2 आस-पास की आकृतियाँ


आओ करें
चित्र में अलग-अलग प्रकार के संगीत के उपकरणों को देखिए। क्या आपने इनमें से कोई उपकरण पहले कभी देखा या बजाया है? अपने साथियों को बताइए।
क. ड्रम
के आकार जैसे अन्य उपकरणों पर गोला लगाइए।
ख. मटके
के आकार जैसे अन्य उपकरणों पर सही का चिह्न
लगाइए।
के आकार जैसे अन्य उपकरणों पर सही का चिह्न ग. शहनाई जैसी आकृति पर सही का चिह्न
लगाइए। (
,
,
)
घ. चर्चा कीजिए कि हारमोनियम
का आकार ड्रम
आकार से किसतरह भिन्न है?
आओ सोचें
सबसे अलग पर
लगाइए





चित्र में दिखाए गए संगीत उपकरणों के आकारों में समानता की चर्चा कीजिए एवं आस-पास उपलब्ध संगीत उपकरणों के विषय में चर्चा कीजिए। संगीत उपकरणों को बजाए जाने के तरीके के आधार पर भी उपकरणों का | वर्गीकरण कीजिए, जैसे— ड्रम एवं तबला पीटकर बजाए जाते हैं, गिटार एवं सितार तार से एवं शहनाई एवं बाँसुरी फूँक से बजाए जाते हैं।
संगीत उपकरणों एवं वस्तुओं को उनके ठोस आकारों से मिलाइए जैसा कि नीचे करके दिखाया गया है।
हिना और आतिफ
मैं अपने मित्र के जन्मदिन के लिए उपहार पेटी सजाना चाहता हूँ।
मैं फ़ीते, फूल एवं पोमपोम गेंदें ले आई हूँ। आओ, इसे सजाते हैं।
मैं पेटी की प्रत्येक सतह पर एक-एक फूल लगाऊँगी।
अरे वाह! यह बहत सुंदर है। आओ गिनें कि हमें कितने फूलों की आवश्यकता होगी? इसकी छह सतह हैं, इसलिए हमें 6 फूलों की आवश्यकता होगी।


मैं अपने मित्र के जन्मदिन के लिए उपहार पेटी सजाना चाहता हूँ।
मैं पेटी की प्रत्येक सतह पर एक-एक फूल लगाऊँगी।
अरे वाह! यह बहत सुंदर है। आओ गिनें कि हमें कितने फूलों की आवश्यकता होगी? इसकी छह सतह हैं, इसलिए हमें 6 फूलों की आवश्यकता होगी।
हाँ! हमें सभी किनारों के लिए 12 फ़ीतों की आवश्यकता होगी। कुछ छोटे और कुछ बड़े होंगे।
यह सच में बहुत सुंदर है। आओ, मैं इसके किनारों पर फीते लगाती हूँ।

बच्चों को चॉक के डिब्बे, झाड़न या अन्य ठोस वस्तुओं से सतह, किनारों और कोनों का अनुभव करने का अवसर दें।
क्या, मैं इन कोनों पर गेंदों को लगाऊँ?
वाह ! ये रंगीन गेंदें सभी 8 कोनों पर सुंदर लग रही हैं।

क्या, मैं इन कोनों पर गेंदों को लगाऊँ?
आओ करें
यदि आपको नीचे दी गई वस्तुओं को उपर्युक्त तरीके से फूल, फ़ीतों एवं पोमपोम गेंदों द्वारा सजाना हो तो कितने फूल, कितने फ़ीतों एवं कितनी पोमपोम गेंदों की आवश्यकता होगी? तालिका पूरी कीजिए ।
आओ करें
वस्तुओं को देखकर तालिका पूरी कीजिए।

आओ खेलें
छूकर बताओ, मैं कौन हूँ?
अलग-अलग सतहों, कोनों एवं किनारों वाली कुछ वस्तुएँ इकट्ठी कीजिए। किसी एक बच्चे की आँखों पर पट्टी बाँधिए एवं बच्चे को अन्य बच्चों द्वारा बताई गई वस्तु उठाने के लिए कहिए, जैसे—ऐसी वस्तु उठाइए, जिसमें केवल एक कोना हो। इसी तरह अन्य वस्तुओं के लिए करें।
आओ करे
ऐसी वस्तुओं के नाम बताइए, जिनमें -
एक भी कोना नहीं हो
क .............ख ............ग .............
एक कोना हो
क .............ख ............ग .............
तीन कोने हों
क .............ख ............ग .............
......कोने हों
क .............ख ............ग .............
ग .............
परियोजना कार्य
एक गत्ता लीजिए एवं चार सतह वाली कोई वस्तु बनाइए । अब केवल एक सतह वाली वस्तु बनाने का प्रयास कीजिए।


