कला एवं जीव-जंतु
हमारे आस-पास अलग-अलग प्रकार के पशु-पक्षी एवं कीड़े-मकोड़े रहते हैं। कुछ हर्षे आमश में दिखते हैं, कुछ पानी में, कुछ भूमि पर और कुछ भूमि के अंदर भी।



जीव-जंतुओं का निरीक्षण करके आप उनके आकार, आकृति, रंग पोत (टेक्स्चर), उनके गुरीर पर बने विशेष चिह्नों और पैटर्न को पहचान सकेंगे। विभिन्न कहानियों में दिए गए जीव-जंतुओं के अलग-अलग प्रकार के आवास स्थानों को चित्रों द्वारा दिखाएँ। आपको अपनी कल्पना में कलाकृतियों की रचना करते हुए आनंद का अनुभव होगा। इसके उपरांत आप विभिन्न कला सामधियों और तकनीकों का उपयोग कर इन जीव-जंतुओं की कलाकृतियाँ बनाएँ।
गतिविधि 1 जीव-जंतु की कहानी बनाइए
किसी एक जीव-जंतु की कहानी की कल्पना करें एवं आकर चिर बनाएँ

आप अपनी कल्पना से दो या तीन क्रम दर्शाएँ कि पहले क्या घटित हुआ और उसके बाद क्या हुआ, इसी प्रकार आगे ...

अभ्यास करें- अपने घर के आस-पास मिलने वाले पशु-पक्षी और जीव-जंतुओं का चित्र बनाइए और उनमें रंग भरिए।
गतिविधि 2 जीव-जंतु और मैं
अपने समूह में मुखौटा बनाने के बारे में विचार करें।
चरण 1- काई एक पशु चुने
चरण 2 उसके चेहरे की राखाओं, आकार एवं रंगों का अवलोकन करें।
चरण 3 - एक मुखोटा बनाइए और उस पर अपने पसंद के पशु की आंखें, नाक और कानों को रेखांकित करें।
चरण 4 उपलब्ध सामग्री एवं उपकरणों से अपने चुने हुए पशु का मुरखोटा बनाएँ।


गतिविधि 3 पशु अभिनय
अपनी पसंद के पशु का मुखौटा पहनें-
• पशु जैसा अभिनय करें।
• पशु का मुखौटा पहनकर उसकी तरह चले।
• उसकी तरह आवाज निकालें।
• यह पशु कैसे खेलेगा?
• यह पशु क्या बोलेगा?

एक समूह गतिविधि के रूप में पशुओं के जीवन के एक दिन की कल्पना करते हुए एक पशु की कहानी बनाएँ।
अपने मुखोटा को पहनकर उसका अभिनय करें। यह गतिविधि इस पुस्तक की रंगमंच इकाई का हिस्सा भी हो सकती है।
गतिविधि 4 जीव-जंतुओं में विभिन्न आकारों को खोजें
हाथी में आप कौन-से आकार देखते हैं?
------------
क्या आप ऐसे आकार अन्य पशुओं में भी देखते हैं?
------------
चित्र में दिए हुए आकारों को बनाइए और उनमें रंग भरिए। पहल चित्र का एक उदाहरण दिया गया है। अब, किसी अन्य पशु, कीट, सरीसृप (रेंगने वाले जीव) या पक्षी पर स्वयं यह अभ्यास करें।

गतिविधि 5 अपने पालतू जीव के लिए घर बनाएँ
कल्पना करें कि आपके पास एक पालतू जीव है। वह जीव पानी में, भूमि पर, भूमि के अंदर या इन सभी जगहों पर रहने में सक्षम है। उसे कोई नाम दीजिए। अपने प्राकृतिक परिवेश से सामग्रियों का उपयोग करते हुए उसके लिए एक घर बनाएँ।

आपके पालतू जीव का नाम--------
अपनी कल्पना के अनुसार नीचे दिए गए स्थान में अपने पालतू जीव का घर बनाएँ -




