7 रानी का उपहार

आओ पढ़ें
एक बार जगदीप नाम का राजा अपनी रानी के लिए नक्काशी वाला बहुत सुंदर पलंग बनवाना चाहता था। उसने अपने नगर का सबसे अच्छा बढ़ई बुलवाया।
मैं चाहता हूँ कि पलंग 10 बालिश्त लंबा हो ।जी, महाराज
बढ़ई ने पलंग बनाना शुरू किया।

मैं पलंग पर पूरी तरह नहीं आ पा रही हूँ।

1, 2, 3 ... 8 यह केवल 8 बालिश्त लंबा है।
ऐसा कैसे हो सकता है?

1, 2, 3 ... 8 यह केवल 8 बालिश्त लंबा है।
ऐसा कैसे हो सकता है?
1, 2, 3 ... 14 यह पलंगतो 14 बालिश्त लंबा है।
राजा के साथ-साथ अन्य लोग भी असमंजस में थे।
इस समस्या का हल मेरे पास है।बताइए कि मंत्री के पास इस समस्या का क्या हल हो सकता है? चर्चा कीजिए।
आओ करें
नीचे दी गई वस्तुओं को अपनी पाठ्यपुस्तक से मापिए ।
आओ करें
कविता घर से स्कूल जा रही है। उसे देर हो रही है। उसे जल्दी स्कूल पहुँचने के लिए कौन-से रास्ते से जाना चाहिए ? नीचे दिए गए चित्र में चिह्नित कीजिए ।
आओ करें
‘क' से ‘ख' तक पहुँचने के लिए सबसे लंबा रास्ता चुनिए ।
ऊपर दी गई आकृति में एक लाल बिंदु से दूसरे लाल बिंदु तक पहुँचने के लिए सबसे छोटा रास्ता बताइए ।
बच्चों को अपने चुने गए रास्ते को धागे की सहायता से सत्यापित करने के लिए प्रोत्साहित कीजिए। लंबाई मापने में एक-दूसरे की सहायता करने के लिए भी कहिए।
कितने ब्लॉक्स?
मैं ब्लॉक्स की सहायता से अपने खिलौनों की लंबाई पता करती हूँ।
रिक्त स्थान भरिए।
क. जिराफ़ ......... ब्लॉक्स लंबा है।
ख. .........7 ब्लॉक्स लंबा है।
ग. बंदर ......... ब्लॉक्स लंबा है।
घ. ......... 6 ब्लॉक्स लंबा है।
आओ करें
आपका हाथ कितना लंबा है? अपना हाथ ट्रेस कीजिए एवं रेखाओं की संख्या गिनिए ।
परियोजना कार्य
नीचे दी गई वस्तुओं की लंबाई अपनी पसंद की किसी वस्तु, जैसे— रबर, ब्लॉक्स, पेंसिल इत्यादि से मापिए । अपने मापन को कॉपी पर लिखिए।
• घर की कोई दीवार
• पलंग की लंबाई
• दरवाजे की लंबाई
• दरवाजे की लंबाई
कद्दू जी की चौपाल
चित्र को देखिए और तुलना कीजिए कि कौन-सी सब्ज़ियाँ दूसरी सब्ज़ियों से हल्की या भारी हैं।
मैं बताऊँ। मैं तो सबसे .......... हँ।
मैं गाजर से भारी हँ
मैं लौकी से भीभारीहैं।
मै गोभी हलकी से हूँ
मै कद्दू से ........ हूँ
आपके विचार में कद्दू और तरबूज में से कौन भारी है? चर्चा कीजिए ।
रिक्त स्थान भरिए ।
क. खरबूजा, गाजर से भारी है।
ख. मिर्च, ...........से हल्की है।
ग. ........., .........से भारी है।
घ.........., .........से हल्की है।
ङ.........., ......... सबसे हल्की है।
च. ........., ......... सबसे भारी है।
आओ करें
अपने आस-पास से कुछ वस्तुएँ इकट्ठी कीजिए। इनमें से सबसे भारी एवं सबसे हल्की वस्तु छाँटिए। सभी वस्तुओं को उनके भार के बढ़ते क्रम में लगाइए।
आपने कैसे जाना कि कौन हल्का है और कौन-सा भारी है?
अपना तराजू बनाइए
दिए गए चित्र के अनुसार दो पेपर कप, धागा एवं एक छड़ी अथवा हैंगर की सहायता से एक तराजू बनाइए। अब किन्हीं दो वस्तुओं, जैसे- रबड़, गेंद, मोती, पेंसिल, रंग इत्यादि की तुलना कर बताइए कि कौन-सा भारी है।
आओ करें
क. सबसे भारी वस्तुओं पर गोला
बनाइए ।
अ.
ब.
ख. सबसे हल्की वस्तुओं पर गोला
बनाइए ।
अ.
ब.
![]()
आओ सोचें
कौन - सी सब्ज़ी या फल वाला पलड़ा नीचे जाएगा उस पर सही का चिह्न लगाइए। हल्के के लिए 'ह' और भारी के लिए 'भ' लिखें।
आओ करें
समान आकार के काग़ज़ के दो थैले लें। एक थैले में रेत एवं दूसरे थैले में सूखी पत्तियाँ भरिए । चर्चा कीजिए कि कौन - सा थैला भारी है।
चित्र देखिए एवं पता कीजिए कि ये सभी किस प्रकार विभिन्न वस्तुओं को तोल रहे हैं।
ऐसे तराजू पर सही का चिह्न
लगाइए, जिसे आपने पहले से देखा है।
बगीचे में फल
तरबूज एवं आम झूले पर झूलना चाहते हैं। तरबूज झूले के एक ओर बैठ जाता है, जिस कारण झूला ऊपर नहीं उठ पा रहा है। उसके मित्र आम झूले के दूसरी ओर बैठ जाते हैं। तरबूज को कितने आमों से संतुलित किया जा सकता है? चित्र देखकर बताइए |
तरबूज को कितने नारियल से संतुलित किया जा सकता है?
परियोजना कार्य
अपने कुछ मित्रों या परिवार के सदस्यों के नाम लिखिए, जिन्हें आप सोचते हैं कि उनका वजन-
क. आपके वजन के बराबर है .............
ख. आपके वजन से अधिक है ............
ग. आपके वजन से कम है .............
ऐसे स्थानों का पता लगाइए, जहाँ आप अपना वजन तोल सकते हैं। अपना वजन ज्ञात कीजिए।
बच्चों को अपने आस-पास की वस्तुओं की तुलना में कुछ वस्तुओं के वजन का अनुमान लगाने के लिए प्रेरित करें।
आओ नीबू पानी बनाए ।
रघु और उसके मित्रों ने रघु की दादी के लिए नीबू पानी बनाया। उन्होंने 1 गिलास नीबू पानी के लिए नीचे दी गई वस्तुओं का उपयोग किया—
क. पानी - 1 गिलास
ख. चीनी - 1 चम्मच
ग. नीबू रस – 2 चम्मच
घ.नमक - चुटकी भर
रघु अपने लिए और अपने दो मित्रों के लिए नीबू पानी बनाना चाहता है। रघु को 3 गिलास नीबू पानी और बनाना है। 3 गिलास नीबू पानी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री की मात्रा लिखिए।
पानी -
गिलास
चीनी -
चम्मच
नीबू रस -
चम्मच
नमक -
चुटकी
पता करें
आपके घर कौन-सा पेय पदार्थ बनाया जाता है? अपनी पसंद का पेय पदार्थ बनाने के लिए आवश्यक सामग्री का पता लगाइए ।
आपकी पसंद के पेय पदार्थ का नाम ..........
पता करें
रघु की बोतल 4 गिलास पानी से भर जाती है ।
क. आपकी बोतल कितने गिलास पानी से भर सकती है?
ख. आपके मित्र की बोतल कितने गिलास पानी से भर सकती है?
ग. क्या आपके मित्र की बोतल बराबर अथवा अधिक अथवा कम मात्रा में पानी से भरती है?
उस मित्र का नाम लिखिए, जिसकी बोतल में आपकी बोतल—
के बराबर पानी आ सकता है
से कम पानी आ सकता है
से अधिक पानी आ सकता है
परियोजना कार्य
गिलास की सहायता से एक जलतरंग (संगीत उपकरण) बनाइए। एक जैसे 5 से 7 गिलास इकट्ठा कीजिए। उनमें अलग-अलग स्तर पर पानी भरिए। सभी को बारी-बारी से चम्मच से बजाइए एवं चम्मच से बजाने पर होने वाली ध्वनि सुनिए। अलग-अलग ध्वनियाँ सुनने के लिए गिलासों के अलग-अलग हिस्से पर चम्मच से बजाइए।