Skip to content

9 मौसम का आनंद


0225CH09

मौसम



गर्मी


01

सूरज चमक रहा है खूब,
धरती पर फैली है धूप।
बहे पसीना, जलते पाँव,
लगे भली पेड़ों की छाँव।

वसंत

02


भरे बगीचे फूलों से,
कोयल, पपीहा गाना गाएँ ।
पेड़ों पर नए पत्ते आए,
डाली झूलें, धूम मचाएँ।

बरसात

03

बिजली कड़के कड़-कड़-कड़,
बादल गरजे गड़-गड़-गड़।
पानी बरसा झम-झम-झम,
बच्चे दौड़े धम-धम-धम।

पतझड़

04


पेड़ों से हैं गिरते पत्ते.
चारों ओर बिखरते पत्ते।
बहे हवा होकर मतवाली,
सूनी होगी अब हर डाली।

सर्दी

05


ठंडी-ठंडी हवा चले,
सूरज कभी-कभी निकले।
मोटे-मोटे कपड़े हम,
पहने घूम रहें हरदम।

img151आओ सोचें


क. आपकी छुट्टियाँ किस मौसम में होती हैं?

ख. किस मौसम में आपका जन्मदिन आता है?

ग. आपका मनपसंद मौसम कौन-सा है और क्यों?

घ. आपके पसंदीदा मौसम की सबसे महत्वपूर्ण बात क्या है?

कविता का लयबद्ध एवं ऊँची आवाज़ में गायन करवाएँ। बच्चों द्वारा अलग-अलग मौसमों में किए जाने वाले विशेष क्रियाकलाप कौन-कौन से हैं? बच्चों से उनके आस-पास उपलब्ध खाने की वस्तुओं, कपड़ों, | जैसे— कश्मीर में फेरन इत्यादि के विषय में चर्चा कीजिए।


मौसम के चित्रों को उनके नाम और त्यौहारों के साथ मिलाइए।


s1


पतझड़


दशहरा, शरद पूर्णिमा, दीपावली
s2

गर्मी


गुरु पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा, रामनवमी, महावीर जयंती
s3

वसंत


गुड़ी पड़वा, बैसाखी, होली
s4


सर्दी


शिवरात्रि, लोहड़ी, बिहू, क्रिसमस, गणतंत्र दिवस, गुरु नानक जयंती
s5


बरसात


जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस


वसंत, शिशिर जैसी ऋतुओं के नामों की हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में चर्चा करें। उन्हें अन्य त्यौहारों जैसे— ईद आदि के बारे में भी बताएँ, जो कि मौसमी त्यौहार नहीं हैं।

कैलेंडर का खेल

06

* 2023 कैलेंडर के आधार पर।


कैलेंडर देखकर तालिका पूरी कीजिए ।

महीनों के नाम
दिनों की संख्या
जनवरी, मार्च, मई, जुलाई, अगस्त, अक्टूबर, दिसंबर

फ़रवरी

अप्रैल, जून, सितंबर, नवंबर



img151आओ बातचीत करें


क. हम कैलेंडर का उपयोग क्यों करते हैं?

ख. क्या सभी वर्षों के फरवरी माह में दिनों की संख्या समान होती है?

ग. एक सप्ताह में कितने दिन होते हैं?blankदिन

घ. पिछले पृष्ठ पर दिए गए कैलेंडर में अप्रैल के माह में कुल कितने रविवार हैं?blankरविवार

ड़. कौन - कौन से महीनों में 5 रविवार हैं?

च. ............, ............ के महीनों में गर्मियों की छुट्टियाँ होती हैं?

छ. ............. के महीने में सर्दियों की छुट्टियाँ होती है ?

ज. क्या आप बता सकते हैं कि मार्च एवं अप्रैल के महीनों में कुल मिलाकर कितने दिन होते हैं? blankदिन + blankदिन = blankदिन

परियोजना कार्य


अपने जन्मदिन वाले महीने का कैलेंडर बनाइए एवं उसमें जन्मदिन की तारीख पर का चिह्न लगाइए—
07


रवि
सोम
मंगल
बुध
गुरु
शुक्र
शनि





































दैनिक जीवन में कैलेंडर के उपयोग पर चर्चा कीजिए।

कितना समय लगेगा


नीचे दी गई गतिविधियाँ कितने समय में होती हैं— घंटे, दिन या महीने में?



08
भोजन पकाना
09
गर्मियों की छुट्टियाँ
10
पानी की टंकी भरना
11
स्वेटर बुनना
12
13
खेलना
14
बीज से पौधा बनना
15
मौसम बदलना
16
योग करना


बच्चों से अलग-अलग तरह के कार्यों को पूरा होने में लगने वाले समय पर चर्चा कीजिए।


दिनांक - 24 नवंबर
समय - 8:25 AM

विजयवाड़ा की यात्रा
08:25
जल्दी चलो ! रेलगाड़ी छूटने वाली है।
17


अरे वाह! हम रेलगाड़ी में जाएँगे।
दिनांक - 24 नवंबर
समय - 1:15 PM

दादाजी अभी 1:15 PM बजे हैं, हमें नानी के घर पहुँचने में कितना समय और लगेगा?
अब अगले 1 घंटे में हम विजयवाड़ा पहुँच जाएँगे।

18


दिनांक - 25 नवंबर
समय - 10:00 PM
हाँ बेटा! आज उनकी शादी जो है।19
जीते रहो बेटा।
माँ! मामा जी अच्छे लग रहे हैं।


दिनांक - 26 नवंबर
समय - 8:00 AM

माँ! हमारी रेलगाड़ी एक दिन बाद है, क्या आज हम घूमने जा सकते हैं?
हाँ! हम आज सुबह 11:00 बजे मंगलगिरी की पहाड़ियों पर घूमने जाएँगे।20


दिनांक - 26 नवंबर
समय - 5:00 PM

देखिए दादी, ये पेड़-पौधे कितने सुंदर हैं। यहाँ कई सुंदर फूल भी हैं।
बच्चों, शाम के 5:00 बज गए हैं। हमें अब चलना चाहिए, वरना देर हो जाएगी।
21


हम 8 घंटे बाद वापस आएँगे।
दिनांक - 27 नवंबर
समय - 9:00 AM

परिवार ने सुबह 9 बजे बस से कोंडापल्ली किला जाने का फैसला किया।
ठीक है सर, आप किले का दौरा करें। मैं आप सभी को लेने 8 घंटे बाद आऊँगा । आपकी यात्रा शानदार हो ।
22



दिनांक - 28 नवंबर
समय - 7:00 PM

ओह ! पिताजी हमारी यात्रा समाप्त हो गई और अब हमें अपने घर वापस जाना है। लेकिन, मैं देश की सबसे तेज़ ट्रेन वंदे भारत में वापस यात्रा करने के लिए उत्साहित हूँ।
हाँ!
बहुत खूब !

23


दिनांक - 28 नवंबर
समय - 11:30 PM

हाँ, हम जल्द ही फिर से ऐसी यात्रा करेंगे !
माँ, मैं अपने मित्रों को इस रोमांचक यात्रा के बारे में बताने के लिए और इंतज़ार नहीं कर सकता।
24


आओ बातचीत करें

क. हर्ष के परिवार ने यात्रा की योजना क्यों बनाई? यात्रा करने के लिए वे किस जगह पर गए? आपको उनकी यात्रा में क्या अच्छा लगा?

ख. उन्होंने किस दिन अपनी यात्रा प्रारंभ की? वे कब वापस आए?

ग. उनकी यात्रा कितने समय की थी ?

घ. उनकी दिन की यात्रा कितने समय तक थी?

अ. मंगलगिरी की पहाड़ियाँ घंटे
ब. कोंडापल्ली किला .......... घंटे। वे किस समय वापस आए? .......

ङ जब वे गए, वे कितने समय ट्रेन में रहे

अ. विशाखापत्तनम से विजयवाड़ा
......... से .........

ब. विजयवाड़ा से विशाखापत्तनम
......... से .........

दोनों में से किसमें अधिक समय लगा?

...............घंटे
...............घंटे

च. क्या आपने कोई यात्रा की है? आपको उस यात्रा में सबसे अधिक क्या पसंद आया?


sochoरोचक तथ्य



क्या आप जानते हैं?

26

भारत में सर्वाधिक गति से चलने वाली रेलगाड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस है। यह रेलगाड़ी प्रथम स्वदेशी रेलगाड़ी है, जो पूर्णत: भारत में निर्मित है। वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की पहली रेलगाड़ी है जिसमें एकीकृत इंजन है, एक अलग इंजन कोच नहीं है।


दिनों और घंटों के संदर्भ में अवधि से परिचित कराने के लिए बच्चों से उनकी यात्रा के अनुभवों पर चर्चा कीजिए।


आइए, देखें कि गार्गी एक दिन में क्या-क्या काम करती है और किस-किस समय करती है? आप प्रत्येक चित्र के नीचे काम करने का समय लिखिए।



गार्गी की दिनचर्या
g1



g2
जागने का समय



g3

पानी लाने का समय




g4

विद्यालय जाने का समय




g5

पढ़ने का समय



g6

घर आने का समय




g7

दोपहर में भोजन करने का समय




g8

मित्रों के साथ खेलने का समय



g9

सोने का समय


img151चर्चा करें


छोटी सूई (घंटे की सूई) और बड़ी सूई (मिनट की सूई) की स्थिति को देखें और पता लगाइए कि गार्गी एक दिन में इन गतिविधियों को कब करती है—

• गार्गी कितने बजे उठती है?blank

•वह विद्यालय कब जाती है?blank

• वह दोपहर का भोजन किस समय करती है?blank


img151आओ करें


घड़ी देखकर समय बताइए ।

t1
..... बजे
t2
..... बजे
t3
..... बजे
t4

..... बजे


घड़ी पर घंटे की सूई और मिनट की सूई बनाइए ।


t5

3 बजे


t5

11 बजे


t5

4 बजे


t5

9 बजे


t5

12 बजे


t5

6 बजे

आप नीचे दिए गए काम कब करते हैं? घड़ी में घंटे और मिनट की सूईयाँ बनाकर बताइए।


29

पढ़ाई करना

28

खेलना

27

दोपहर का भोजन

t5 t5 t5



31

दिशाओं को जानना


कक्षा के एक बच्चे को स्वेच्छा से सामने आने के लिए कहें। उसकी आँखों पर पट्टी बाँध दें। दिशा तय करें, उदाहरण के लिए अंतिम बेंच से ब्लैक बोर्ड तक जाएँ। दिशाओं के लिए दाएँ, बाएँ या सीधे शब्दों का प्रयोग करें।

यह खेल 5 से 7 चरणों में चलेगा, जिसमें अलग-अलग बच्चे स्वेच्छा से भाग लेंगे। बच्चों से कोई सुरक्षित शब्द चुनने को कहें, जैसे— 'खतरा' जब वह वस्तुओं से टकराने वाला हो (कठिनाई का स्तर बढ़ाने लिए आप कक्षा में कुछ बदलाव कर सकते हैं या रास्ते में रुकावटें पैदा कर सकते हैं)।
32

सारा के विद्यालय जाने का रास्ता


सारा हरी रेखा वाले मार्ग से विद्यालय पहुँचती है। अब आस्था और निया को उनके घर से विद्यालय तक ले जाने के लिए एक रेखा खींचिए ।

मार्ग ढूँढ़ने के लिए मोबाइल एप्स के उपयोग पर चर्चा कीजिए।

पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण

571
सुबह जहाँ से उगता सूरज,
दिशा यही कहलाती पूरब।
पश्चिम ठीक पीठ की ओर,
जाकर जहाँ है छिपता सूरज ।

दोनों हाथ जरा फैलाओ,
उत्तर, दक्षिण दिशा बताओ।
बायाँ हाथ बताए उत्तर,
इधर सभी वन, पर्वत सुंदर ।

दायाँ हाथ जिधर फैलाया
दक्षिण दिशा उसे बतलाया।
घूमों एक गोल-सा चक्कर,
पूर्व, पश्चिम, दक्षिण, उत्तर ।

शिक्षक द्वारा दिशाओं पर बल दिया जाना चाहिए और बच्चों को दिशाएँ पहचानने में सहायता करें। बातचीत करें कि आपके उत्तर दिशा की ओर क्या-क्या हैं? जैसे— ब्लैकबोर्ड, पंचायत घर आदि। इसी तरह अन्य दिशाओं के लिए भी कार्य करें।


img151आओ करें


नीचे दी गई कक्षा को देखें और उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम शब्दों का प्रयोग करते हुए प्रश्नों के उत्तर दें। (कम्पास की सहायता लें)

33




34
क्या आप जानते हैं? यह दिशासूचक यंत्र है।





क. हनीत, सारा के ___________ में बैठा है।

ख. अलमारी अली के ___________ में है।

ग. ब्लैकबोर्डतक पहुँचने के लिए मीरा को ___________ दिशा में अौर फिर ___________ दिशा में चलना चाहिए।

घ. पक्षियों को खिड़की से दाना डालने के लिए नितिन पहले ___________ दिशा में और फिर ___________ दिशा में जाएगा।

कम्पास और उसके उपयोग के विषय में चर्चा करें। साथ ही बच्चों को विभिन्न संदर्भ बिंदुओं से वस्तुओं की दिशाओं का पता लगाने हेतु कम्पास का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करें।