Skip to content
Screenshot 2025-04-25 111156 Screenshot 2025-04-16 111949

11
बैंगनी जोजो

Screenshot 2025-04-25 111500

 जोजो एक सफ़ेद कुत्ता था। 

वह एक पेड़ के नीचे सो रहा था। 

"घर्रर्रर ! स्स्स्स! घर्रर्रर ! स्स्स्स!" 



Screenshot 2025-04-25 111635


वह जग गया। 

"भौं भौं! किसने दिए मुझे बैंगनी धब्बे?" 





उसने देखा एक बादल को, आकाश में धीरे-धीरे चलते हुए।

"बादल, बादल, क्या तुमने दिए मुझे बैंगनी धब्बे ?”

“नहीं,” बादल बोला। “मैं तो सफ़ेद हूँ।” 

बादल हट गया। 

Screenshot 2025-04-16 110659

जोजो ने ऊपर सूरज को देखा।

"सूरज, सूरज, क्या तुमने मुझे दिए बैंगनी धब्बे?" 

"नहीं,” सूरज बोला। "मैं तो पीला हूँ।" 

Screenshot 2025-04-16 110717


Screenshot 2025-04-16 110739

“कौए, कौए, क्या तुमने दिए मुझे बैंगनी धब्बे?”

“नहीं,” कौआ बोला। “मैं तो काला हूँ।”



Screenshot 2025-04-16 110805

"गुब्बारे, गुब्बारे, क्या तुमने दिए मुझे बैंगनी धब्बे?" "नहीं,”

गुब्बारा बोला। “मैं तो लाल हूँ।"


Screenshot 2025-04-16 110825

“घास, घास, क्या तुमने दिए मुझे बैंगनी धब्बे?” 

“नहीं,” घास बोली। “मैं तो हरी हूँ।" 



Screenshot 2025-04-25 112808

बेचारा जोजो ! 

"ऊँ, ऊँ, ऊँ! किसने दिए मुझे बैंगनी धब्बे?" 



Screenshot 2025-04-16 110857

टप ! टप ! टप ! 

"आहा! तो वह जामुन का पेड़ था!" 

-समीरा ज़ीया कुरेशी 

सोचिए और लिखिए 

1. कहानी में जोजो किस-किस के पास गया। क्रम में लिखिए और चित्र बनाइए -









1. जोजो पहले............................... 










2.फिर वह  ............................... 











3 उसके बाद वह  ............................... 











4.अंत में वह.............................. .

 2. कहानी में आए इन शब्दों को पढ़िए और वाक्य बनाकर अपनी कॉपी में लिखिए -

(i) भौं भौं 

(ii) ऊँ, ऊँ, ऊँ! 

(iii) टप! टप ! टप ! 


चित्रकारी और लेखन 

चित्रों में रंग भरिए। जोजो अगर इन जानवरों के पास जाता तो क्या बातचीत होती? लिखिए -

Screenshot 2025-04-16 110929

जोजो -  ...............................

जोजो -  ...............................

भालू  - ...............................

ऊँट -  ...............................


पहेली

नीचे दी गई शब्द-पहेली में रंगों के नाम पर घेरा लगाइए -

दा ता नी सा  ती   स
 ची
 गु ला बी  त फे
ना
 का द   ला
रं 
 पाँ  रा  गु  पी
 गी
 ह
 ला  ए  पी 
तु 
 ना ती
नी
का


                 

Screenshot 2025-04-16 150328 रंग भरिए 

Screenshot 2025-04-16 110948