6 सब्ज़ियों की खेती
रूमी और शमी खेत से सब्ज़ियाँ लाने में एक-दूसरे की सहायता कर रहे हैं। प्रत्येक के पास एक-एक टोकरी है और वे सब्ज़ियाँ उन टोकरियों में रख रहे हैं।
क.
रूमी की टोकरी
शमी की टोकरी
दोनों के पास हैं7 + 5 = ____


9 + 4 = ____


8 + 8 = ____
परियोजना कार्य
अपने घर/स्कूल/आस-पास सब्ज़ियों के कुछ पौधे उगाइए। अपने मित्रों एवं परिवार को अपने अनुभव बताइए एवं उगाए गए पौधों का ध्यान रखिए। आप काग़ज़ पर बढ़ते हुए पौधों का चित्र बना सकते हैं या उनके चित्र लगा सकते हैं।
मोती और माला
आओ खेलें
दिखाइए कि आप 12 और 4 को गिनलड़ी में कैसे जोड़ेंगे?
मैं पहले 12 मोती गिनूँगा और फिर 4 आगे गिनूँगा 13, 14, 15, 16
दिखाइए कि आप इसे कैसे गिनेंगे?
13 + 4 =
14 + 5 =
6 + 8 =
5 + 7 =
कूदिए और जोड़िए
अपने तरीके से जोड़िए
क. सपना के पास 12 रंगीन पेंसिलें हैं और गौरी के पास 6 रंगीन पेंसिलें हैं। दोनों के पास कुल कितनी पेंसिलें हैं?
सपना ने इस प्रकार हल किया-
12 के आगे 6 और गिनें मिलकर हुए 18
12+6=18
शिक्षक जोड़ की प्रक्रिया पर बातचीत करें कि बच्चे किस प्रकार 12 गिनते हैं एवं उसमें 6 कैसे जोड़ते हैं। बच्चों द्वारा अपनाई गई कार्यनीतियों पर चर्चा करें।
गौरी ने इसे इस प्रकार हल किया-
12+6
10+2+6
10+8=18
क्या आप इसे किसी अन्य तरीके से हल कर सकते हैं? प्रयास कीजिए एवं अपने शिक्षक से चर्चा कीजिए।
ख. अमन के पास 8 लड्डू हैं। चरनजीत ने 6 लड्डू खरीदे। दोनों के पास अब कुल कितने लड्डू हैं? 
ग. शीना के पास 12 चूड़ियाँ हैं। उसकी बहन ने उसे 6 चूड़ियाँ और दीं। अब उसके पास कुल कितनी चूड़ियाँ हैं? 
आओ करें
आप पिकनिक पर क्या ले जाना पसंद करेंगे? अपने मित्र के साथ चर्चा कीजिए। चर्चा के पश्चात उन वस्तुओं के चित्र नीचे बनाइए एवं आवश्यकतानुसार उनके सामने संख्या लिखिए।

घटाव
कुछ अन्य संख्याओं के साथ घटाव कीजिए और लिखिए।

| क. | 16 - 4 = |
ख. | 12 - 5 = |
| ग. | 14 - 7 = |
घ. | 16 - 6 = |
| ङ. | 15 - 5 = | च. | 15 - 0 = |
| छ. | 17 - 9 = | ज. | 13 - 3 = |
आगे कूदो, पीछे कूदो
अंजलि और रेणु कूदने का खेल खेल रही हैं।
रेणु, मैं 6 से आगे 2 कदम कूद रही हूँ।
मैं 15 से पीछे 7 कदम कूद रही हूँ।
अरे! हम दोनों एक ही स्थान पर पहुँच गए।
आओ करें
घर/मैदान में एक संख्या पट्टी बनाइए एवं एक ही स्थान पर पहुँचने के अलग-अलग तरीके निकालिए।
जोड़िए, घटाइए और मिलान कीजिए
ऐसे ही और प्रश्न बनाएँ और बच्चों से पूछें। प्रश्नों के उत्तर बताने के स्थान पर हल करने के तरीकों पर बातचीत करें। बच्चों को प्रश्न हल करने के अपने तरीके बताने दें।
इन्हें भी कीजिए।
क. एक कुम्हार के पास 9 दीये थे। उसने 5 दीये बेच दिए। फिर उसने 7 और दीये बनाए। अब उसके पास कुल कितने दीये हैं?
ख. स्कूल बस में पहले स्टॉप पर 6 बच्चे चढ़े। दूसरे स्टॉप पर 8 बच्चे और चढ़े। तीसरे स्टॉप पर 7 बच्चे बस से उतर गए। अब बस में कुल कितने बच्चे हैं?
ग. बस में कुल 18 सीटें हैं। इसमें पहले से 9 बच्चे बैठे हैं, गाड़ी में कितने बच्चे और बैठ सकते हैं?
घ. कुलजीत अपने डिब्बे में 14 टॉफ़ियाँ लेकर आई, कुछ टॉफ़ियाँ अपने मित्रों को बाँटने के बाद उसने देखा कि डिब्बे में 6 टॉफ़ियाँ बची हैं। उसने मित्रों को कितनी टॉफ़ियाँ बाँट दीं?
ङ. रमन ने 12 केले खरीदे और उनमें से कुछ केले खा लिए, अब उसके पास 5 केले बचे। उसने कितने केले खाए?

16 - 4 =
12 - 5 =
14 - 7 =
16 - 6 =