Skip to content

 इकाई 4: मित्रत

0222CH18  

18 सनें कहानी


शेर और चूहे की दोस्त  

शेर मतवाली चाल से चला जा रहा था। 

अचानक उसे एक हल्की-सी चीख सुनाई दी। 

एक चूहे की पूँछ उसके पंजे के नीचे 
आ गई थी।


शेर ने अपना पैर हटाया, चूहा फुदककर झाड़ियों में चला गया।

एक दिन शिकारी ने शिकार पकड़ने के लिए जाल बिछाया। उस जाल में शेर फँस गया। वह ज़ोर-ज़ोर से दहाड़ने लगा। जंगल में रहने वाले हाथी, भालू, हिरण, खरगोश, लोमड़ी, बंदर और अजगर समेत सभी पशु-पक्षियों ने दहाड़ सुनी पर कोई भी शेर की सहायता को नहीं आया।

हाँ, चूहा ज़रूर भागा-भागा वहाँ आया। वह अपने पैने दाँतों से जल्दी-जल्दी जाल कुतरने लगा। कुछ ही पल में सारा जाल कट गया और शेर आज़ाद हो गया।

— जगदीश जोशी


शिक्षण-संकेत – बच्चों को कहानी पढ़कर सुनाइए और उसके बाद दिए गए चर्चा प्रश्‍नों के आधार पर बातचीत कीजिए। यहाँ चर्चा का उद्देश्य केवल इतना भर है कि बच्चे सोचें और बिना झिझके अपने विचारों की अभिव्यक्‍ति‍ करें। किसी भी चर्चा प्रश्‍न का कोई एक सटीक उत्तर नहीं है। बच्चे जो भी उत्तर दें उन्हें धैर्यपूर्वक सुिनए और उन्हें बोलने के लिए प्रोत्साहित कीजिए। सभी बच्चों को बातचीत में भाग लेने के समान अवसर दिए जाने चाहिए। जहाँ तक संभव हो बच्‍चों को अपनी भाषा में बातचीत के लिए प्रोत्‍साहित कीजिए।

बातचीत के लिए
1. क्या आप एक-दूसरे की सहायता करते हैं? कैसे?

2. शेर के दाँत भी तो पैने होते हैं तो फिर उसने खुद ही जाल क्यों नहीं कुतर डाला?

शब्दों का खेल

1. याद कीजिए कि कहानी में किसने क्या किया और नीचे दिए गए वाक्यों को पूरा कीजिए –

........................ मतवाली चाल से चला जा रहा था।

........................ ने अपना पैर हटाया।

........................ ने शिकार पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

........................ भागा-भागा वहाँ आया।

2. इस कहानी से हमने जाना कि चूहा अपने मित्र शेर को बचाने के लिए जाल कुतर सकता है। बताइए कि दिए गए जानवर अपने मित्रों के लिए क्या-क्या कर सकते हैं –

चूहा — जाल कुतर सकता है

बिल्ली — ....................................................................................

बंदर — ....................................................................................

मछली — ....................................................................................

चिड़िया — ....................................................................................

शेर — ....................................................................................

शिक्षण-संकेत – इस गतिविधि का उद्देश्य है कि बच्चे स्वयं से अनुमान करें कि अलग-अलग जानवर क्या कर सकते हैं। बच्चे जो भी उत्तर दें उन पर बातचीत कीजिए कि उन्हें ऐसा किस कारण से लगता है।

3. आपके सबसे अच्‍छे मित्र का नाम क्या है? आप उसके साथ क्या-क्या करते हैं?

........................................................................................................

........................................................................................................

........................................................................................................

........................................................................................................

4. ‘मित्र’ शब्द में ‘त्र’ आया है। नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं जिनमें ‘त्र’ आया है। उन शब्दों को छाँटकर नीचे लिि‍खए –

 tringle

(i) .......................

(ii) .......................

(iii)  ........................

(iv)  ........................

(v)  .......................

शिक्षण-संकेत – बच्चों को अभी औपचारिक रूप से ‘त्र’ नहीं सिखाया गया है। अगर वे कोई शब्द नहीं सोच पा रहे हैं तो उनकी सहायता कीजिए। सीधे शब्द बताने की जगह उन्हें संकेत देना बेहतर रहेगा।

पहेली 

बिना पंख ही उड़ जाती, बाँध गले में डोर। खींचो तो ऊपर चढ़ जाती, रहे हाथ में छोर।
...............................


एक थाल मोती से भरा,

सिर के ऊपर औंधा धरा।

जैसे-जैसे थाल फिरे,

मोती उससे एक न गिरे।

...............................


चार पाँव पर चल न पाऊँ,

बिना हिलाए हिल न पाऊँ।

फिर भी सबको दूँ आराम,

झटपट बोलो मेरा नाम।

...............................


— साभार, जयप्रकाश भारती, एन.सी.ई.आर.टी.


 खेल-खेल में

ठंडी जगहों पर याक ही हमारा सच्चा मित्र है। आज वह अपने घर का रास्ता भूल गया है। उसे उसके घर पहुँचने में सहायता कीजिए –


मिलकर ٖपढ़िए 

राजू और मीना दोनों मित्र हैं और साथ में बस से विद्यालय जाते हैं। एक दिन, बस से विद्यालय जाते समय एक बड़ा लड़का उन दोनों को चिढ़ाने लगा। वे दोनों डर गए और रोने लगे। उन्‍हें असुरक्षित लगा।


1. आपके पिताजी आपके साथ खेल रहे हैं। ( )

2. आपका मित्र आपको मारता है। ( )

3. बाज़ार जाते समय आपकी माँ के हाथ से आपका हाथ छूट जाता है। ( )

सुरक्षित

जब हमारे आस-पास कोई खतरा हो या जब कोई हमें नुकसान या चोट पहुँचाने का प्रयत्‍न करे, तब हम अपने को असुरक्षित महसूस करते हैं।

असुरक्षित          

जब हमारे आस-पास कोई खतरा न हो या जब कोई हमें नुकसान या चोट न पहुँचाए, तब हम अपने काे सुरक्षित महसूस 
करते हैं।

यहाँ पर कुछ उदाहरण दिए गए हैं। आपको राजू और मीना को यह बताने में सहायता करनी है कि कौन-सा उदाहरण सुरक्षित है और कौन-सा असुरक्षित।

सुरक्षित के लिए () का चिह् न लगाइए और असुरक्षित के लिए () का चिह् न लगाइए –

1. आपके पिताजी आपके साथ खेल रहे हैं। ( ) 

2. आपका मित्र आपको मारता है। ( ) 

3. बाज़ार जाते समय आपकी माँ के हाथ से आपका हाथ छूट जाता है। ( )  


चित्र और बातचीत

खेल-कूद

17


बातचीत के लिए

1. चित्र में कितने बच्चे दिख रहे हैं?

2. इस चित्र में बच्चे कौन-कौन से खेल खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं?

3. इन खेलों के अलावा और कौन-से खेल आपने खेले हैं? उनके नाम और खेलने का तरीका बताइए।

शब्दों का खेल

चित्र में बहुत से खेल दिखाई दे रहे हैं। कुछ खेलों को अकेले खेला जाता है, कुछ को दो लोगों के जोड़े में और कुछ को खेलने के लिए बड़े समूह की आवश्‍यकता होती है।

1. चित्र को देखकर बताइए कि कौन-कौन से खेल खेलने के लिए कितने लोगों की आवश्‍यकता होती है –

खेल खेलने वालों की संख्‍या

अकेले खेले जाने वाले — ...................... ...............................

दो के जोड़े में खेले जाने वाले — ...................... ...............................

समूह में खेले जाने वाले — ...................... ...............................

2. आप मित्रों के साथ कौन-सा खेल खेलना पसंद करते हैं, उस खेल को कैसे खेलते हैं? लिखिए –

........................................................................................................

........................................................................................................

........................................................................................................