Skip to content
Screenshot 2025-04-16 154747 Screenshot 2025-04-16 154815

12 -तोसिया का सपना 

 

Screenshot 2025-04-16 154836

एक दिन तोसिया ने सपना देखा। तोसिया बहुत सपने देखती है। वह उठकर सपनों के बारे में बात भी करती है। तोसिया को सपना आया कि दुनिया के सारे रंग उड़ गए हैं। कहीं कोई रंग नहीं बचा। उसने देखा कि सब कुछ सफ़ेद-सफ़ेद हो गया है। 



Screenshot 2025-04-16 154931

तोसिया उठी और सपने को याद करने लगी। वह एकदम से घबरा गई। तोसिया सोचने लगी कि क्या सचमुच रंग गायब हो गए हैं।


तोसिया रसोई में गई। वहाँ बहुत सारे रंग-बिरंगे मसाले रखे हुए थे। लाल मिर्च, जीरा, हल्दी, धनिया, मेथी। 


तोसिया उठकर बाहर बगीचे में गई। वहाँ रंग-बिरंगे फूल खिले हुए थे। गेंदा, चमेली, सदाबहार, गुलाब, सूरजमुखी। तोसिया ने देखा कि उसके कपड़ों में रंग हैं। मम्मी-पापा के कपड़ों में भी रंग हैं। घर में भी खूब सारे रंग दिख रहे थे।


Screenshot 2025-04-16 155015


                               

तोसिया मम्मी के साथ बाज़ार चल पड़ी। वहाँ खूब सारी रंग-बिरंगी सब्ज़ियाँ थीं। गाजर, बैंगन, टमाटर, सेम, मटर। बाज़ार में पतंग की दुकान भी थी। दुकान में खूब सारी रंग-बिरंगी पतंगें थीं। काली, पीली, नीली, हरी, नारंगी। मम्मी चुन्नी की दुकान पर गईं। वहाँ खूब सारी रंग-बिरंगी चुन्नियाँ थीं। गुलाबी, बैंगनी, फिरोज़ी, आसमानी, भूरी। बाज़ार में गुब्बारेवाला खड़ा हुआ था। उसके पास खूब सारे रंग-बिरंगे गुब्बारे थे। नीले, पीले, हरे, लाल, गुलाबी। तोसिया ने खूब सारे रंग देखे। वह खुश हो गई कि रंग गायब नहीं हुए हैं। वह रंगों को गिनने लगी।

Screenshot 2025-04-16 155052




तोसिया घर आकर दोपहर को सो गई। उसने उठकर देखा कि नानी की सहेलियाँ आई हुई हैं। उन सबके बाल सफ़ेद-सफ़ेद हैं। तोसिया को एक बात याद आई। वह रात को नानी के साथ सोई थी। इसलिए सपने में सब सफ़ेद-सफ़ेद दिखा होगा। तोसिया नानी के बालों को गौर से देखने लगी। वह नानी के बालों को छू-छूकर देखने लगी। तोसिया सोचने लगी कि नानी के बाल सफ़ेद क्यों हैं। उसने नानी से


Screenshot 2025-04-16 155109


पूछा कि उनके बालों का रंग कहाँ गया। नानी बोलीं कि पहले उनके बाल भी काले थे। फिर उनके बालों का रंग तोसिया के बालों में चला आया

– बरखा क्रमिक पुस्तकमाला, एन.सी.ई.आर.टी


Screenshot 2025-04-16 155144

बातचीत के लिए

1. क्या आप कभी कोई सपना देखकर खुशी या डर से उठे हैं?

2. अपने सपनों के बारे में बातचीत कीजिए।

3. इस कहानी में कौन-कौन से रंग हैं?

4. संसार में रंग ना हों तो कैसा लगेगा?


Screenshot 2025-04-16 155154





खोजें-जानें

कहानी का क्रम खोजिए। फिर उसे पढ़कर सुनाइए- 

() तोसिया ने नानी से उनके सफ़ेद बालों के बारे में पूछा।

( ) तोसिया बाज़ार गई जहाँ रंगीन पतंगें, चुन्नियाँ और गुब्बारे थे।

( ) तोसिया बगीचे में गई जहाँ तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूल थे।

( ) तोसिया ने सपना देखा कि सब कुछ सफ़ेद हो गया है।

() तोसिया ने रसोई में रंगीन मसाले देखे।

( ) तोसिया घर आकर दोपहर को सो गई।



Screenshot 2025-04-16 155204

शब्दों का खेल




Screenshot 2025-04-16 155216





1. रंगों में छुपे शब्द खोजिए और लिखिए




गुलाबी में गुलाब

आसमानी में .............................

बैंगनी में .............................

सिंदूरी में .............................

2. रसोई में रंग -

तोसिया ने रसोई में रंग ही रंग देखे। मिर्च ......................रंग की। काली मिर्च................ रंग की। हल्दी ......................रंग की। सरसों ..................... रंग की। धनिया पत्ती ..................... रंग की और मेथीदाना ..................... रंग का।

आइए कुछ बनाएँ

नीचे दिए गए चित्रों को देखकर सुंदर-सी कंदील बनाइए - (हमें चाहिए - रंगीन पेपर, कैंची, गोंद) Screenshot 2025-04-16 155253