Skip to content

मिलकर पढ़िए

अध्याय- 6

तीन साथी

img1

एक था हाथी। एक थी बकरी। दोनों साथ-साथ जंगल में जाते।

img2

हाथी डाली झुकाता और बकरी पत्ते खाती। एक दिन दोनों जंगल में गए।

img3

वहाँ एक तालाब दिखाई दिया। वहाँ एक बेर का पेड़ था। हाथी ने पेड़ हिलाया। बकरी बेर खाने लगी।

img4

तभी पेड़ से चिड़िया का बच्चा पानी में गिरा। बकरी उसे बचाने गई तो वह भी डूबने लगी।

img5

हाथी ने दोनों को बाहर निकाला। कुछ दिनों में चिड़िया का बच्चा बड़ा हो गया।

img6

चिड़िया पता लगाती कि कहाँ-कहाँ फल लगे हैं। तीनों वहाँ जाते और खूब फल खाते। अब तीन साथी साथ रहते।

साभार - एकलव्य

बातचीत के लिए

1. तालाब के पास किसका पेड़ था?

2. हाथी ने बेर का पेड़ क्यों हिलाया?

3. किसी ऐसी घटना के विषय में बताइए जब आपने किसी की सहायता की हो।

क्या होता अगर...

1. चिड़िया का बच्चा तालाब में न गिरता।

2. हाथी तालाब के पास न होता।

चित्र में कितने हाथी?

कहाँ छुपे हैं सारे हाथी, आओ खोजें मिलकर साथी।

img7

पहले क्या हुआ?

कहानी में जो-जो हुआ, उन्हें क्रम से अंक दीजिए -

img8

शब्दों का खेल

1. कहानी में आए तीन साथियों के नाम बताइए।

2. अपने शिक्षक की सहायता से शब्द पढ़िए और बताइए कि इनमें कौन-कौन सी ध्वनियाँ हैं -

bakri chidiya hathi

बकरी

चिड़िया

हाथी

3. नीचे दिए गए शब्दों में 'ई' की मात्रा लगाइए और पढने का का प्रयास कीजिए -

bakri hathi chiti

बकर.......

हाथ........

चींट........

4. नीचे दिए गए शब्दों में 'इ' की मात्रा लगाइए और पढ़ने का प्रयास कीजिए -

titli gilhari mithai

.....ततली

.....गलहरी

.....मठाई


शिक्षण-संकेत - मिठाई' और 'तीन साथी' कहानी में आए शब्दों एवं अन्य शब्दों की सहायता से 'ब', 'च', 'थ' ध्वनियों और उनकी आकृतियों की पहचान करवाएँ। मात्राएँ लिखने में बच्चों की सहायता करें।

चित्र और बातचीत

मछली

शिक्षण-संकेत – बच्चों को चित्र में दी गई चीज़ों की पहचान करने और उनके बारे में बात करने का पर्याप्त समय एवं अवसर दें। अंदर-बाहर, छोटा-बड़ा आदि पूर्व-संख्या अवधारणाओं का अभ्यास कराएँ।
img9

झटपट कहिए

कुछ ऊँट ऊँचा,

कुछ पूँछ ऊँची;

कुछ ऊँचे ऊँट की,

पीठ ऊँची ।

img10

साभार - रिमझिम-2, एन.सी.ई.आर.टी.

आप भी अपने घर में परिवार के लोगों से ऐसी ही झटपट कविता के विषय में जानिए और मित्रों के साथ मिलकर झटपट बोलिए।

आओ कुछ बनाएँ

अंगूठे की छाप से आप भी अपनी पसंद के चित्र बनाइए और उनके नाम लिखिए -

img11

दिए गए चित्रों को पूरा कीजिए और नाम लिखिए -

img12