Skip to content

आनंदमयी कविता

अध्याय- 7

वाह, मेरे घोड़े !

एक कदम, दो कदम, तीन कदम ताल,

वाह, मेरे घोड़े क्या तेरी चाल !

img1

एक कदम, दो कदम, तीन कदम ताल,

भाग मेरे घोड़े, चल नैनीताल !

img2

एक कदम, दो कदम, तीन कदम ताल,

ले मेरे घोड़े चने की दाल !

img3

एक कदम, दो कदम, तीन कदम ताल,

खाकर दिखा फिर अपना कमाल !

img4

– रमेश तैलंग

शब्दों का खेल

1. नीचे दिए गए शब्दों को ध्यान से सुनिए। इन शब्दों की पहली और अंतिम ध्वनि पहचानिए -

ताल, चाल, दाल, कमाल

ऐसे शब्द लिखिए जिनकी अंतिम ध्वनि इन शब्दों (ताल, चाल, दाल, कमाल) जैसी हो –

.......... .......... ..........

2. 'त', 'घ' 'ड़' की ध्वनि वाले शब्दों को पहचानिए और लिखिए-

घोड़ा, ताला, पेड़, डाल, दाल, तोता, घर, धागा, सड़क

ghoda tala tree
img5 img6 img7

........... ............ ............

........... ............ ............

शिक्षण-संकेत – कविता में आए हुए शब्दों एवं अन्य शब्दों की सहायता से बच्चों को 'त', 'घ', 'ड़' ध्वनियों और उनकी आकृतियों से परिचित कराएँ।