Skip to content




Screenshot 2025-04-09 112805 Screenshot 2025-04-15 160854

10 - कौन







Screenshot 2025-04-15 160940

अगर न होता चाँद, रात में,

हमको दिशा दिखाता कौन?

अगर न होता सूरज, दिन को,

सोने-सा चमकाता कौन?





Screenshot 2025-04-15 161002

अगर न होती निर्मल नदियाँ,

जग की प्यास बुझाता कौन?



Screenshot 2025-04-15 161021

अगर न होते पर्वत, मीठे,

झरने भला बहाता कौन?



Screenshot 2025-04-15 161134

अगर न होते पेड़ भला फिर,

हरियाली फैलाता कौन?

अगर न होते फूल बताओ,

खिल-खिल कर मुसकाता कौन?





Screenshot 2025-04-15 161250

अगर न होते बादल, नभ में,

इंद्रधनुष रच पाता कौन?

अगर न होते हम तो बोलो,

ये सब प्रश्न उठाता कौन?

  1. -बालस्वरूप राही


Screenshot 2025-04-16 094724




बातचीत के लिए







Screenshot 2025-04-15 161308

1. अगर चाँद और सूरज न होते तो क्या होता?

2. क्या आपने इंद्रधनुष देखा है?

3. इंद्रधनुष कब बनता है? पता कीजिए।

4. आपने इंद्रधनुष में कौन-कौन से रंग देखे हैं?



Screenshot 2025-04-16 100501

सोचिए और लिखिए





1. इन शब्दों से प्रश्न बनाइए -

कब कौन कहाँ क्यों कैसे किसके किसने

2. कविता के आधार पर नीचे दिए गए वाक्यों को पूरा कीजिए -

(i) अगर पेड़ न होते तो .................................................

(ii) अगर नदियाँ न होतीं तो .................................................

(iii) अगर पर्वत न होते तो .................................................

(iv) अगर फूल न होते तो .................................................

3. इसी तरह के कुछ और वाक्य बनाइए और अपनी कॉपी में लिखिए।

Screenshot 2025-04-16 101606


आइए, कुछ बनाएँ




1. इंद्रधनुष बनाइए और रंग भरिए।

2. हर रंग के सामने अपने बारे में कुछ लिखिए -

लाल — मेरी उम्र ...................... साल है।

नारंगी — मेरे घर में ..................... लोग रहते हैं।

पीला — मैं ..................... में रहता/रहती हूँ।

हरा — मुझे ..................... खाना बहुत पसंद है।

नीला — मेरा मनपसंद रंग ..................... है।

जामुनी — मुझे ..................... बहुत पसंद हैं। (जानवर का नाम)

बैंगनी — मैं ..................... बनना चाहता/चाहती हूँ।

Screenshot 2025-04-16 102554


खोजें-जानें




अपने परिवार के दो सदस्यों को चुनिए और उनसे कुछ ऐसे प्रश्न पूछिए जो आप हमेशा पूछना चाहते हैं। प्रश्नों को पहले ही लिख लीजिए, जैसे- आप भाई-बहन से पूछ सकते हैं कि उनका मनपसंद खेल कौन-सा है। माँ से पूछ सकते हैं कि वे बचपन में क्या नटखटी करती थीं और पिताजी से पूछ सकते हैं कि उन्हें छुट्टी पर कहाँ जाना पसंद है। कक्षा में आकर मित्रों को अपनी बातचीत सुनाइए और उनकी बातचीत भी ध्यान से सुनिए |