Skip to content

18

18 आस- पास देखें


अभिनय 4

विदूषक - जिस प्रकार हमने 'सुनने' और 'ध्यान से सुनने' के बीच के अंतर पर चर्चा की, अब हम 'अवलोकन' पर चर्चा करने जा रहे हैं। 'अवलोकन' और सामान्य रूप से देखना भिन्न है। यह किसी वस्तु को 'ध्यानपूर्वक देखना' या ध्यानपूर्वक उसके बारे में जानकारी लेने या अधिक जानने की क्रिया है। आप विद्यालय जाते समय बहुत से लोगों को देखते हैं, लेकिन आप एक व्यक्ति के कार्य व्यवहार पर ध्यान देने के लिए उसका अवलोकन करते हैं। जब आप अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी परिस्थिति, क्रिया या व्यक्ति पर अधिक ध्यान देते हैं तो वह 'अवलोकन' कहलाता है।

Screenshot 2024-09-03 143053

एक अभिनेता को अपने आस-पास देखकर और अवलोकन करके बहुत कुछ सीखने को मिलता है। हमने अब तक अपनी सोच आधारित रचनात्मकता पर काम किया है। अब हम अपने चारों ओर रचनात्मकता और प्रेरणा की खोज करेंगे।

आप सौखेंगे

विचारों में स्पष्टता, रचनात्मकता, भाषण में आत्मविश्वास, कहानी मुनाना, प्रश्न करना, अवलोकन करना, स्थानीय रंगमंच, परपरा आदि।


दृश्य 7 – कथाओं का निर्माण


गतिविधि 12 अवलोकन और कहानी सुनाना

अपने आस-पास के लोगों का अवलोकन करें। एक व्यक्ति को पहचानकर उनके व्यवहार का अनुसरण करें। उनके चलने की शैली, बातचीत की शैली, वे जिस प्रकार के कपड़े पहनते हैं, वे जिस प्रकार के सामान का उपयोग करते हैं, उनके द्वारा किया गया कोई अनोखा कार्य आदि पर ध्यान दें। इन सभी विवरणों को देखने और इस पर ध्यान देने में आपको 2-3 दिन का समय लग सकता है। उदाहरण के लिए पड़ोस का दुकानदार, दूधवाला, रसोई में खाना पकाते माता-पिता आदि।

Screenshot 2024-09-03 143053

कहानी की कल्पना


स्तर 1

किसी व्यक्ति के बारे में सरल शब्दों में वर्णन करें, उसके बाद उस व्यक्ति को मुख्य पात्र बनाकर एक कहानी सुनाएँ (यह कहानी काल्पनिक हो सकती है)।


स्तर 1

आपने उस व्यक्ति की जिन विशेषताओं का अवलोकन किया है, जैसे- भावनाएँ, शारीरिक गतियाँ, हाव-भाव, ध्वनि और बातचीत करने का तरीका आदि के साथ अभिनय करें।


आइए, घेरा बनाएँ


चर्चा एवं प्रतिक्रिया

• आपको गतिविधि के किस भाग में सबसे अधिक आनंद आया? और क्यों?

• क्या आपको अपने अवलोकन उपयोगी लगे?

• क्या आप उस व्यक्ति से आसानी से जुड़ सके जिसका आप अवलोकन कर रहे थे?

• आपने अपने बारे में कौन-सी नई बात सीखी?

घेरा समय की टिप्पणियाँ

-----------------------------------
-----------------------------------
-----------------------------------

Screenshot 2024-09-03 143053

वे कौन हैं? वे क्या कर रहे हैं?

-----------------------------------
-----------------------------------

चित्र का अवलोकन करें और चित्र में जो कुछ घटित हो रहा है, उसके बारे में एक सरल कहानी बनाएँ? इसे कक्षा में साझा करें।

-----------------------------------
-----------------------------------

गतिविधि 13 चित्रमय कहानी सुनाना

आवश्यकताएँ- दृश्यात्मक रूप से आकर्षक चित्र। ये वे चित्र हो सकते हैं जिन्हें छात्रों ने अपनी दृश्य कला की कक्षा में तैयार किया है।

निर्देश- आपके शिक्षक जो चित्र दिखा रहे हैं उन्हें ध्यानपूर्वक देखें। चित्र के प्रत्येक कोने के सभी विवरणों का अवलोकन करें। क्रियाओं और अभिव्यक्तियों का उपयोग करके, अपने अवलोकन के आधार पर आपको एक कहानी बनानी होगी।

Screenshot 2024-09-03 143053

चित्रमय कहानी बनाएँ


स्तर 1

किसी वस्तु या पशु-पक्षी का सरल चित्र (पेड़, मटका, बिल्ली आदि) बनाएँ और उनके बारे में कहानी सुनाएँ।

Screenshot 2024-09-03 143053

स्तर 2

दो चित्रों को जोड़कर एक नई कहानी (कक्षा में प्रयुक्त मौजूदा चित्रों से) बनाएँ। उदाहरण के लिए ऊपर दिए गए चित्र में बिल्ली की कहानी को मछली से जोड़ें।


आइए, घेरा बनाएँ


चर्चा एवं प्रतिक्रिया

• आपको गतिविधि के किस भाग में सबसे अधिक आनंद आया? और क्यों?

• क्या आप इस गतिविधि का उपयोग कहीं और कर सकते हैं?

• आपने अपने बारे में कौन-सी नई बात सीखी?

घेरा समय की टिप्पणियाँ

-----------------------------------
-----------------------------------
-----------------------------------
-----------------------------------
-----------------------------------
-----------------------------------
Screenshot 2024-09-03 143053

अब आप कहानियों के लिए नए विचार प्राप्त कर सकते हैं। क्या यह प्रेरणादायक नहीं है? अपने साथ एक पुस्तिका रखें ताकि जब भी आपका सामना आपके आस-पास उपस्थित किसी रूचिकर व्यक्ति, वस्तु या परिस्थिति से होता है तो आप अपने विचारों को लिखकर कहानियाँ बना सकें। यह आपकी नई कहानी बन सकती है।

अवलोकन की कला में निपुणता के लिए उत्सुकता के साथ अवलोकन करें। इससे आपको अपने आस-पास की दुनिया के रहस्यों को उजागर करने का अवसर मिलेगा।


दृश्य 8 – सामुदायिक रचनात्मकता


गतिविधि 14

जैसा कि हमने कहानियों में नए-नए विचारों का समावेश करने के लिए अपने चारों ओर का अवलोकन करना सीख लिया है इसलिए आइए, यह भी देखें कि हमारे आस-पास रंगमंच की अन्य शैलियाँ और रूप कौन-कौन से हैं? भारत कला और संस्कृति में इतना समृद्ध है कि आपको प्रत्येक 100 किलोमीटर में एक नया और भिन्न कला रूप देखने का अवसर मिलेगा। ऐसी है हमारे देश की समृद्धि और विविधता। अपने राज्य में एक रंगमंच शैली खोजने का प्रयास करें।

Screenshot 2024-09-03 143053

अपने क्षेत्र के (अपने जिले में और उसके आस-पास प्रदर्शित होने वाले) दो नाट्य रूपों की पहचान करें। आप अपने परिवार या दोस्तों को आपकी सहायता करने के लिए कह सकते हैं। इसका एक चित्र नीचे बनाएँ या चिपकाएँ और प्रत्येक नाट्य रूप के बारे में तीन पंक्तियाँ लिखें।

Screenshot 2024-09-03 143053
आपके राज्य और जिले का नाम
यहाँ चित्र बनाएँ या चिपकाएँ यहाँ चित्र बनाएँ या चिपकाएँ