
त्यौहार, उत्सव और समारोह
हम पूरे साल विभिन्न प्रकार के त्यौहार और उत्सव मनाते हैं। ये त्यौहार हमारे हृदय और घर को आनंदमय कर देते हैं। इन अवसरों पर हम अपनी प्रसन्नता को कई तरह से व्यक्त करते हैं। इनमें भोजन, पर की सजावट, संगीत, पोशाक, नृत्य और लोगों का आपस में मिलना-जुलना आदि सम्मिलित है।

इस अध्याय के अंत तक आप दृश्य कला की उन परंपराओं से परिचित हो जाएँगे जो इन उत्सवों पर आनंदमय वातावरण तैयार करती हैं। इनमें फर्श एवं दीवार पर विभिन्न प्रकार के डिजाइन (पैटर्न), मालाएँ, लालटेन, तोरण, दीपक और कंदील बनाना आदि सम्मिलित है। इस अध्याय में आप अपने घरों और आस-पड़ोस के समुदायों में प्रचलित परंपरागत स्थानीय कलाओं से परिचित होंगे।
गतिविधि 1 फर्श एवं दीवार पर डिजाइन
क्या आपने फर्श या दीवारों पर बने डिजाइन देखे हैं?
आपने उन्हें कहाँ देखा है?
हम अपने फर्श और दीवारों को कब सजाते हैं?
------------
------------

नीचे दिए गए स्थान में फर्श पर बनाए जाने वाला कोई भी एक डिजाइन बनाएँ।
आप बिंदुओं और रेखाओं द्वारा भी रंगोली बना सकते हैं। नीचे दिए गए उदाहरण को देखें और बिंदुओं को जोड़कर रंगोली का प्रारूप बनाएँ।


गतिविधि 2 फूलों की माला बनाइए

हम कई अवसरों पर फूलों और पत्तियों को पिरोकर माला बनाते हैं। हम तोरण भी बनाते हैं। फूल-पत्तियों के रंग और सुगंध हमारे उत्सवों को आनंदमय बनाते हैं।
आइए, हम अपनी माला और तोरण बनाते हैं। इसके लिए आप फूलों, पत्तियों, टहनियों, कागन, मोती, धागा और अपने आस-पास उपलब्ध सामग्रियों का उपयोग कर सकते हैं।
चरण 1- अपने हाथ की लंबाई जितना या तीन फीट लंबा धागा ले
चरण 2- कागल, पत्तियों, फूलों आदि से एक पेटर्न बनाएँ ओर उन्हें धागे पर चिपकाते हुए तोरण बनाएँ।
चरण 3- अपने तोरण को प्रवेश द्वार पर लगाएं।

गतिविधि 3 कागज से अपना कंदील बनाएँ
आपने एक बाली बनाई, अब आप स्वयं कागज का कंदील भी बना सकते हैं। आपको बस कागज के दोनों किनारों को जोड़कर बेलनाकार बनाना है। विभिन्न रंगों का उपयोग करके आप अपने कंदील को आकर्षक बनाएँ।


गतिविधि 4 मिट्टी के दीपक बनाएँ
आपने पहले भी मिट्टी की वस्तुएँ बनाई हैं! क्या आपने कभी दीपक भी बनाएँ हैं? आप कितने प्रकार के दीपक बना सकते हैं?
दीपक बनाकर उसे धूप में सुखाएँ फिर इसे रंगकर डिजाइन बनाएँ। उन्हें काँच, टेप, बिंदियों और चित्र आदि से भी सजाया जा सकता है। एक दीपक बनाने का प्रयास करें।
गतिविधि 5 आभूषण बनाएँ
कागज, कैची, क्रेयॉन और गोद या टेप का उपयोग करके आभूषण बनाएँ। उनमें अपनी मनपसंद सामग्री का उपयोग करके डिजाइन बनाएँ और उसको सुंदर बनाएँ।


चरण 1- कागज की दो पट्टियाँ लें जिन्हें आपकी कलाई पर लपेटा जा सके।
चरण 2- एक पट्टी को अपने किसी मनपसंद फूल के रंग से रंगे
चरण 3- दूसरी पट्टी को किसी अन्य रंग से रंगे।
चरण 4- पट्टियों को सुंदर बनाने के लिए कुछ डिजाइन और पैटर्न बनाएँ तथा विभिन्न सामग्रियों को चिपकाकर उसे सजाएं।
चरण 5- दोनों पट्टियों को अपनी कलाई पर लपेटें और उन्हें गोंद या टेप से चिपकाएँ।
आपका बाजूबंद या कंगन ब्रेसलेट तैयार है।
अब, आप अपनी पायल और अन्य आभूषणों के डिजाइन भी बना सकते हैं। इन्हें बनाने के लिए प्राकृतिक सामग्री का उपयोग करें। जय आप इन्हें बना लें, तो आप अपने सहपाठियों के साथ इन आभूषणों का आदान-प्रदान कर सकते हैं या उन्हें उपहार स्वरूप दे सकते हैं।