Skip to content

मिलकर पढ़िए Screenshot 2025-04-15 095844

अध्याय-8

इकाई 2 : रंग ही रंग

 

  Screenshot 2025-04-11 162509

तीन दोस्त 


Screenshot 2025-04-11 162515

बात पुरानी है।

तब बस तीन ही रंग थे।

 लाल, पीला और नीला!
Screenshot 2025-04-11 162522

लाल रहता था हर लज़ीज़ वस्तु में, 

जैसे टमाटर, सेब, चेरी और आलूबुखारे। 



Screenshot 2025-04-11 162529

पीले ने बनाया था सूरज को चमकदार 

जो मुस्कुराकर देता था रोशनी लगातार। 





Screenshot 2025-04-11 162538

आसमान भी नीला था और समुंदर भी। 

पेड़ों से टपकती बारिश भी नीली ही थी।





तीनों पक्के दोस्त थे। 

एक दिन उन्होंने कहा, "हमें और दोस्त चाहिए। चलो नए दोस्त बनाएँ।" और

 वे निकल पड़े दोस्तों की तलाश में। 



Screenshot 2025-04-11 162614

और देखो क्या हुआ! 

लाल और पीला साथ चले 

तो एक नया दोस्त मिला - नारंगी। 




Screenshot 2025-04-11 162549

पीले और नीले ने हाथ मिलाया 

तो एक नया दोस्त मिला - हरा। 



Screenshot 2025-04-11 162600



लाल और नीले के पास आते ही 

एक नया दोस्त मिला - बैंगनी। 



और इस तरह उन्होंने दुनिया को बना दिया दोस्ताना और रंगीन । 

 — इंदु हरिकुमार 

Screenshot 2025-04-21 143938

बातचीत के लिए 


1. क्या रंगों की तरह आप भी अपने मित्रों के साथ मिलजुल कर रहते हैं? 

2. आप अपने रूठे मित्रों को कैसे मनाते हैं? 

3. क्या आसमान हमेशा नीला दिखाई देता है? क्या सूरज हमेशा पीला होता है? क्या पत्ते हमेशा हरे होते हैं? अपने अनुभवों के आधार पर बताइए। 

4. आप नए मित्र कैसे बनाते हैं? 

नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर अपनी कॉपी में लिखिए -

1. कहानी में आए रंगों के नाम लिखिए। 

2. वाक्य पूरा करें - तीनों रंग पक्के दोस्त थे, फिर भी उन्होंने नए दोस्त बनाए, क्योंकि 

..............

..............

3. विद्यालय में नारंगी, हरी और बैंगनी रंग की वस्तुओं को खोजिए। उनके नाम भी लिखिए -

नारंगी वस्तुओं के नाम 
नारंगी वस्तुओं के नाम  बैंगनी वस्तुओं के नाम
.............. ..............
..............
..............
.............. ..............
..............
.............. ..............
Screenshot 2025-04-21 143938


आइए, कुछ बनाएँ 

1. मेज़ पर अखबार बिछा दीजिए। 

2. अलग-अलग ग्लास/कप में तीन रंगों को पानी में घोलिए लाल, पीला और नीला। 

3. ड्रॉपर की सहायता से रंग की बूँदों को अखबार पर छिड़किए। 

4. अलग-अलग रंगों की बूँदों को एक-दूसरे के ऊपर और आस-पास छिड़किए तथा नए रंग बनाइए। आप रंग की बूँदों से डिज़ाइन भी बना सकते हैं। 

5. सभी रंगों को मिलाकर देखिए। कौन-सा रंग बना? 

Screenshot 2025-04-21 144918


शब्दों का खेल 


रंगों के नाम लिखिए -

आ' की मात्रा वाले रंग बिना 'आ' की मात्रा वाले रंग
................

................

................

................

चित्रकारी और लेखन 

अपनी पसंद के रंग के बारे में सोचिए। वह रंग आपको किन वस्तुओं की याद दिलाता है? उनके चित्र बनाइए। कुछ वाक्य भी लिखिए -

शिक्षण-संकेत - आप फूड कलरिंग या स्याही का इस्तेमाल कर सकते हैं। गतिविधि के बाद बच्चों को सारा सामान सही जगह पर रखने के लिए कहिए और उनके साथ कक्षा को साफ़ कीजिए।

Screenshot 2025-04-25 104749

चित्रकारी और लेखन



अपनी पसंद के रंग के बारे में सोचिए। वह रंग आपको किन वस्तुओं की याद दिलाता है? उनके चित्र बनाइए। कुछ वाक्य भी लिखिए

-












................................................

................................................

................................................

................................................

................................................

Screenshot 2025-04-11 165517
शिक्षण-संकेत 1. चित्र में दिए गए शब्दों से अपनी कहानी बनाइए। कक्षा में सुनाइए। 2. अपने मित्रों के साथ मिलकर चित्र से जुड़े हुए कुछ वाक्य अपनी कॉपी में लिखिए। 3. बच्चों को अपनी भाषा में मन की बात कहने के लिए प्रोत्साहित कीजिए एवं उपयुक्त अवसर प्रदान कीजिए।
Screenshot 2025-04-15 140938