Table of Contents
पाठ - 13 सबसे लंबा कदम
तीन दोस्त – खरगोश , हाथी तथा हिरण एक साथ पार्क में खेल रहे थे।
                 
             
देखते हैं , कौन पत्थरों का पुल सबसे पहले पार करता है।
पर तुम दोनों तेज़ भागते हो और मैं धीरे चलता हूँ। मुझे पता है तुममें से ही कोई पुल पहले पार करेगा। मैं तो नहीं खेलता यह खेल।
चिंता मत करो। एक नियम बनाते हैं -- हम दौड़ेंगे नहीं। हम केवल चलेंगे।
हाँ ! इसमें बहुत मज़ा आएगा।
वे                 खेलने                 लगे
कितनी हैरानी की बात है कि अंत में , हाथी जीता।
- क्या तुम बता सकते हो हाथी क्यों जीता ?
 - कौन सबसे लंबे कदम उठाता है ?
 - इस कहानी को नाटक के रूप में खेलो।
 
करके देखो
                  
             
मैं यहाँ बैठता हूँ। मैं पता करके देखता हूँ कि मेरा दोस्त कितनी दूर बैठा है।
- तीन - चार दोस्तों का एक समूह बनाओ। लाइन खींचकर यह पता लगाओ कि किस के कदम सबसे लंबे हैं ?
 - दूरी पता करो -
 
( क ) अपनी कक्षा के दरवाज़े तथा किसी खिड़की के बीच।
( ख ) ब्लैकबोर्ड और जहाँ तुम बैठे हो।
हाथ या उँगलियाँ
रजत कुछ चीज़ों की लंबाई अपने हाथ ( बित्ते ) से नापकर पता करना चाहता है। चित्र में उन चीज़ों को दिखाया गया है।
- क्या वह इन सभी चीज़ों की लंबाई हाथ से नाप सकता है ?
 - तुम्हारे आस - पास कौन - सी चीजें ऐसी हैं जिनकी लंबाई एक बित्ते से कम है ? नाम बताओ।
 - इन चीजों की लंबाई नापने के लिए आप किन चीज़ों का प्रयोग करेंगे ?
 
                 
             
करके देखो
मिट्टी से अपना - अपना एक घर बनाओ। देखो किसका घर ज़्यादा ऊँचा है। अपने घर की ऊँचाई जानने के लिए तुम अपनी उँगलियों का इस्तेमाल कर सकते हो।
- किसने सबसे बड़ा मिट्टी का घर बनाया ?
 - किसका मिट्टी का घर सबसे छोटा है ?
 
                 
            
अंदाज़ा लगाओ
इस चित्र में दो नारियल के पेड़ दिखाए गए हैं। इनमें सबसे बड़ा पेड़ 6 मीटर ऊँचा है। देखकर बताओ कि दूसरा नारियल का पेड़ कितना ऊँचा है ?
                 
             
अंदाज़ा लगाओ और फिर जाँचो
नीचे लिखी चीज़ों की लंबाई या ऊँचाई का अंदाज़ा लगाओ। उन चीज़ों के असली माप से अपने उत्तर को जाँचो।
                  
             
मैडम की चोटी कितनी लंबी है ?
|                वस्तु का नाम  |                            मेरा अंदाज़ा  |                            मेरा परिणाम  |           
|                गिलास 
  |                            _____ उँगलियाँ  |                            _____ उँगलियाँ  |           
|                बाल्टी  |                            _____ बित्ता  |                            _____ बित्ता  |           
|                तुम्हारा हाथ 
  |                            _____ माचिस की तीली  |                            _____ माचिस की तीली  |           
|                शिक्षक की मेज़ 
  |                            _____ बित्ता  |                            _____ बित्ता  |           
|                तुम्हारी नाक  |                            _____ उँगली  |                            _____ उँगली  |           
|                पानी की बोतल  |                            _____ उंगलियाँ  |                            _____ उंगलियाँ  |           
|                तुम्हारे बाल  |                            _____ बित्ता  |                            _____ बित्ता  |           
इकाइयों जैसे उँगलियाँ , बित्ता तथा माचिस की तीली के सही इस्तेमाल के बारे में बच्चों को बताएँ। बच्चों को अलग - अलग इकाइयों से अलग - अलग वस्तुओं को मापने को कहें।
बिल्ली का खाना -- चूहा या दूध ?
                  
            
- उँगलियों से चूहे तथा दूध के बीच की दूरी का पता लगाओ। _____ उँगलियाँ
 - बिल्ली चूहे से कितनी दूर है ? _____ उँगलियाँ
 - बिल्ली दूध से कितनी दूर है ? _____ उँगलियाँ
 - बिल्ली सबसे पहले किसके पास पहुँचेगी -- चूहे या दूध के कटोरे के पास ?
 - क्या चूहा अपने आपको बचा सकता है ? कैसे ?
 - इस चित्र के आधार पर कहानी सुनाओ ?
 - चूहे की पूँछ कितनी लंबी है ? _____ उँगलियाँ
 - लंबी मूंछे किसकी हैं ? चूहे या बिल्ली की ?
 
नापो और बनाओ
- पत्थर से 2 ऊँगली की दूरी पर एक पत्ता बनाओ।
 - बंदर से 5 माचिस की तीली की दूरी पर एक केला बनाओ।
 - पत्थर से 7 उँगली की दूरी पर एक पतंग बनाओ।
 - पतंग से 3 माचिस की तीलियों की दूरी पर बादल बनाओ।
 - केले से 4 उँगली की दूरी पर एक चिड़िया बनाओ।
 
इस पन्ने पर अपना चित्र कहीं भी बनाओ और पता करो कि तुम बंदर की नाक से कितनी दूर हो।
दी गई वस्तु के संदर्भ में बच्चों को किसी भी दिशा में नापने व चित्र बनाने दें। वे अलग - अलग दिशाओं में दूरी नापेंगे। यह दिशाओं के बारे में चर्चा का आधार बन सकता है।
क्या                 ऐसा                 है        ?
संजू और उसके दोस्त यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके शरीर के विभिन्न भाग कितने लंबे हैं। उन्होंने यह पता लगाया —

मेरा   मुँह   एक   बित्ते   भर   लंबा   है।  
मेरे हाथ मेरे पैर के जितने लंबे नहीं हैं।
मेरा माथा करीब चार उंगल चौड़ा है।
( क ) जो उन्होंने कहा , क्या तुम भी वैसा ही मानते हो ?
( ख ) पता करो तुम्हारे कितने दोस्तों का
(1) एक बित्ता लंबा मुँह है। _____
(2) पैर के बराबर हाथ हैं। _____
(3) चार उँगल चौड़ा माथा है। _____
( ग ) तुम अपनी उँगलियों से अपने शरीर के दूसरे भागों को नापो और उनके माप को लिखो।
(1) तुम्हारी नाक _____ उँगलियाँ
(2) तुम्हारे कान _____ उँगलियाँ
यहाँ पर शरीर के भागों के जो माप दिए गए हैं वे अंदाजे के आधार पर हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य बच्चों को शरीर के अंगों की सहायता से मापना सिखाना है। अतः इस दावे का सामान्यीकरण नहीं किया जाना चाहिए।