क्यू आर कोड


9 आँकड़ों   का   उपयोग  

आकृतियों द्वारा बनाया गया एक दृश्य। त्रिकोणीय किरणों वाला एक गोल सूर्य है। दो त्रिभुज के आकार के पहाड़ हैं, तीन पक्षी उड़ रहे हैं, एक वृत्त और दो त्रिभुजों का उपयोग करके बनाया गया है। त्रिभुज के आकार के चार पेड़ हैं, वर्गाकार और आयत आकृतियों से बना एक घर, वृत्त और छोटे त्रिभुजों से बनी एक बिल्ली भी है।

ऊपर के चित्र में बनी हुई आकृति को गिनिए।

त्रिकोण

वृत्त

वर्ग

आयत


आकृतियों के नाम लिखिए जो सबसे अधिक बार आई हैं और जो सबसे कम बार आई हैं


शिक्षकों   के   लिए  

आँकड़ों   का   उपयोग   की   समझ   विकसित   करने   के   लिए   पृष्ठ   संख्या  147 देखें।  


ये   सभी   बच्चे   आपस   में   मित्र   हैं।   प्रत्येक   बच्चे   के   नाम   में   आए   अक्षरों   को   गिनिए   और   लिखिए -

नाम

अक्षरों की संख्या

श ब न म

_____

जो स फ

_____

य श पा ल

_____

उ द य

_____

सु ही सि नी

_____

अ म र पा ल

_____

स म र जी त

_____

श् या मा

_____

अ ह म द

_____


कितने नामों में तीन अक्षर आए हैं।_____

कितने नामों में चार अक्षर आए हैं। _____

कितने नामों में पाँच अक्षर आए हैं। _____

ऊपर लिखे सभी नामों में ‘म’ कितनी बार आया है?

ऊपर लिखे सभी नामों में ‘य’ कितनी बार आया है?