Skip to content

12 हम कितना खर्च कर सकते हैं?

Screenshot 2025-04-22 104537

रिया ₹1, ₹2, ₹5 एवं ₹10 के सिक्के गिनना शुरू करती है और साहिल ₹10, ₹20, ₹50 एवं ₹100 के नोट गिनता है। नीचे दिए गए सिक्कों और नोटों को देखिए एवं उनका मूल्य लिखिए।

₹1


₹10



रहीम काका खिलौने वाले

आओ करें


क. एक गेंद की कीमत ₹20 है।

रिया ने गेंद खरीदने के लिए ₹5 के ______ सिक्के दिए।

साहिल ने गेंद खरीदने के लिए ₹10 के ______ नोट दिए।

ख. उन खिलौनों के नाम बताइए जो ₹10 में खरीद सकते हैं।

ग. उन खिलौनों के नाम बताइए जो ₹20 में खरीद सकते हैं।

घ. यदि एक कार की कीमत ₹14 है और रिया के पास ₹10 हैं, तो उसे कार खरीदने के लिए कितने और रुपये चाहिए?

ङ. रिया और साहिल के पास कुल ₹30 है। वो कौन-कौन से खिलौने खरीद सकते हैं?


कुल रुपयों का जोड़ पता करके उचित विकल्प पर सही का चिह्न ✔ लगाइए।

Screenshot 2025-04-22 113821


आओ खेलें


काग़ज़ की पट्टियों की सहायता से अपने अलग-अलग मूल्य के नोट एवं सिक्के बनाइए। अपनी कक्षा में दुकान का खेल खेलिए।

कुछ बच्चे बनेंगे दुकानदार और अन्य बच्चे खरीददार बनेंगे। बच्चे खेलने वाले नोट/सिक्कों की सहायता से सामान खरीदेंगे। बच्चों को अलग-अलग नोटों या सिक्कों के संयोजनों की सहायता से मूल्य चुकाने के लिए प्रेरित करें।

नीचे दी गई धनराशि को अलग-अलग मूल्य के नोटों या सिक्कों को मिलाकर बनाइए।

Screenshot 2025-04-22 115657

Screenshot 2025-04-22 115801


Screenshot 2025-04-22 115817

मिलान कीजिए।


धन की बचत करना अच्छी आदत है। चर्चा कीजिए।

परियोजना कार्य


 किसी बड़े की सहायता से अपने घर पर उपलब्ध किसी खाली डिब्बे से अपनी गुल्लक बनाइए।

बच्चों को खेलने वाले नोट/सिक्कों से ऐसे समूह बनाने के लिए कहें जिससे उन्हें पैसों के अलग-अलग संयोजन करने के अवसर प्राप्त हो।