मिलकर पढ़िए
अध्याय- 11
भुट्टे
नीना के नाना बाज़ार गए। नाना
खूब सारे भुट्टे लाए।
नाना ने नीना के लिए भुट्टे भूने।
नीना ने जी भरकर भुट्टे खाए।
नीना की नानी ने भुट्टे उबाले।
नाना और नानी ने जी भरकर भुट्टे खाए।
नीना ने फिर क्या किया?
आगे की कहानी बनाइए और अपनी भाषा में सुनाइए।,
प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
1. इस कहानी में कौन-कौन है?..........................................
2. नीना के नाना बाज़ार से क्या लाए?..................................
3. तालिका में दी गई बातों के विषय में बताइए और कुछ वस्तुओं के नाम लिखने का प्रयास कीजिए -
आप किन-किन वस्तुओं को भूनकर खाते हैं?
.........................
.........................
आप किन-किन वस्तुओं को उबालकर खाते हैं?
.........................
.........................
कौन-कौन सी वस्तुएँ तलकर खाई जाती हैं?
.........................
.........................
कौन-कौन सी वस्तुएँ कच्ची खाई जाती हैं?
.........................
.........................
नीचे दिए गए शब्दों में 'उ' या 'ऊ' की मात्रा लगाकर सही शब्द लिखिए -
|
|
|
|
गेंहूँ |
भाल |
कल्फ़ी |
|
|
|
|
दध |
आल |
भट्टा |
