
मिलकर पढ़िए
3
माला की चाँदी की पायल

हुश्श्शू !
माला बिल्ली को डराती।

हेएए!
वह अपनी नानी को डराती ।
धप्प !
वह अपने छोटे भाई को डराती ।
भऊऊ!
वह डाकिए को डराती।
एक दिन माला की माँ ने उसे
एक छोटी-सी डिब्बी दी।
“माला, यह तुम्हारे लिए है,
" वे बोलीं।
माला ने जल्दी से डिब्बी खोली जिसमें
उसे मिली - नीले कागज़ में लिपटी,
प्यारी-सी चाँदी की पायल !
उन्हें पहनकर, वह पूरे घर में घूमने लगी।
छिक-छिक-छम
छोटे-छोटे घुँघरू झनकते।
छिक-छिक-छम
अब माला जहाँ भी जाती, सब जान जाते।

छिक-छिक-छम
माला की हुश्श्श! से पहले बिल्ली
कूद गई।
छिक-छिक-छम
माला की हेएए! से पहले नानी
पलट गईं।
छिक-छिक-छम
माला की धप्प ! से पहले छोटा भाई
बाहर भाग गया।

छिक-छिक-छम
माला की भऊऊ! से पहले डाकिया
निकल गया।
छिक-छिक-छम
अब माला किसी को डरा नहीं पाती।
तो ऐसे में माला ने क्या किया?
उसने अपनी चाँदी की पायल उतार दी।
- ऐनी बेसेंट
बातचीत के लिए
1. माला सभी को क्यों डराती होगी?
2. माला से सभी क्यों डर जाते होंगे?
3. पायल उतारने के अतिरिक्त माला और क्या कर सकती थी?
4. माँ ने माला को पायल क्यों दी होगी?
लिखिए
1. माला की माँ ने उसे क्या दिया?
माला की माँ ने उसे............ दीं।
2. माला ने पायल क्यों उतार दीं? सही उत्तर चुनिए-
(i) पायल माला को चुभ रही थी।
(ii) पायल से सभी को माला के आने का पता चल जाता था।
(iii) पायल की आवाज़ से सभी को बहुत मज़ा आता था।
(iv) एक पायल खो गई थी और बस एक ही पायल रह गई थी।
3. इन ध्वनियों को सुनिए और उन्हें शब्दों में लिखने का प्रयास कीजिए
-
घंटी की ध्वनि
-पायल की ध्वनि
-शंख की ध्वनि
-डमरू की ध्वनि


4. माला किस-किस को डरा रही थी?
.....................
.....................
5. विराम-चिह्न का सही प्रयोग करते हुए नीचे दिए गए वाक्यों को अपनी कॉपी में लिखिए -
-क्या माला को नई पायल मिली
-माला पायल पहनकर पूरे घर में घूमने लगी
आओ बूझें पहेली
माला की चाँदी की पायल खो गई है। अक्षरों को जोड़कर 'माला की चाँदी की पायल' बनाइए। रेखा खींचकर शब्दों को जोड़िए
ला पा , मा , की ,डि, ढि , श , दी , चाँ , ल, खा ,य ,की , यी
शिक्षण-संकेत - बच्चों के साथ विराम चिह्न, जैसे- पूर्ण विराम और प्रश्नवाचक चिह्न पर चर्चा कीजिए।