
दृश्य कला
कला एवं वस्तुएँ
हम अपने आस-पास भिन्न-भिन्न
प्रकार की वस्तुएँ देखते हैं। इनका
उपयोग हम प्रतिदिन विद्यालय, घर
आदि में सजावट के लिए करते हैं।
अलग-अलग सामग्री से बनी इन
वस्तुओ की बनावट अनोखी होती है।

आप इस अध्याय के पश्चात
चित्र बनाने, रंग भरने, मिट्टी के
काम और सरल शिल्प बनाने
में सक्षम होंगे। आप इस प्रक्रिया
में विभिन्न प्रकार के आकारों,
रूपों, रंगों और भौति क वस्तुओ
की सराहना करना भी सीखेंगे।
गतिविधि 2 अपने आस-पास की वस्तुओं के चित्र बनाइए और उनमें रंग भरिए
अपने आस-पास की कुछ वस्तुओं को देखें और छुएँ। उनकी रेखाओं, आकारों और रंगों को देखिए। किन्हीं तीन वस्तुओं के चित्र बनाइए, जो आकार में भिन्न हों और उनमें रंग भरिएण

अभ्यास करें-घर में उपलब्ध वस्तुओं के चित्र बनाइए और रंग भरिए। कागज, श्यामपट्टया कला पुस्तिका में और भी चित्र बनाइए।
अपने घर में उपयोग की जाने वाली विभिन्न वस्तुओं को बनाएँ एवं उनमें रंग भरें। विभिन्न आकार और आकृतियों की वस्तुएँ ढूंढ़िए जिनका उपयोग नीचे दिए गए कार्यों में किया जाता है-
• खाना पकाना
• घर के काम करना
• पढ़ना
• सोना
• खेलना
इनमें से कुछ के चित्र बनाइए और रंग भरिए। इन चित्रों को अपने सहपाठियों के साथ साझा कीजिए।

गतिविधि 3 छापना, काटना और अतिच्छादन करना
इस गतिविधि को हम तीन विभिन्न प्रकार की वस्तुओं, जैसे- पत्तियों, छोटी वस्तुओं और अमूर्त आकृतियों का उपयोग करके कर सकते हैं।
शिक्षक संकेत
> छापने की क्रिया से हाथ की गति और पेंसिल पर पकड सशक्त होती है।
> अतिच्छादन करने में नए आकार बनाने और रंग भरने में मदद मिलती है।
गतिविधि 4 एक बोतल का चित्र बनाएँ एवं उसके आकार से खेलें
मैं बोतल का ढक्कन हूँ।
मैं अनुमान लगाता हूँ कि आप मेरा आकार जानते हैं।
मेरी बोतल खो गई है।
क्या आप मेरे लिए बोतल का एक चित्र बना सकते हैं?
आपने जो बोतलें देखी हैं, उससे अलग बोतल का चित्र बनाएँ।
नहीं तो मुझे पता नहीं चलेगा कि मेरी कौन-सी बोतल है!
अगर आप दो चित्र बनाएँगे तो मेरे मित्र को भी खुशी होगी!
गतिविधि 5 मिट्टी के साथ खेलें
क्या आपको मिट्टी से खेलना आनंददायक नहीं लगता? मिट्टी से अलग-अलग आकारों और आकृति की वस्तुएँ बनाई जा सकती है।
अपने आस-पास उपलब्ध वस्तुओं को मिट्टी से बनाएँ। आप उनमें कुछ नई विशेषताएँ जोड़ें और उन्हें अपने मित्रों को दिखाएँ।
उन्हें एक छोटी-सी बारीक डंडी से हिंदु और रेखाएँ बनाते हुए सजाएँ।

उन्हें पूरा करें और स्वयं बनाई गई वस्तुओं को अलग-अलग नाम दें। वस्तुएँ बनाने के बाद हाथ धोना और अपने स्थान को स्वच्छ करना न भूलें।

अभ्भास करें- किसी स्थानीय संग्रहालय, शिल्प मेले या कुम्हार के पास जाए। आप वहाँ विभिन्न प्रकार को मिट्टी की वस्तुएँ देखेंगे। आप उनमें से अपनी पसंद की वस्तु का चित्र बनाए। आपको आनंद आएगा।
गतिविधि 6 मिट्टी के बर्तन बनाना
1. इन चित्रों में आप किन-किन वस्तुओं को देख रहे हैं?
--------------
2. आपने इन चित्रों में कौन-कौन से आकार और आकृति के बर्तन देखे?
--------------
3. इन चित्रों में लोग क्या कर रहे हैं?
--------------
आप एक बर्तन को सजाने का प्रयास करें!









