Skip to content
शिक्षण-संकेत – शब्दों को पढ़ने में और शब्द बनाने में बच्चों की सहायता कीजिए।

3. कविता में देखकर सही शब्द चुनकर लिखिए -

(i) हवा........................................ लाती सर-सर। ,,
(ii) नन्हें जल-कण गए........................................ बन ।
(iii)............. मगन मन, ............................छननछन।
(iv) बरसे............. कलकल............. |
(v) तैर चली .........की नैया......... उठाकर......... गैया।

4. इन शब्दों को पढ़िए। बच्चों और वस्तुओं के नामों को अलग-अलग लिखिए -

टिल्लू , शक्कर , रग्बू , मुन्ना , हल्दी , गन्ना , मुन्नू ,
लड्डू , भुट्टा , मक्खन , बस्ता , मुन्नी , पप्पू ,

बच्चों के नाम वस्तुओं के नाम
............... ...............
............... ...............
............... ...............
............... ...............
............... ...............
............... ...............
............... ...............


शिक्षण-संकेत - आधे वर्णों की ध्वनियों को समझने में बच्चों की सहायता कीजिए।

5. नीचे दिए गए चित्रों का मिलान सही शब्द से कीजिए -

Screenshot 2025-04-24 125231 जल
Screenshot 2025-04-24 125237 वृक्ष
Screenshot 2025-04-24 125242 मेघ
Screenshot 2025-04-24 125247 पृथ्वी


Screenshot 2025-04-21 150004

लेखन




चित्र देखिए और दिए गए शब्दों से रिक्त स्थानों को भरिए -

पानी, बादल, भाप, बूँदें, गरमी
Screenshot 2025-04-24 135124
  1. 1. सूरज के प्रकाश से ................बढ़ती है।
  2. 2. गरमी पानी को ................बनाती है।
  3. 3. भाप ऊपर जाकर ................बनाती है।
  4. 4. बादल नन्हीं-नन्हीं ................बरसाते हैं।
  5. 5. नदी-नालों में ................भर जाता है।




Screenshot 2025-04-22 111137

पहेली





Screenshot 2025-04-24 135254

1. काली भूरी नीली है,

लाल गुलाबी पीली है,

बरखा से यही बचाती है,

धूप नहीं आ पाती है।

रहती है सिर के ऊपर,

फैली रहती है तन कर, ,

सुंदर सी है, जानो तुम,

अपने सिर पर तानो तुम।

Screenshot 2025-04-24 135308

2. ऊपर देखो उड़ा जा रहा,

मुड़ा जा रहा अब ये,

लेकिन वापस भी आएगा,

मगर न जानें कब ये।

आसमान में उड़ जाता है,

डैने कितने भारी,

क्या चिड़िया है,

अरे नहीं, यह काफ़ी बड़ी सवारी।

श्रीप्रसाद

Screenshot 2025-04-23 151511

खोजें-जानें




कक्षा में अपने शिक्षक की सहायता से समाचार पत्र में बारिश / आसमान / चाँद / तारे आदि से संबंधित कोई समाचार पढ़िए।

Screenshot 2025-04-21 150004

चित्रकारी और लेखन


नीचे दिए गए चित्र में रंग भरिए। चित्र के आधार पर पाँच से छह वाक्य लिखिए -


Screenshot 2025-04-24 141040

.......................................

.......................................

.......................................

.......................................

.......................................

.......................................

शिक्षण-संकेत – इस तरह की गतिविधियाँ बच्चों से नियमित रूप से करवाएँ। -
Screenshot 2025-04-21 135017

फिर फुर्र!

Screenshot 2025-04-24 141814

कहानी सुनाने वाला कहानियाँ सुना-सुनाकर

थक गया, पर सुनने वाले नहीं थके। उसे घेरकर

बैठे बच्चों और बूढ़ों ने उससे और कहानी

सुनाने का आग्रह किया। तो उसने कहानी सुनाना

शुरू किया। वह बोला, “एक पेड़ पर बहुत-सी

चिड़ियाँ रहती थीं।” इतना कहकर वह रुक गया।

आदतन लोगों ने पूछा, "फिर?”

Screenshot 2025-04-24 141916 Screenshot 2025-04-24 142838














कहानी सुनाने वाले ने कहा, "एक चिड़िया पेड़ से उड़ी फुर्र !"

"फिर?"

"फिर एक चिड़िया पेड़ से उड़ी – फुर्र !"

"फिर?"

“फिर एक चिड़िया पेड़ से उड़ी - फुर्र !"

"फुर्र!"

बहुत देर तक यही चलता रहा। “फिर?” “फुर्र!”

"फिर?" "फुर्र!” “फिर?” “फुर्र!” से लोग थक गए।

अंततः एक बच्चे ने पूछा, "यह कब तक चलेगा?"

कहानी सुनाने वाले ने कहा, “जब तक सारी चिड़ियाँ उड़ नहीं जाती!"

साभार, मराठी लोककथा, एनबीटी


Screenshot 2025-04-24 143830

रंग भरिए

दिए गए चित्र में मनचाहे रंग भरिए – -

Screenshot 2025-04-24 143650