
नृत्य और अंग संचालन
क्या आपने नृत्य यानी डास (DANCE) शब्द सुना है DANCE
हम इसका विस्तार इस प्रकार कर सकते हैं-
D- Do (करना)
A - Actions (कार्य करना)
N — Narrate (वर्णन करना)
C- Compose (संरचना करना)
E- Enjoy (आनंद लेना)
जैसे ही आप यह शब्द सुनेंगे, आपको नृत्य करने का मन करेगा।
क्या आप आनंद का अनुभव कर रहे हैं? आइए, यह समय 'आनंद' लेने का है।

11 आइए, नृत्य करें
गतिविधि 1 आओ झूमें
अपने क्षेत्र के किसी प्रसिद्ध गीत पर शरीर का संचलन करते हुए नृत्य करें। उदाहरण के लिए बच्चों के किसी लोकप्रिय गीत या लोकगीत पर स्वतंत्र रूप से नृत्य करें।

गतिविधि 2 ताल पर नृत्य करें
• किसी गीत पर या ड्रम के साथ नृत्य की तैयारी करें। संगीत में कई तरह के लयबद्ध प्रारूप होते हैं। इन विभिन्न प्रारूपों (पैटर्न) को सुनने से बच्चों को स्वयं ही नृत्य करने में सहायता मिलती है।
• पैर से थाप लगाएँ।
• गीत की धुन पर ताली बजाएँ।
उदाहरण के लिए-
• पैर के अँगूठे और तलवे अथवा एड़ी और तलवे का उपयोग करें।
• घेरा बनाएँ।
• हाथ से ताली बजाकर और पैर से थाप लगाकर नृत्य करें।
• चित्रों को देखकर अनुकरण करें।
• बाएँ और दाएँ दोनों पैरों का उपयोग करें।
• हाथों से चार मात्रा की लय या ताल बजाएँ।

जब दो या दो से अधिक लोग समूह में एक साथ नृत्य कर रहे हों तो समन्वय बनाकर एक साथ नृत्य करना महत्वपूर्ण है। क्या आपको आनंद आया? अपने सहपाठियों के साथ अपनी प्रसन्नता साझा करें।
गतिविधि 3 अंग संचालन को पहचानें
क्या आप इनके अंग संचालन की क्रियाओं को पहचान सकते हैं? ये सब क्या कर रहे हैं? लिखिए-

गतिविधि 4 चार मात्रा पर अंग संचालन
चार मात्रा के समूहों के विभिन्न संयोजनों का उपयोग करें।
• मुद्राओं के साथ अंग संचालन की सरल संरचना बनाएँ।
• अपने समूह के साथ हस्त मुद्राएँ बनाएँ।
इसके साथ ही परिचित बोल भी बोलते जाएँ। ताल सहित उदाहरण
ना धिन धिन ना
या
तक धिमि तक झुनू
या
ता थई थई तत
और इसी तरह आगे बढ़ें...

गतिविधि 5 हस्त मुद्राएँ
पशुओं की गतिविधियों का अवलोकन करें और उनका अनुकरण करें। नीचे हाथों और उँगलियों की कुछ मुद्राएँ दी गई हैं जो विभिन्न प्रकार के फूलों और पशु-पक्षियों को प्रदर्शित करती हैं।
हाथ तथा उंगलियों के संचलन का अभ्यास करें और पक्षियों, मनुष्यों, पशुओं और पेड़ों की स्थितियों आदि की देखें तथा हाथों और उंगलियों से इनकी मुद्राएँ बनाएँ।
गतिविधि 6 हाथों एवं पैरों का समन्वय
किसी गीत की एक पंक्ति या एक छोटी-सी कहानी पर अपने मित्रों के साथ नृत्य करें। चार मात्रा में बोल कहते हुए हाथों एवं उँगलियों की विभिन्न मुद्राओं के साथ समन्वय करें।

क्या आप चार एवं आठ मात्रा की लप को पहचान सकते हैं?
क्या आप इन छंदों पर पूरे जोश के साथ नृत्य कर सकते हैं?
अपने हाथों से पशु-पक्षी. फूल, प्रकृति आदि को प्रदर्शित करने के लिए हस्त मुद्राएँ बनाएँ हाँ, नृत्य करते रहें।









