Skip to content
Screenshot 2025-04-09 112805
Screenshot 2025-04-21 093026

15

किसान 

 



Screenshot 2025-04-21 093035

नहीं हुआ है अभी सवेरा,

पूरब की लाली पहचान,

चिड़ियों के जगने से पहले,

खाट छोड़ उठ गया किसान। 

Screenshot 2025-04-21 093046

खिला-पिलाकर बैलों को ले,

करने चला खेत पर काम,

नहीं कभी त्योहार न छुट्टी,

उसको नहीं कभी आराम।


Screenshot 2025-04-21 093103

गरम-गरम लू चलती सन-सन,

धरती जलती तवे समान,

तब भी करता काम खेत पर,

बिना किए आराम किसान। 





Screenshot 2025-04-21 093115

बादल गरज रहे गड़-गड़-गड़,

बिजली चमक रही चम-चम,

मूसलाधार बरसता पानी,

ज़रा न रुकता लेता दम।





Screenshot 2025-04-21 093134

हाथ-पाँव ठिठुरे जाते हैं,

घर से बाहर निकले कौन,

फिर भी आग जला, खेतों की,

रखवाली करता वह मौन । 



Screenshot 2025-04-21 093148

है किसान को चैन कहाँ,

वह करता रहता हरदम काम,

सोचा नहीं कभी भी उसने,

घर पर रह करना आराम।

-सत्यनारायण लाल

Screenshot 2025-04-21 100809

बातचीत के लिए



  1. 1. क्या आपके परिवार में कोई किसान है? वे दिन में क्या-क्या काम करते हैं?
  2. 2. क्या आप कभी खेत में गए हैं? वहाँ क्या-क्या दिखाई देता है?
  3. 3. आपको कौन-सा काम करना सबसे अच्छा लगता है?
  4. 4. लू चलने का पता आपको कैसे लगता है?
  5. 5. चिड़ियों को भगाने के लिए खेत में क्या लगाया जाता है? अपनी भाषा में उसका नाम बताइए?
  6. 6. आपको किसान की सबसे अच्छी बात क्या लगती है?

Screenshot 2025-04-21 100814

सोचिए और लिखिए


1. खेत में उगने वाली कुछ वस्तुओं के नाम लिखिए -

(i) ................
(ii) ................
(iii)................
(iv) ................
(v) ................
(vi) ................

2. ठंड से बचने के लिए आप किन-किन वस्तुओं का प्रयोग करते हैं? उनके नाम लिखिए -

.................
.................
.................
.................
.................
.................

शब्दों का खेल 

इस कविता में सन-सन, गड़-गड़-गड़ और चम-चम जैसे शब्द आए हैं। ऐसे ही अपनी पसंद के कुछ और शब्द बनाइए और कविता पूरी कीजिए -


 हवा चलती सन-सन,
पत्ते उड़ते ..........................|
बादल गरजते गड़-गड़-गड़, 
बिजली चमकती चम-चम। 
हवा चलती सन-सन,पत्ते उड़ते






बारिश होती ..................................,
ओले बरसते ..................................|
सब शांत हो जाता ..................................,
फिर सूरज चमकता ..................................!


 

आइए,कुछ बनाएँ 

 

यह 'बाघ बचाओ' का पोस्टर है। बिंदुओं को मिलाकर पोस्टर को पूरा कीजिए और एक संदेश लिखिए 

बाघ बचाओ
Screenshot 2025-04-21 093212

चित्रकारी और लेखन 

कप्पू एक भूरे रंग का कुत्ता है जो एक खेत में रहता है। चित्र पूरा कीजिए और कप्पू की दिनचर्या के बारे में लिखिए -

1Screenshot 2025-04-21 093223 2 Screenshot 2025-04-21 093229
3Screenshot 2025-04-21 093236 4Screenshot 2025-04-21 093242
5Screenshot 2025-04-21 093248 6Screenshot 2025-04-21 093236
  1. 1. कप्पू सुबह उठकर सबसे पहले .............................................
  2. 2. फिर वह किसान के साथ .............................................
  3. 3. थोड़ी देर बाद कप्पू .............................................
  4. 4. खाना खाने के बाद कप्पू कुछ देर के लिए .............................................
  5. 5. शाम को कप्पू .............................................
  6. 6. सोने से पहले कप्पू .............................................
  7. और ऐसे ही कप्पू का दिन बीत जाता है! जाने कप्पू कल क्या करेगा!