Skip to content

इकाई 5: आकाश

Screenshot 2025-04-21 150528
Screenshot 2025-04-23 124331

22 - चार दिशाएँ





Screenshot 2025-04-23 124351

उगता सूरज जिधर सामने

उधर खड़े हो मुँह करके तुम

ठीक सामने पूरब होता

और पीठ पीछे है पश्चिम

बायीं ओर दिशा उत्तर की

दायीं ओर तुम्हारे दक्षिण

चार दिशाएँ होती हैं यों

पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण।

- साभार, यू.पी. बोर्ड एवं

एस.सी.ई.आर.टी.. यू.पी.


Screenshot 2025-04-21 143938

बातचीत के लिए


1. आप दिशा का अनुमान कैसे लगाते हैं?

2. नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं। इन शब्दों से अपनी-अपनी कहानी बनाइए और कक्षा में सुनाइए।

आकाश , ओले , बादल , जंगल , मिलकर , जानवर , शेर ,
हाथी , लोमड़ी , डर , सुबह , खुशी-खुशी , नाचना , पहाड़ ,


Screenshot 2025-04-22 111845

खेल-खेल में


एक गोले में बैठकर इस गतिविधि को कीजिए-

  1. 1.आपके दाईं ओर कौन-कौन से मित्र बैठे हैं?
  2. 2.आपके बाईं ओर कौन-कौन से मित्र बैठे हैं?
  3. 3.बाईं ओर से आप किस नंबर पर हैं?
  4. 4.दाईं ओर से आप किस नंबर पर हैं?


Screenshot 2025-04-21 143938

आइए, कुछ बनाएँ


छोटे समूहों में चारों दिशाओं के नाम लिखे हुए कार्ड्स बनाइए और दीवारों पर सही जगह लगाइए। चारों दिशाओं के लिए कुछ चित्र भी बनाइए।