Skip to content

3 संख्याओं का आनंद


img206


गिनलड़ी देखिए एवं बताइए ।

क. गिनलड़ी में कितने मोती हैं?blank01

ख. गिनलड़ी पर कुछ ऐसे कार्ड लटके हैं, जिन पर संख्याएँ नहीं लिखी हैं। इन कार्डों पर मोतियों की संख्या के अनुसार संख्याएँ लिखिए।

ग. नीचे दी गई संख्याओं के अनुसार कार्ड बनाइए एवं गिनलड़ी में लटकाइए—

38, 44, 58, 65, 98

संख्या पट्टी को देखिए एवं रिक्त स्थान भरिए ।

क. गुलाबी फूल पर पहुँचने के लिए तितली ............कदम आगे की ओर चलती है।

ख. लाल फूल पर पहुँचने के लिए मधुमक्खी ............कदम आगे की ओर एवं पीले फूल तक पहुँचने के लिए मधुमक्खी ..............कदम आगे की ओर चलती है।

ग. गिलहरी 2 कदम पीछे की ओर कूदती है, फिर 5 कदम आगे की ओर कूदती है एवं अंत मे 3 कदम पीछे की ओर कूदकर संख्या ...........पर पहुँचती है।

घ. मेंढक 2 कदम आगे की ओर कूदता है, फिर 7 कदम पीछे की ओर कूदता है एवं फिर 3 कदम पीछे की ओर कूदकर .............. संख्या पर पहुँचता है।

aaokheleआओ खेलें


मेरी संख्या बताइए


एक बच्चा कोई एक संख्या सोचता है एवं दूसरे बच्चों को इस संख्या का पता लगाना है। बच्चे इस खेल में ऐसे प्रश्न पूछ सकते हैं, जिनका उत्तर केवल हाँ या नहीं में हो, जैसे— क्या यह 50 से अधिक है ? क्या इस संख्या के दोनों अंक एक जैसे हैं? वे अनुमान लगाने के लिए अधिकतम 10 प्रश्न पूछ सकते हैं।


30!
क्या यह 20 से कम है?
क्या यह संख्या 40 से अधिक है? क्या इसमें कोई शून्य है?

img_001


मेरा स्थान बताइए


तीन चींटियाँ संख्या रेखा पर बैठी हैं। इन चींटियों के स्थान हेतु संख्याएँ लिखिए।

20 80

काली चींटी संख्या पर बैठी है।fill blank

लाल चींटी संख्या पर बैठी है।fill blank

भूरी चींटी संख्या पर बैठी है।fill blank

संख्या 65 पर एक चींटी बनाइए ।fill blank

संख्या 79 पर एक चीनी का दाना बनाइए ।fill blank

देखो जम्पी मेंढक कैसे कूद रहा है। क्या इसमें कोई पैटर्न है?

1to20

1to19


इन पैटर्न्स को पूरा कीजिए ।

1to7


क. 1, 4, 7, ........... , .........., ...........,..........

40 45 50

ख. 40, 45, 50, ........... , .........., ...........,..........

50 60
ग. 50, 60 , ........... , .........., ...........,..........

बच्चों को अपनी संख्या रेखा ज़मीन पर बनाने को कहें। अब बच्चों को कुछ प्रश्नों के आधार पर संख्या पर कूदने को कहें, जैसे अगर आप दो की कूद करते हो, तो आप कौन-कौन सीसंख्याओं पर कूदोगे?

img151आओ करें


संख्या चार्ट पर एक-एक संख्या छोड़ते हुए संख्याओं पर O बनाइए (दो की कूद)। अब चार-चार संख्याएँ छोड़ते हुए संख्या चार्ट में दी गई संख्याओं पर बनाइए (पाँच की कूद)। ऐसी संख्याएँ कौन-सी हैं, जो दो एवं पाँच की कूद में आती हैं?
table1to100

.......... , .......... , ........... , ........... ,

संख्या चार्ट की सहायता से ऐसी संख्याएँ लिखिए, जो तीन एवं पाँच की कूद में आती हैं?

.......... , .......... , ........... , ........... ,

ऐसी संख्याएँ कौन-सी हैं, जो पाँच एवं सात की कूद में आती हैं?

.......... , .......... , ........... , ........... ,

कूदिए एवं संख्या का पता लगाइए।


भूमि पर संख्या रेखा बनाइए और उस पर कूदिए।

क. यदि आप संख्या 10 पर हैं एवं दस-दस कदम कूदते हैं, तो क्या आप 100 पर कूदेंगे?blank01

ख. यदि आप संख्या 5 पर हैं एवं पाँच-पाँच कदम कूदते हैं, तो क्या आप संख्या 40पर कूदेंगे?blank01

ग.यदि आप संख्या 0 पर हैं एवं पाँच-पाँच कदम कूदते हैं, तो क्या आप संख्या 55 पर कूदेंगे?blank01

घ.यदि आप संख्या 4 पर हैं एवं दो-दो कदम कूदते हैं, तो क्या आप संख्या 17 पर कूदेंगे?blank01

ङ. यदि आप संख्या 13 पर हैं एवं तीन-तीन कदम कूदते हैं, तो क्या आप संख्या 24 पर कूदेंगे?blank01

आइए, पीछे की ओर कूदें


नीचे दिए गए पैटर्न्स को पूरा कीजिए—
7 8 9 10


10 से ठीक पहले क्या आता है?

9 से ठीक पहले क्या आता है?

10 , 9 , 8,blank01,blank01,blank01,blank01,blank01,blank01,blank01


35 40

क. 40, 37, 34,blank01,blank01,blank01,blank01,blank01,blank01,blank01,blank01

65 70

ख.70, 65, 60,blank01,blank01,blank01,blank01,blank01,blank01

90 100

ग. 100, 90,blank01,blank01,blank01
80 100

घ. 100, 80, blank01,blank01

क्या यह पैटर्न सही है? अगर नहीं, तो सही कीजिए और आगे के रिक्त स्थानों में सही संख्या भरिए-
100, 90, 80, 70, 60,blank01,blank01,blank01

img151चर्चा करें


क. रिज़वान 20 से आगे की संख्याएँ गिन रहा है, क्या वह संख्या 19 बोलेगा? क्याआप बता सकते हैं, क्यों?

ख.छवि 10 से आगे की संख्याएँ दो-दो छोड़कर गिन रही है। क्या वह संख्या 43 बोलेगी? क्या आप बता सकते हैं, क्यों?

ग.माला 20 से पीछे की संख्याओं को गिन रही है, वह 0 तक पहुँचने के लिए कितनी बार गिनती बोलेगी? क्या आप बता सकते हैं, क्यों?

घ.विराज 20 से दो-दो संख्याओं को छोड़कर उल्टी गिनती करने जा रहा है। 0 तक पहुँचने में उसे कितने कदम लगेंगे। क्या आप बता सकते हैं, क्यों?

संख्या चार्ट में पैटर्न

1to100

img151चर्चा करें


संख्या चार्ट देखकर रिक्त स्थान भरिए ।

क.blank0110 से ठीक पहले आता है।

ख.blank0120 से ठीक पहले आता है।

ग.blank0130 से ठीक पहले आता है।

घ. blank0140 से ठीक पहले आता है।

क्या इनमें कोई पैटर्न है? यदि हाँ, तो उसे संख्या चार्ट पर रेखांकित कीजिए। पता कीजिए कि यह पैटर्न आगे की संख्याओं में है या नहीं? अगर हाँ तो पैटर्न लिखिए।

........ , ......... , .......... , ..........

अब हरे रंग की संख्याओं को देखिए एवं रिक्त स्थान भरिए।

1, 12, 23,........ , ......... , .......... , .......... इसमें आपकोकौन-सा पैटर्न मिला?


लक्षन्या ने एक संख्या खिड़की बनाई है एवं उसे संख्या चार्ट पर चित्र के अनुसार रखा है। निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

01to100

क. अगर संख्या खिड़की के बीच में 28 लिखा है, तो इसके ऊपर वाले खाने में संख्या लिखी हुई है।blank01

ख. इसके नीचे वाले खाने में संख्या लिखी 41 42 43 44 45 46 47 48 49 हुई है।blank01

ग. इसके दाईं ओर के खाने में संख्या लिखी हुई है।blank01

घ. इसके बाईं ओर के खाने में संख्या लिखी हुई है।blank01

ङ. अब, इसे अन्य संख्याओं के साथ कीजिए।

532674

च. छूटी हुई संख्याओं को पहेली में भरिए ।
85746
691632
653055


पैटर्न्स की खोज


पता कीजिए निम्नलिखित आकृति में ब्लॉकों की संख्या कैसे बढ़ रही है और इसे आगे बढ़ाइए।

क.

101
303
606

.......... ..........

ख.

101
404
909

.......... ..........

ग.

5 05
808

.......... ..........

aaokheleआओ बिंगो खेलें


बिंगो खेलने के लिए 3 × 4 की एक ग्रिडgridबनाइए।
ग्रिड के खाने में 2 से 12 तक की कोई भी संख्या लिखिए। एक संख्या दो या दो से अधिक बार भी लिखी जा सकती है।
एक बच्चा दो पासे एक साथ फेंकेगा एवं दोनों पासों के बिंदुओं को जोड़ते हुए संख्या बोलेगा। अन्य बच्चे ग्रिड में उस संख्या पर x लगाएँगे। इस प्रकार खेल तब तक चलता रहेगा, जब तक कोई बच्चा सभी संख्याओं पर x लगाकर बिंगो नहीं बोलता है।
बच्चों को ग्रिड पर संख्याएँ लिखने के लिए अपनी कार्यनीति बनाने के लिए प्रेरित कीजिए।