10 मेले का आनंद

रूपल को मेले में जाना बहुत पसंद है। वह अपने मित्रों के साथ पास के मेले में गई। उसकी माँ ने उसे ₹50 दिए। उसने अधिकतर पैसे झूला झूलने में खर्च कर दिए।
मेलों में बच्चे क्या-क्या करते हैं, वे किसके साथ जाते हैं, क्या खरीदते हैं और वहाँ कितना खर्चकरते हैं, इस विषय में चर्चा करें।
मैंने कितना खर्च किया?
कुल खर्च 
रूपल की माँ द्वारा दिए गए पैसे
- खर्च हुए पैसे
=
रूपल के पास बचेहुए पैसे
रूपल की एक मित्र के पास ₹50 में से ₹8 बचे थे। पता कीजिए कि उसने कुल कितने रुपये खर्च किए।

मेरे पास ₹8 बचे हैं और मैंने ₹20 का झूला झूला, कुल ₹28 हुए। फिर मैंने ₹20 खाने-पीने में खर्च किए, कुल हुए ₹48। मैंने ₹2 की टॉफी खाई, कुल हुए ₹50। मैंने कुल ₹42 खर्च किए।
₹8+ ₹20 = ₹28₹28 + ₹20 = ₹48₹48 + ₹2 = ₹50₹42
यदि आपके पिताजी ने आपको मेला देखने के लिए ₹40 दिए हों एवं आपके पास ₹3 बचे हैं, तो पता कीजिए कि आपने कुल कितने रुपये खर्च किए?
आओ ढूँढ़े
खरीदने के लिए कुल कितने पैसे की आवश्यकता होगी?
हमने देखा कि रूपल ने अलग-अलग मूल्य के नोट एवं सिक्के उपयोग किए हैं। अलग-अलग मूल्य के नोट नीचे दिखाए गए हैं।
पता कीजिए कि ₹500 के नोट पर ₹500 कितनी बार लिखा है?
क. पाँच सौ रुपये शब्दों में ........... बार
ख. 500 अंकों में ........... बार
₹500 के नोट पर कौन-सी ऐतिहासिक इमारत का चित्र बना है? क्या आपने इस ऐतिहासिक इमारत को देखा है?

बच्चों से उनके आस-पास लगने वाले मेलों पर चर्चा कीजिए, जैसे—वे किसके साथ मेले में जाते हैं? वे क्या खरीदते हैं? वे कितना खर्च करते हैं? बच्चों से भारतीय मुद्रा एवं उनकी विशेषताओं के विषय में पूछिए। दिव्यांगों के लिए नोट पर दी गई विशेषताओं पर चर्चा कीजिए, जैसे— नोट के किनारे पर बनी रेखा, नोट पर लिखी संख्याएँ आदि।
तेजल की दादी ने उसे कुछ पुराने सिक्के दिखाए, जो उसने पहले कभी नहीं देखे थे। नीचे ऐसे ही कुछ सिक्के दिखाए गए हैं

25 पैसे

50 पैसे

10 पैसे

20 पैसे
दादी माँ ₹1 देने के लिए 50 पैसे के 2 सिक्के देती थीं।
50 पैसे
+

50 पैसे
=

1 रुपया
100 पैसे = 1 रुपया
बताइए कि ₹1 देने के लिए 25 पैसे के कितने सिक्के देने होंगे? नीचे दिए गए बॉक्स में चित्र बनाइए ।
= ₹ 1या100 पैसे
= ₹ 1या100 पैसे
20 पैसे के कितने सिक्के ₹1 बनाएँगे?
गुब्बारा फोड़ो

मटरू के सामने एक 'गुब्बारा फोड़ो' खेल आता है। उसे ₹10 के लिए 3 अवसर मिलेंगे। आइए, देखें कि मटरू कितने रुपये जीतता है।
मटरू को गुब्बारा फोड़ने पर कितने रुपये मिलेंगे?
यदि वह नीचे लिखी धनराशि प्राप्त करना चाहता है तो उसे कौन-से गुब्बारे फोड़ने होंगे, उन्हें बनाइए और रंग भरिए ।
सबसे अधिक पैसे जीतने के लिए आप कौन-से तीन गुब्बारे फोड़ेंगे? उनके चित्र बनाइए और रंग भी भरिए ।
जीती गई कुल राशि =
यदि मटरू के पास चार अवसर हैं तो वह कौन-से गुब्बारे फोड़े, जिससे उसे अधिक पैसे मिलें ? उनके चित्र बनाइए और रंग भी भरिए ।
जीती गई कुल राशि =
आओ करें
आइए, देखें कि हम ₹66 किस-किस तरह से चुका सकते हैं।

दी गई धनराशि को अलग-अलग नोटों और सिक्कों का उपयोग करके अलग-अलग तरीकों से बनाइए ।
आओ खरीदें
कुछ मौखिक प्रश्न भी पूछें, जैसे – ₹40 में क्या-क्या खरीद सकते हैं? इतने रुपये में क्या नहीं खरीद सकते। टॉफी, बिस्किट या सामान खरीदने के उनके अनुभवों पर बात कीजिए ।
आओ करें
₹ 18
+ ₹ 32
______
₹ 15
+ ₹ 27
______
₹ 47
+ ₹ 50
______
₹ 22
+ ₹ 35
______
क्या आपने कभी देखा है कि मूल्य चुकाने के लिए मोबाइले का उपयोग किया जाता है।
क. जयंत ने ₹25 पैन पर और ₹40 कॉपियों पर खर्च किए। उसने कुल कितना रुपये खर्च किए?
ख. मीरा के पास ₹43 हैं। कनिका के पास मीरा से ₹14 अधिक है। कनिका के पास कितने रुपये हैं?
ग. एक ब्रेड के पैकेट की कीमत ₹30 है और चॉकलेट की कीमत ₹60 है। विवेक को ये वस्तुएँ खरीदने के लिए कितने रुपयों की आवश्यकता है?
घ. अजय के पास ₹58 हैं। उसने बाजार में ₹48 खर्च कर दिए। अब उसके पास कितने रुपये बचे हैं?
परियोजना कार्य
जब आप माता-पिता के साथ बाजार जाएँ, तो खरीदी गई वस्तुओं की सूची बनाइए एवं खर्च किए गए पैसों का हिसाब लगाइए।