Skip to content

इकाई 3: हमारा खान-पान

सुनें कहानी

अध्याय- 9

आलू की सड़क

एक भालू था। उसे नानी के घर दूर जाना था। रास्ते में खाने के लिए भालू ने बोरा-भर आलू पीठ पर रख लिए।

img1

पर बोरे में तो छेद था। भालू आगे बढ़ता जाता- धप्प, धप्प, धप्प। बोरे से आलू टपकते जाते - टप्प, टप्प, टप्प।

img2

रास्ते में पीपल के पेड़ पर एक बंदर बैठा था। उसने भालू से पूछा, “कहाँ जा रहे हो, भैया”? लेकिन उत्तर में बंदर ने बस धप्प, टप्प, धप्प, टप्प, धप्प, टप्प ही सुना।

img3

उसने पेड़ से नीचे देखा। रास्ते में आलू पड़े हुए थे। यह देखकर बंदर मन-ही-मन बोला- भालू चाहे न बताए, पर मैं पता लगा सकता हूँ। वह खुश होकर पेड़ से नीचे उतरा।

चंदन यादव

img4
शिक्षण-संकेत – बच्चों को इस कहानी को अपनी भाषा में सुनाने के लिए प्रोत्साहित करें। बच्चे 'भालू', 'बंदर', 'नानी' आदि से जुड़ी अन्य कहानी या कविता भी सुना सकते हैं।

बातचीत के लिए

1. बंदर ने कैसे पता लगाया होगा कि भालू कहाँ जा रहा है?

2. भालू ने बंदर को कोई उत्तर क्यों नहीं दिया होगा?

3. यदि रास्ते में पानी होता, तब धप्प की जगह क्या आवाज़ आती?

4. अगर बोरे में छेद नहीं होता, तो कहानी में आगे क्या होता? अपनी कहानी सुनाइए।

आवाजें तरह-तरह की

हमें आस-पास कई प्रकार की आवाजें सुनाई देती हैं,

जैसे - 1. घंटी बजने पर 'टन-टन'

2. बादल गरजने पर 'घड़-घड़'

3. पानी टपकने पर 'टप-टप'

बताइए, इन वस्तुओं की आवाजें कैसी होती हैं -

img5 img6 img7

पानी में चलना

सूखे पत्तों पर चलना

गुब्बारा फूटना

img8 img9 img10

बर्तनों का गिरना

बारिश की बूँदों का गिरना

माँ का पुकारना


शिक्षण-संकेत - बच्चे जो भी उत्तर दें, उन्हें स्वीकार करें। आस-पास की अन्य आवाज़ों के बारे में भी चर्चा करें।

सही उत्तर चुनकर लिखिए -

1. बंदर कौन-से पेड़ पर बैठा था? ...................(पीपल/बेर)

2. भालू कहाँ जा रहा था?................... (नानी के घर / दादी के घर)

3. भालू ने बोरे में क्या रखा था? ...................(आलू/मूली)

नीचे दिए गए चित्रों को वाक्यों के साथ जोड़िए -

भालू ने बोरा-भर आलू पीठ पर रख लिए।

img11

पीपल के पेड़ पर बंदर बैठा था।

img12

रास्ते में आलू पड़े हुए थे।

img13

शिक्षण-संकेत – बच्चों को उँगली रखकर वाक्य पढ़कर सुनाएँ। बच्चों को अपनी भाषा में इन बातों और 'भालू', 'बोरा', 'आलू', 'पेड़', 'बंदर', 'पीठ' आदि शब्दों के नाम बताने के लिए प्रोत्साहित करें।

शब्दों का खेल

1. 'ब' से शुरू होने वाले शब्दों को पहचानिए, अनुमान लगाकर पढ़िए और लिखिए -

jalebi dhamru tara basta

जलेबी

डमरू

तारा

बस्ता

.........

.........

.........

.........

2. नीचे दिए गए चित्रों के नाम सुनिए -

ullu kurta surahi

उल्लू

कुरता

सुराही

un fool suraj

ऊन

फूल

सूरज

बताइए, इन नामों की पहली ध्वनि में क्या अंतर है?

3. नीचे दिए चित्रों के नाम बताइए और लिखिए -

bhalu sadak tamatar suraj

भालू

सड़क

टमाटर

सूरज

4. 'भालू' शब्द में 'भा' और 'लू' अक्षर जुड़े हुए हैं। यदि 'भा' की जगह 'का', 'ला', 'ता', 'बा', 'शा' जोड़ें, तो क्या शब्द बनेगा? इन्हें लिखिए और पढ़कर सुनाइए -

का

लू

कालू

ला

........

ता

........

बा

........

शा

........

5. सबसे बड़े पत्ते में हरा रंग भरिए -

img14 img15 img16

शिक्षण-संकेत – 'उल्लू', 'कुरता', 'बगुला', 'ऊन', 'फूल', 'सूरज', 'उल्टा', 'तरबूज' आदि शब्दों की सहायता से बच्चों को 'उ' और 'ऊ' की ध्वनि, आकृति और इनकी मात्राओं ( एवं) से परिचित कराएँ। 'लू' से बनने वाले अन्य शब्द भी पूछें।