Skip to content

मिलकर पढ़िए

अध्याय- 5

मिठाई

img1

एक दिन गधे का मन मिठाई खाने का हुआ।

img2

गधे ने अपने मित्रों से कुछ मीठा खाने को माँगा।

img3

भालू ने कहा, “शहद खा लो।”

गधे ने मना कर दिया।

img4

खरगोश ने कहा, “गाजर खा लो।”

गधे ने मना कर दिया।

img5

चींटे ने कहा, "गुड़ खा लो।"

गधे ने मना कर दिया।

img6

हाथी ने कहा, “गन्ना खा लो।"

गधे ने मना कर दिया।

img7

गिलहरी ने कहा, "आम खा लो।”

गधे ने मना कर दिया।

img8

बिल्ली बोली, “हलवाई की दुकान पर चलो।" गधे को यह बात पसंद आ गई।

img9

तब सब साथ-साथ मिठाई खाने के लिए चल पड़े।

साभार - बरखा क्रमिक पुस्तकमाला, एन.सी.ई.आर.टी.

1. किसे खाने में क्या पसंद है? रेखा खींचकर मिलाइए --

bhalu aam
khargosh ganna

hathi

img10

gilaharee

gajar

2. नीचे दी हई वस्तुओं को पहचानकर उनके नाम बताइए और पढने का प्रयास कीजिए -

gadha mithai hathi

गधा

मिठाई

हाथी

3. इस कहानी में कौन-कौन से जानवर हैं? किन्हीं तीन जानवरों के नाम लिखिए

................ ................ ................

शिक्षण-संकेत - 'मिठाई' कहानी में आए हुए शब्दों एवं अन्य शब्दों की सहायता से बच्चों को 'ग', 'ह', 'ठ', 'ध' की ध्वनि और आकृति की पहचान कराएँ।

3. सही या गलत? वाक्यों के सामने का चिह्न लगाकर बताइए -

(i) गधे ने बिल्ली की बात मान ली। (सही/ गलत)

(ii) खरगोश ने आम खाने को कहा। (सही/ गलत)

(iii) हाथी ने कुछ नहीं कहा। (सही/ गलत)

(iv) सभी ने गधे की सहायता करने का प्रयत्न किया। (सही/ गलत)

शब्दों का खेल

नीचे दी गई कविताओं को पढ़िए –

ईख खेत में बोली,

अपने पास वाली ईख से;

मेरे ऊपर क्यों गिरती हो,

खड़ी रहो ना ठीक से !

ikh

इमली की डाल पर,

बैठी थी चिड़िया;

खा रही थी इमली,

देख रही थी मुनिया।

imli

- प्रभात

खोजें-जानें

अपने घर के आस-पास अपने परिवार के लोगों के साथ घूमिए। छोटे-छोटे कीड़ों, मकोड़ों, जानवरों को देखिए। वे क्या करते हैं, क्या खाते हैं, कितने अलग-अलग रंग के हैं आदि विशेषताओं पर ध्यान दीजिए। घर आकर इनके चित्र बनाइए और कुछ शब्द भी लिखना चाहें, तो अवश्य लिखिए। अगले दिन कक्षा में सभी के साथ साझा कीजिए।

शिक्षण-संकेत-बच्चों से कहानी और कविताओं में आए शब्दों 'मिठाई', 'ईख', 'इमली', 'गिलहरी', 'बिल्ली', 'चींटा', 'मीठा' आदि की सहायता से 'इ' और 'ई' की ध्वनियों और आकृतियों एवं उनकी मात्राओं (f) एवं (1) की पहचान करवाएँ।