14
बीज
मुझे एक बीज मिला।
मैंने उसको गमले में डाला।
मैंने उसे पानी दिया और बहुत सारी धूप।
क्या यह पेड़ है?
क्या यह झाड़ी है?
क्या इसमें फूल होंगे?
क्या इसमें फल होंगे?
क्या यह लम्बा ऊँचा होगा?
क्या यह छोटा ही रहेगा?
मुझे नहीं पता।
कोई फर्क नहीं पड़ता !
- दीपा बलसावर
खोजें-जानें
किसी पुराने बर्तन या गमले में काले चनों को बोएँ। कुछ ही दिनों बाद चनों से हरे-भरे, छोटे-छोटे डंठल और पत्ते उगने लगेंगे। देखें, उन्हें उगने में कितना समय लगता है और कितना पानी और धूप।
बातचीत के लिए 1. बीज कहाँ मिला होगा? 2. पेड़ और झाड़ी में कोई फ़र्क होता है क्या? 3. कहानी में क्यों कहा गया है कि 'कोई फर्क नहीं पड़ता'? 4. क्या आपने कभी बीज बोया है? या किसी और को बीज बोते देखा है? 5. बीज बोने के लिए और की आवश्यकता पड़ती है। 6. बीज में भी। भी लग सकते हैं और रंग भरिए 61
बातचीत के लिए
1. बीज कहाँ मिला होगा?
2. पेड़ और झाड़ी में कोई फ़र्क होता है क्या?
3. कहानी में क्यों कहा गया है कि 'कोई फर्क नहीं पड़ता'?
4. क्या आपने कभी बीज बोया है? या किसी और को बीज बोते देखा है?
5. बीज बोने के लिए.....................
..............
की आवश्यकता पड़ती है।
6. बीज में ........................
भी लग सकते हैं और ..............
रंग भरिए