
8 विभिन्न गीत गाएँ
गतिविधि 1 नई भाषा में गीत गाएँ
हम भिन्न-भिन्न भाषाएँ बोलते हैं। आप और आपके मित्र घर पर कोन-सी भाषाएँ बोलते हैं? अपने बड़ों से किसी भी विषय (ऋतु, उत्सव, त्यौहार, देशभक्ति आदि) पर एक गीत सीखें। अपने माता-पिता, भाई-बहन या किसी अन्य से गीत को यहाँ लिखवाएँ, गीत को कक्षा में प्रस्तुत करें।
गतिविधि 2 खेलते हुए सीखें
एक मनोरंजक गीत चुनिए और उसका प्रयोग इस खेल में करिए।
• एक विद्यार्थी को कक्षा से बाहर भनें। आके जाते ही कक्षा की किसी एक वस्तु, जैसे पानी की बोतल या पांछन (डस्टर) आदि को छुपा दीजिए।
• जब वह विद्यार्थी कक्षा में वापस आए, तब एक छुपाई गई वस्तु को खोजने के लिए गीत का उपयोग सहायक संकेत के रूप में करिए।
• समूह में गाना शुरू करें। जैसे ही विद्यार्थी वस्तु के समीप पहुँचे तो ऊँचे स्वर में गाएं और दूर होने पर धीमे स्वर में गाएँ |
गतिविधि 3 आइए, एक उड़िया गीत सीखें
इस उड़िया गीत को चार-ताल चक्र में सुनिए। प्रत्येक चक्र के आरंभ में ताली बजाएँ।
बोल
बलदो गाड़ी री मुँ
हाऊली हाऊली जाऊ ची
मो सुन्दोरो गाँ कु जाऊ ची-2
ऐह पोटे नोदी बोहे से पोटे पोरवोत -2
पोखीरो मोधुरो गीतो फूलोर रहोसो -2
अमयो गोचो ताउली पिलामाने खेलू चोटी-2
थिनक्कू थिनक्कू थैया
थादिना थादिना था-2
हाऊली हाऊली जाऊ ची
केरते आननदो-2
मो सुन्दोरो गाँ कु जाऊ ची-2
बलदो गाडी री मुँ
हाऊली हाऊली जाऊ ची
मो सुन्दोरो गाँ कु जाऊ ची-2
गीत के बारे में
बैलगाड़ी धीर-धीरे और खुशी से मेरे गाँव की ओर चल रही है। इस सुंदर यात्रा के दौरान में, रास्ते में एक ओर पहाड़ तो दूसरी ओर बहती हुई नदी देखता हो चिड़ियाँ बहुत मधुरता से चहक रही हैं और फूल खुशी से खिल रहे हैं।
साथ ही में देखता हूँ कि गाँव के बच्चे आम के पेड़ के नीचे प्रसन्नता से नाच रहे हैं।

गतिविधि 4 अक्षरों के साथ लय बनाएँ
एक-दो-तीन-चार
सुनें और उन्हें स्थिर लय में बोलने का प्रयास करें। लय में बोलते समय उच्चारण इकाई (अक्षर) जिसे शब्दांश भी कहते हैं, का उपयोग किया जा सकता है। उदाहरण के लिए कोनाकोल, दक्षिण भारतीय शैली (कर्नाटक शैली) में अपनी ध्वनि का उपयोग करते हुए लय बनाने में निम्नलिखित अक्षरों का प्रयोग किया जाता है-

था घी धॉम नम ।
नम धॉम धी था।
था धी धॉम नम नम
धॉम धी था।
था था धी धी घॉम धॉम
नम नम ।
इन्हें लय में ताली या डांडिया या किसी वाद्ययंत्र की सहायता से विद्यालय में बोलने का प्रयास करें।
हिंदुस्तानी संगीत में लय को इस प्रकार भी बोला जाता है-
धा धा ते टे
धा धा धिन ना
ताता ते टे
धा धा तिन ना
गतिविधि 5 कश्मीरी गीत सुनें एवं सीखें
वृम्बरो बृम्बरो
इस गाने की लय को समझिए। शरीर के अंगों के माध्यम से लय एवं ताल की एक मनोरंजक गतिविधि बनाएँ।
बोल
बूम्बरो बूम्बरो
बूम्बरो बूम्बरो श्याम रंग बूम्बरो,
क्या आझी घूख यूथ नाआलानो
हो हो हो
बूम्बरो दुम्बरो
हाअल भाअव पानुनुर हा शाम सोनधारी,
ऐस कारोय जाअन कुरबानों
हो हो हो
बूम्बरो बूम्बरो
बोम्बूरूस येम्बेरझाल बेई सामखाअवोन,
नेरूनन प्रेइनअरमा अरमाअनो
हो हो हो
बूम्बरो बूम्बरो

गीत के चारे में
यह एक कश्मीरी गीत है। यह गीत एक काले भौर क बारे में हे जो एक उत्सव में शामिल हुआ है।
गतिविधि 6 कोंकणी गीत सुनें एवं सीखें
उन्रा मौजए मामा

बोल
उन्रा मौजए मामा
अनि हाव सांगता तुका-2
अनि माजोरिचा पिला लागी
खेमांडी ना को-2
उनिर मामा आइलो,
अनि पेटिए कुशिक लिपलो -2
अनि माझोरिचा पिलान ताका एका घासान खाइलो-2
या या मया या -4
गीत के बारे में

यह गोवा का एक पारंपरिक लोक गीत है, जो कोंकणी भाषा में लिखा गया है। इसमें चूहे के लिए चेतावनी है कि वह बिल्ली से दूर रहे और उसके साथ कभी न खेले।
गतिविधि 7 तमिल गीत सुनें और सीखें
चिन्न चिन्न चिट्ठ
बोल
चिन्न चिन्न चिट्
सिंगारा चिट्ठ
पट्टू पोल मेनी
वट्टमान कणगल
अम्बु पोल थावी
आगयात्तिल परक्कुम
कोबु मेल्ल नरूक्कुम
कादिल एल्लाम इरुक्कुम
कूरई मेल वन्धु निडू सीटी अडिक्कुम
गीत के बारे में

यह गीत एक सुंदर चिड़िया के बारे में है जो तेज गति से पूरे आसमान में उड़ती है, जिसे खेतों से अनाज खाना और घर की छतों पर बैठकर चहचहाना पसंद है।