Skip to content

Screenshot 2024-08-30 121531

हमारे आस-पास के लोग


हमारे आस-पास के सभी लोग भिन्न हैं। हमारे परिवार के सदस्य, शिक्षक और दोस्ता उनके नाक, आँखें, बाल, त्वचा और चेहरा, सब अलग-अलग दिखाई देते हैं। वे अलग-अलग अवसरों पर विभिन्न सामग्रियों से बने, भिन्न-भिन्न कपड़े पहनते हैं।
Screenshot 2024-08-30 121538Screenshot 2024-08-30 121544
इस अध्याय के अंत तक आप लोगों की शारीरिक विशेषताओं, कपड़ों के प्रारूप आदि का बारीकी से अवलोकन करके उनका चित्रण कर सकेंगे। आप कला, सामग्री, प्रारूप और संरचना (प्रतिरूप) का भी पता लगाकर अपने लिए कपड़ों को डिजाइन कर सकते हैं जिससे ये एक-दूसरे से भिन्न दिखाई देंगे।

गतिविधि 1 आइए, तैयार होते हैं!

क्या आप सदैव एक जैसे कपड़े पहनते हैं?
---------------
आप किस-किस प्रकार के कपड़े पहनते हैं?
----------------
क्या आप अपने पहने जाने वाले कपड़ों में कोई विशेष प्रकार का आकार या चित्र देखते हैं?
-----------------
अपनी पसंद के कोई भी वस्त्र पहने हुए आप स्वयं का चित्र बनाएँ और उसे अपनी पसंद के अनुसार रंग और प्रतिरूप (पैटर्न) दें। आकारों को बनाने में विभिन्न प्रकार के बि‌ओं, रेखाओं और प्रतिरूपों का उपयोग करें।
आनंदपूर्ण तथ्य
जब कोई आकृति क्रम से बार-बार दोहराई जाती है तो वह प्रतिरूप बन जाता है।








गतिविधि 2 कब क्या पहनें ?


मेले में जाने के लिए आप क्या पहनेंगे? चित्र बनाइए।
अथवा
आप अपने किसी संबंधी के विवाह में जा रहे हैं, आप क्या पहनना पसंद करेंगे? स्वयं को पारंपरिक वेशभूषा में कल्पना करते हुए उसका चित्र बनाइए।
अथवा
आप अपने अगले जन्मदिवस में क्या पहनेंगे? चित्र बनाइए।






गतिविधि 3 चेहरे का चित्र बनाएँ


दिए हुए खाली स्थान में किसी भी सामग्री और शैली का उपयोग करके एक चेहरा बनाएँ और उसमें आँखें, कान, बाल, नाक, होंठ आदि भी बनाएँ।
Screenshot 2024-08-30 121627
अभ्यास करें- शरीर के अन्य अंगों या पूरे शरीर का चित्र बनाएँ, जिसमें आप हाथ, अँगुलियों, पैर, पैरों के अँगूठे और अँगुलियाँ या अपनी कल्पना से कुछ अलग विशेषताएँ जोड़ें।









गतिविधि 4 हाथों के चित्र बनाएँ