Skip to content

आनंदमयी कविता

अध्याय- 16

जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ

जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ,

हरा-भरा संसार बसाओ,

जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ।

हरियाली से है खुशहाली,

सुंदरता मन हरने वाली।

पेड़ों और प्रकृति का नाता,

जैसे हो बच्चों की माता।

फूल और फल तुम पाओ,

जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ।

img1

राजा चौरसिया

बातचीत के लिए

1. आप अपना जन्मदिन कब मनाते हैं?

2. आप अपने जन्मदिन पर क्या-क्या करते हैं?

3. कविता में जन्मदिन पर क्या करने के लिए कहा गया है?

4. क्या होता अगर –

(i) सभी अपने जन्मदिवस पर पेड़ लगाते?

(ii) सभी जन्मदिवस पर स्वच्छता के कार्य करते?

खोजें-जानें

पता कीजिए और लिखिए कि इनका जन्मदिन कब आता है

1. दादा - ...........................

2. दादी - ...........................

3. नाना - ...........................

4. नानी - ...........................

5. आपके दोस्त – ...............................................

शब्दों का खेल

1. समान लय वाले शब्द खोजकर लिखिए -

(i) फल - ..........................

(ii) माता - ..........................

(iii) फूल - ..........................

(iv) हरियाली - ..........................

2. सही शब्द से वाक्य पूरे कीजिए -

(i) माली ने धरती में.......................... बोया। (बीज/चीज़)

(ii) बड़े प्यार से उसमें .......................... डाला। (जल/फल)

(iii) छोटा-सा, नन्हा-सा .......................... उग आया। (पौधा /सौदा)

3. पेड़ों के नाम खोजकर लिखिए -

नी

ली

पी

......

बे

शो

......

ली

......

ली

बे

......

ली

......

4. अपने घर के आस-पास के चार पेड़ों के नाम लिखिए -

................... ...................

................... ...................

चित्रकारी

अपनी पसंद के किसी फूल का चित्र बनाकर रंग भरिए -