Skip to content


Screenshot 2025-04-17 115133

Screenshot 2025-04-17 115145

इकाई 3:हरी-भरी धरती


चित्र और बातचीत


शिक्षण संकेत - इस चित्र में आप क्या-क्या देख पा रहे हैं? अलग-अलग पंछी आपस में क्या बातें करते होंगे? पेड़, पंछियों से क्या कहते होंगे? हरी-भरी धरती को हमेशा हरी-भरी रखने के लिए हमें क्या करना चाहिए? चित्र में एक बच्चे ने श्रवण-यंत्र पहना है और एक ने चश्मा। बच्चों से इस पर बात कीजिए कि श्रवण-यंत्र किस प्रकार काम करता है? उद्देश्य यह है कि बच्चे तरह-तरह की आवश्यकताओं और परिस्थितियों से परिचित हों और एक-दूसरे के प्रति संवेदनशील बनें। शिक्षक इन सभी प्रश्नों का उपयोग कर बच्चों को अपनी भाषा में मन की बात कहने के लिए प्रोत्साहित करें एवं उपयुक्त अवसर प्रदान करें।
Screenshot 2025-04-16 154815 Screenshot 2025-04-17 115354

13
तालाब

इस तालाब का नाम छोटा तालाब है। यहाँ तुम्हें कई लोग दिखेंगे - केंचुए, साँप, केकड़े, मेंढक, कनखजूरे, दो कछुए और उनके साथ बच्चे...।

मछलियाँ पता नहीं कितनी होंगी! मच्छर जैसे कई उड़ाकू तुम्हें वहाँ मिलेंगे। तितलियाँ, गिलहरियाँ, चींटियाँ। कभी-कभी छिपकलियाँ और गिरगिट भी इधर चले आते हैं।

तालाब के किनारे एक पेड़ है। इस पर मकड़ियों के जाले हैं। और चिड़ियाँ! उनका तो पूछो ही मत – कौए, मैना, तोते, किंगफिशर, फाख्ता...।

Screenshot 2025-04-17 115438

Screenshot 2025-04-17 115538

आजकल सर्दियों के दिन हैं। मैं रोज़ इस तालाब को देखने आती हूँ। यहाँ इन दिनों सारस आए हुए हैं। छोटे तालाब पर खूब चहल-पहल है। थोड़े दिनों बाद सारस चले जाएँगे। तब तालाब को इन सबकी कितनी याद आएगी !

- शशि सबलोक
क्या आप जानते हैं?

1. फाख्ता पक्षी दिखने में कबूतर जैसा होता है। इसे इंग्लिश में स्पॉटेड डव कहते हैं। चित्र देखकर बताइए कि इसे स्पॉटेड डव क्यों कहते होंगे?

2. किंगफिशर की चोंच लम्बी होती है। किंगफिशर मछलियाँ खाना पसंद करते हैं।

Screenshot 2025-04-17 115658 Screenshot 2025-04-17 115641





Screenshot 2025-04-16 155144

बातचीत के लिए

1. इस तालाब को छोटा तालाब क्यों कहते होंगे?

2. इस तालाब में कौन-कौन से जीव हैं?

3. तालाब के पास इतने सारे जीव क्यों रहते होंगे?

4. तालाब को किनकी याद आएगी? और क्यों?

5. कहानी के इस वाक्य में 'उड़ाकू' का अर्थ क्या हो सकता है?

मच्छर जैसे कई उड़ाकू तुम्हें वहाँ मिलेंगे।
 

नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर अपनी कॉपी में लिखिए -

1. सही या गलत पर घेरा लगाइए और कारण भी बताइए -

(i) ये सारस हमेशा उसी छोटे तालाब के पास रहेंगे।सही / गलत

(ii) यह कहानी गर्मियों में लिखी गई है। सही / गलत

2. आप तालाब के पास होते तो क्या करते? लिखिए
........................
........................

3. 'क्ष' अक्षर की पहचान कीजिए और 'क्ष' से बनने वाले शब्दों को पहचान करके दोबारा लिखिए -
शब्द ट्रेस करिए खुद लिखिए
पक्षी
अक्षर
कक्षा
पहेली
शिक्षा

चिड़िया को उसके घोंसले तक पहुँचने में उसकी सहायता कीजिए -

Screenshot 2025-04-17 124803

शब्दों का खेल


जीवों के नाम को उनके चित्र से रेखा खींचकर जोड़िए -

Screenshot 2025-04-17 115636 केंचुआ
Screenshot 2025-04-17 115641 सारस
Screenshot 2025-04-17 115645 साँप
Screenshot 2025-04-17 115649 कछुआ
Screenshot 2025-04-17 115658 मैना
Screenshot 2025-04-17 115701 कौआ
Screenshot 2025-04-17 115705 फ़ाख्ता
Screenshot 2025-04-17 115709 किंगफिशर
Screenshot 2025-04-17 115654 मछली


Screenshot 2025-04-16 155154

खोजें-जानें

क्या आपके घर के पास कोई तालाब, नदी, झरना आदि है? क्या वह साफ़-सुथरा और खुश है? उसे साफ़-सुथरा और खुश करने के लिए हम क्या कर सकते हैं?




Screenshot 2025-04-16 155144

चित्र और बातचीत

फूलों की दुनिया

Screenshot 2025-04-17 115731


शिक्षण-संकेत – बच्चों के साथ रंग-बिरंगे फूलों के बारे में बातचीत करें। बातचीत के के कुछ कुछ बिंदु बिंदु इस प्रकार हो सकते हैं- आपने फूल कहाँ-कहाँ देखे हैं? आपके आस-पास कौन-कौन से फूल खिलते हैं? आपको कौन-सा फूल सबसे सुंदर लगता है और क्यों? फूलों के रंग, उनकी खुशबू, उनके खिलने का समय और महीना, फूलों को न तोड़ना आदि बिंदु भी बातचीत में सम्मिलित किए जा सकते हैं।