुएँ बना/चिपका सकते हैं।