Skip to content

7 लीना का परिवार

लीना के परिवार का मिलना-जुलना

लीना अपने परिवार के साथ एक गाँव में रहती है। वह अपने दादा-दादी, माता-पिता और एक भाई शानबोर के साथ रहती है। उसके चाचा-चाची और चचेरे भाई-बहन उनके घर के पास रहते हैं।

लीना स्टूल पर खड़ी है। उसे लंबा दिखना बहुत पसंद है। लीना के परिवार में सबसे लंबे सदस्य पर गोला लगाइए।

लीना के परिवार ने अपने परिवार के सभी सदस्यों को मिलने के लिए आमंत्रित किया है।

आओ बातचीत करें

क. लीना के परिवार में कुल कितने सदस्य हैं?
ख. परिवार के सबसे लंबे सदस्य पर सही का चिह्न लगाइए।
ग. परिवार के सबसे छोटे सदस्य पर टोपी बनाइए।
घ. वह कौन है जो लीना के पिता से छोटा है, लेकिन लीना की माँ से लंबा है?
ङ. आपके परिवार में सबसे लंबा कौन है और परिवार का सबसे छोटा सदस्य कौन है?
च. आपकी कक्षा में सबसे लंबा बच्चा कौन है?
छ. आपकी कक्षा में कितने बच्चे आपसे लंबे हैं?

लीना पहाड़ी की चोटी पर एक लकड़ी के घर में रहती है। क्या आप तस्वीर में उसका घर ढूँढ़ सकते हो? चित्र को देखते हुए सही विकल्पों पर गोला लगाइए-

क. उसका घर दुकान के सबसे पास/ से सबसे दूर है और स्कूल के सबसे पास/से सबसे दूर है।

ख. स्कूल दुकान के सबसे पास/ से सबसे दूर और लाल छत वाले घर के सबसे पास/ से सबसे दूर है।

ग. बच्चा स्कूल बस के सबसे पास/ से सबसे दूर है और स्कूल के सबसे पास/ से सबसे दूर है।

इसे भी जानिए

यह सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा है, जिसे 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' या 'एकता की मूर्ति' भी कहा जाता है। यह विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा है और यह गुजरात में स्थित है।

आओ करें

क. जो सबसे लंबा है उस पर सही ✔ का चिह्न लगाइए।
अ. ब.

ख. जो सबसे छोटा है उस पर सही ✔ का चिह्न लगाइए।
अ. ब.

ग. जो सबसे मोटा है उस पर सही ✔ का चिह्न लगाइए।
अ. ब.

घ. जो सबसे पतला है उस पर सही ✔ का चिह्न लगाइए।
अ. ब.

सोचिए और बनाइए

क. इससे लंबी छड़ी/ बाँस बनाओ. ख. इससे छोटी रस्सी बनाओ


यह तैयार है।
छोटी वस्तुओं को नापने के लिए उँगलियों का उपयोग कर सकते हैं।

ग. चित्रा अपने हाथ (बालिश्त) का उपयोग करके कॉपी, पेंसिल, छड़ी, मेज की लंबाई का भी पता लगाना चाहती है।

सोचो और लिखो

क. मेरी मेज ____ हाथ (बालिश्त) लंबी है।
ख. मेरा बैग ____ हाथ (बालिश्त) लंबा है।
ग. मेरी कक्षा का ब्लैकबोर्ड ____ हाथ (बालिश्त) लंबा है।
घ. मेरी गणित की पुस्तक ____ हाथ (बालिश्त) लंबी है।
ङ. मेरी बाँह ____ हाथ (बालिश्त) लंबी है।
च. मेरे मित्र की बाँह ____ हाथ (बालिश्त) लंबी है।

क्या चित्रा इन सभी वस्तुओं की लंबाई ज्ञात करने के लिए अपने हाथ (बालिश्त) का उपयोग कर सकती है? पता करो कि इनमें से कौन-सी वस्तुएँ एक हाथ (बालिश्त) से कम हैं। इन वस्तुओं की लंबाई का पता लगाने के लिए क्या हम उँगलियाँ उपयोग करेंगे?

आओ करें

इन वस्तुओं की लंबाई ज्ञात करने के लिए आप बालिश्त या उँगलियों में से क्या चुनेंगे और क्यों? तालिका में अपने विकल्प पर गोला लगाइए। इन वस्तुओं की लंबाई ज्ञात करने से पहले अनुमान लगाने का प्रयास कीजिए।

वस्तुएँ आप क्या उपयोग करोगे? मेरा अनुमान मेरा निष्कर्ष
बोतल बालिश्त या उँगलियाँ
चम्मच बालिश्त या उँगलियाँ
पेंसिल बालिश्त या उँगलियाँ
दोस्त की नाक बालिश्त या उँगलियाँ
टाँग बालिश्त या उँगलियाँ
चाबी बालिश्त या उँगलियाँ

पाँव से नापने पर पाँव से मेरा अनुमान पाँव से मेरा निष्कर्ष
अपनी सीट से कक्षा के दरवाजे के बीच की दूरी
कक्षा के कमरे की दो दीवारों के बीच की दूरी
अपने बिस्तर से शौचालय के बीच की दूरी
आपके कमरे की दो दीवारों के बीच की दूरी

आओ करें

क. भारी वस्तु पर सही का चिह्न ✔ लगाइए।

ख. हल्की वस्तु पर सही का चिह्न ✔ लगाइए।

ग. भारी वस्तु में रंग भरिए।

अ. ब.
स. द.

घ. हल्की वस्तु में रंग भरिए।

अ. ब.
स. द.

आओ बातचीत करें

क. आप और आपके मित्र में से कौन भारी है? आप कैसे पता लगाएँगे? कक्षा में चर्चा कीजिए।

ख. अपना वजन पता करिए। क्या आप बता सकते हैं कि आपका वजन आमतौर पर कहाँ मापा जाता है?

आओ करें

क. बाल्टी को पानी से भरकर देखिए-

अ. ______ जग पानी बाल्टी को भर देंगे।
ब. ______ गिलास पानी बाल्टी को भर देंगे।
स. ______ कटोरी पानी बाल्टी को भर देंगी।

ख. पता लगाइए-

अ. कितने प्याले (कप) पानी से आपकी पानी की बोतल भरेगी? ______
ब. अब अपने मित्र की पानी की बोतल को उसी प्याले से भरिए। कितने प्याले पानी से बोतल भरेगी? ______
स. किस बोतल में अधिक पानी आता है? ______
द. इसे दूसरी बोतल के साथ भी कीजिए। किस बोतल में कम पानी आता है? ______

ग. जिसमें अधिक पानी आता है, उस पर गोला ◯ लगाइए-

पानी हमारे लिए बहुत उपयोगी है। चर्चा कीजिए।

दिए गए कामों के लिए आपको पानी की कितनी मात्रा की आवश्यकता होगी, उस पर सही ✔ का चिह्न लगाइए।

क.मंजन (ब्रश) करने के लिए पानी से भरी बाल्टीपानी से भरा मग
ख.नहाने के लिए पानी से भरी बाल्टी पानी से भरी टंकी
ग.दो गिलास नींबू पानी बनाने के लिए पानी से भरा जगपानी से भरी बाल्टी
घ.एक पौधे को पानी देने के लिए पानी से भरा मगपानी से भरी बाल्टी

परियोजना कार्य


क. चर्चा कीजिए कि नहाने के लिए फव्वारे या बहते हुए नल के पानी की जगह बाल्टी में पानी लेकर नहाना क्यों आवश्यक है?

ख. रंगीन पट्टियों को फाड़िए और चिपकाइए जिससे पट्टी का एक हिस्सा छोटा और दूसरा हिस्सा लंबा हो जाए। पट्टियाँ अलग-अलग आकार की होंगी।

छोटी
ये छोटी हैं
लंबी
ये लंबी हैं







ग. उन वस्तुओं की सूची बनाइए जिन्हें उठाना आसान है और जिन्हें उठाना कठिन है।

उठाना आसान है उठाना कठिन है







घ. विभिन्न आकारों की बोतल, कटोरी और गिलास इकट्ठे कीजिए। अब देखिए कितने गिलास/कटोरी पानी से बोतल भर सकते हैं? किस बर्तन में अधिक पानी हो सकता है?

बच्चों से पूछें कि वे एक दिन में कितने गिलास पानी पीते हैं। उनके आस-पास बर्बाद हो रहे पानी के विषय में चर्चा करें और उन्हें जागरूक करें। अगर गिलास में पानी रह गया है, तो वे क्या करेंगे? हम उसे फेंक दें या पौधों में डाल दें। पानी को बचाने के और क्या तरीके हैं, जैसे उपयोग में ना आने पर नल को बंद कर देना, पानी में कोई कचरा नहीं डालना, गंदा पानी बर्बाद नहीं करना, इसका उपयोग पौधों को पानी देने के लिए किया जा सकता है।