Skip to content

Screenshot 2025-04-15 151054 Screenshot 2025-04-15 142454

 9
दुनिया रंग-बिरंगी





Screenshot 2025-04-15 142646 नीला! जैसे खुला आकाश है, 

सागर का नीला पानी है,

 मोर के सुंदर पंख हैं, 

और पेड़ पर बैठे पंछी हैं। 

 पीला! जैसे चमचमाता सूरज है, पका आम और केला है, 

सब्ज़ियों में नींबू है, 

और सूरजमुखी का फूल है। 

 लाल ! जैसे फलों में सेब है, खुशबूदार फूल गुलाब है, 

चेरी और लाल टमाटर है, 

और मेरी नाक पर फुंसी है।

 हरा! जैसे हरी-हरी ये घास है, 

मीठे-मीठे मटर हैं, 

पालक और बंदगोभी है, 

और पेड़ के हरे-हरे पत्ते हैं। 

    -देविका रंगाचारी    


Screenshot 2025-04-15 152245सोचिए और लिखिए 


1. अपनी पसंद के रंग पर कविता लिखिए, जैसे 'दुनिया रंग-बिरंगी' को लिखा गया है -

....................................

....................................

....................................

2. कविता में नीले रंग के कुछ उदाहरण आए हैं, जैसे- खुला आकाश। कविता में आए उदाहरणों से अलग आप अपने अनुभव से नीले और पीले रंग के कुछ उदाहरण लिखिए-

....................................

....................................

....................................

Screenshot 2025-04-21 144918

शब्दों का खेल 



बेमेल शब्द को ढूँढ़कर लिखिए -

1. चूहा  बिल्ली  कुत्ता मछली ............
2. दरवाज़ा   खिड़की  छत  पेड़ ............
3.चादर    घर  तकिया  गद्दी ............
4.साइकिल   कार   पानी  रास्ता ............
5.रेल  कार   पानी  रास्ता ............
5. दूध  पानी लड्डू  छाछ   ............