Skip to content

अध्याय - 3

त्यौहार मनाएँ एक साथ

फूलों का त्योहार

1.3.tif

मेरा नाम ऋषि है। मैं जम्मू का रहने वाला हूँ। मैं अपने माता-पिता के साथ हिमालय के पहाड़ों पर घूमने जा रहा हूँ। हम अपने मामा-मामी और अपनी ममेरी बहनों – चिया और नोनिका के घर जा रहे हैं। वे पहाड़ों के पास ही एक छोटे से गाँव में रहते हैं। हम वहाँ बस से जा रहे हैं। मैं बस की यात्रा का पूरा आनंद ले रहा हूँ। खिड़की के बाहर का दृश्य बहुत ही सुंदर है। सड़कें घुमावदार मोड़ वाली हैं। पहाड़ियों पर तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूल हैं। ऐसा लग रहा है कि ये फूलों की घाटी है। दूर कहीं, तरह-तरह के लंबे-लंबे पेड़ भी दिखाई दे रहे हैं।

1.3.tif

चर्चा कीजिए

• क्या आपने कभी बस में यात्रा की है? यदि हाँ, तो कक्षा में अपना अनुभव सुनाइए।

• आपने अपनी यात्रा के दौरान किस-किस तरह के पेड़ और फूल देखे?

• यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए किस तरह के नियमों का पालन करना चाहिए?

• साइकिल चलाते हुए या सड़क पर चलते समय सुरक्षा के किन नियमों का पालन करना चाहिए?


गतिविधि 1

स्तंभ 'अ' में दिए गए संकेत चिह्नों को स्तंभ 'ब' में दिए उनके अर्थ से मिलाइए-


स्तंभ 'अ' स्तंभ 'ब'
1.3.tif यहाँ वाहन खड़ा न करें
1.3.tif कृपया हॉर्न मत बजाएँ
1.3.tif गति अवरोधक
1.3.tif यू-टर्न मना है
1.3.tif व्यक्ति काम पर हैं
1.3.tif आगे विद्यालय है

चित्र बनाइए

आपने सड़क पर अनेक संकेत चिह्नों पर ध्यान दिया होगा। किन्हीं तीन सड़क चिह्नों के चित्र बनाइए जो ऊपर दी गई तालिका में न दिए गए हों।

1.3.tif 1.3.tif

कुछ देर बाद हम मामा और मामी के गाँव के समीप वाले बस स्टॉप पर पहुँच गए। हम बस से नीचे उतरे। मामाजी हमें लेने आए हुए थे। पहले तो हम चौड़ी पक्की सड़क पर चले, फिर हमने मामा के घर तक जाने वाली सँकरी कच्ची सड़क पकड़ी।

जैसे ही हम उनके घर के अंदर गए, मेरी नजर उनके बगीचे में लगे रंग-बिरंगे फूलों पर पड़ी। मैं उनमें से कुछ फूलों को पहचानता था, जैसे- गुलाब, गेंदा और गुड़हल। जो भी हो, मैं इन फूलों की सुंदरता से चकित था। मैंने पहले भी बहुत से फूल देखे थे, पर ऐसें सुंदर फूल कभी नहीं देखे थे।

"क्या आप मुझे इन फूलों के नाम बता सकती हैं?" मैंने नोनिका से पूछा।

1.3.tif 1.3.tif

नोनिका ने एक फूल की ओर संकेत करते हुए कहा, "यह ट्यूलिप है।"

मामी ने बच्चों को भोजन के लिए घर के भीतर बुलाया। सभी ने गर्म चावल के साथ कश्मीरी व्यंजन 'हाख' (एक प्रकार की पत्तेदार सब्जी) खाया। वास्तव में यह बहुत ही स्वादिष्ट था।

"क्या तुम्हें पता है कि इन दिनों हमारे यहाँ ट्यूलिप का त्योहार होता है?" नोनिका ने भोजन करते हुए पूछा।

"हमारे यहाँ भी वसंत ऋतु में बहुत ही लुभावने लाल रंग के फूल खिलते हैं। इन्हें बुरांश के फूल कहते हैं," मैंने कहा।

मैंने चिया और नोनिका को बताया कि हमारे यहाँ वसंत के त्योहार को बहुत ही खुशी और उल्लास के साथ मनाया जाता है। मैंने उन्हें बताया कि इस त्योहार में, मैं और मेरे मित्र अपने आस-पड़ोस के हर घर के द्वार पर सरसो और बुरांश के फूल सजाते हैं। हमारे इस काम के लिए हमारे बड़े हमें आशीर्बाद देते है। हमें टॉफियाँ और मिठाई भी मिलती है।

1.3.tif

चिया ने बहुत ही उत्साह के साथ बताया, "पता है, मेरा मित्र वेंकट भी इस मौसम में विशु का त्योहार मनाता है। उसमें अमलताश के बहुत सारे पीले फूलों, सब्जियों, फलों का उपयोग करके 'विशु कनि'* बनाते हैं।

1.3.tif

इस बातचीत में मामीजी भी शामिल हो गई और उन्होंने बताया, "वसंत प्रकृति का उत्सव है। भीषण ठंड के बाद जब सूर्य अपने पूरे तेज के साथ चमकता है, तो चारों तरफ फूल खिल जाते हैं। ठंड से दुबकी हुई घास बढ़ने लगती है और पेड़ों पर नए पत्ते आने लगते हैं।"

1.3.tif

मैंने मामी, चिया और नोनिका से कहा, "जब मैं अपने चारों ओर बिखरे ये तरह-तरह के रंग-बिरंगे, सुंदर फूल देखता हूँ, तो मेरा मन खुश हो जाता है।

कुछ दिनों बाद हम घर वापस आ गए। यह मेरी परिवार के साथ बिताई यादगार छुट्टियाँ थीं।

* विशु कनि, केरल में नववर्ष के प्रथम दिन को मनाया जाने वाला एक शुभ रिवाज है। ऐसा माना जाता है कि सूर्योदय के समय शुभ वस्तुओं को देखने से आने वाला वर्ष खुशहाल तथा लाभकारी होता है।


गतिविधि 2


गाइए और आनंद लीजिए।

वसंत ऋतु

फूल-फूल पर,
झूल-झूल कर
भौरे गाते हैं गाना।

डाल-डाल पर,
पात-पात पर,
कोयल का स्वर मस्ताना।

महक-महक कर,
चहक-चहक कर,
हवा यहाँ इठलाती है।

तन खुश होता,
मन खुश होता,
जब वसंत ऋतु आती है।

सोहन लाल द्विवेदी

1.3.tif

लिखिए

1. नीचे दी गई तालिका में लिखी ऋतुओं के अनुसार अपने क्षेत्र में मनाए जाने वाले त्योहारों के नामों का पता लगाइए। इस कार्य के लिए आप अपने परिवार के बड़ों की सहायता भी ले सकते हैं।

2. इन त्योहारों के दौरान तैयार किए जाने वाले विशेष व्यंजनों की सूची बनाइए।


ऋतु त्योहार विशेष पकवान
वसंत
ग्रीष्म
वर्षा
शरद

3. भिन्न-भिन्न त्योहारों पर आप किस-किस तरह की विशेष पोशाक पहनते हैं?

_________________________

_________________________


गतिविधि 3

नीचे दी गई तालिका में दिए गए व्यंजनों (भोज्य पदार्थ) का उससे संबंधित त्योहार से मिलान कीजिए।

बिहू, होली, छठ पूजा, ओणम, क्रिसमस, उगादि, ईद-उल-फितर
त्योहार के दौरान बनाए जाने वाले व्यंजन त्योहार का नाम
1.3.tifठेकुआ छठ पूजा
1.3.tifपीठा __________
1.3.tifखजूर का केक __________
1.3.tifगुजिया __________
1.3.tifसद्या __________
1.3.tifहोलिगे __________
1.3.tifसेवइयाँ __________

पता लगाइए

• क्या आपको लगता है कि सभी लोग त्योहारों में अलग-अलग तरह के विशेष व्यंजन बनाते हैं और नए कपड़े पहनते हैं?

• जहाँ आप रहते हैं, क्या उसके आस-पास कोई पर्वत, नदी और झरना है? क्या आप किसी दूर स्थान पर अपने किसी रिश्तेदार के घर गए हैं? वहाँ आपको कैसा लगा?

आइए, मंथन करें !


(क) चर्चा कीजिए

1. एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा करने के लिए अलग-अलग तरह के कौन-कौन से वाहनों का उपयोग किया जाता है?

2. हम यात्रा के दौरान सुरक्षित कैसे रह सकते हैं?

3. त्योहारों पर बनाए जाने वाले विशेष खाद्य व्यंजन कौन-कौन से हैं?

4. त्योहार और उत्सव हमें एक-दूसरे से मिलने-जुलने के अवसर कैसे देते हैं?

5. क्या आपको प्रकृति के साथ समय बिताना अच्छा लगता है? प्रकृति की कौन-सी बात आपको खुशी देती है?


(ख) लिखिए

1. किन्हीं दो रिश्तेदारों के नाम लिखिए जिनके पास आप हाल ही में मिलने गए हैं।

2. आप अपने रिश्ते के भाई-बहनों और अन्य रिश्तेदारों के साथ किस तरह से समय बिताते हैं?


(ग) रिक्त स्थान भरिए

1. चिया और नोनिका............के समीप एक छोटे से गाँव में रहते हैं।

2. बस............ मार्ग से जा रही थी जहाँ पहाड़ियों पर तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूल खिले थे।

3. ऋषि और उसका परिवार एक सँकरी............ के घर पहुँचे। सड़क से मामाजी के घर पहुँचे।

4. वसंत ऋतु में खिलने वाले लाल फूलों का नाम............ है।

5. ............ एक प्रकार की हरी पत्तेदार सब्जी है जिसे गर्म चावल के साथ खाया जाता है।


(घ) चित्र बनाइए

एक चार्ट पेपर लीजिए। उसमें नीचे दिए गए संकेत चिह्न बनाइए। आप इन संकेत चिह्नों को बनाने के लिए किसी भी तरह के चित्र और अपनी रुचि के रंगों का प्रयोग कर सकते हैं। अपने संकेत चिह्न के बारे में कक्षा में बताइए।

• विद्यालय का पुस्तकालय

• शौचालय

• प्रार्थना सभा

• पेय जल स्थान

• खेल का मैदान

• मेरी कक्षा

• सीढ़ियाँ

क्या आप जानते हैं?

विश्व की सबसे विशाल पर्वतमाला भारत के उत्तरी क्षेत्र में स्थित है जिसे हिमालय (अर्थात 'बर्फ का घर') कहते हैं। विश्व की सबसे ऊँची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट हिमालय में स्थित है। यह हमारे पड़ोसी देश नेपाल में है। यह चोटी 8,848 मीटर ऊँची है।

क्या आप जानते हैं?


सरहुल - वसंत ऋतु का त्योहार

'सरहुल' त्योहार को झारखंड में वसंत ऋतु में मनाया जाता है। लोग अपने रीति-रिवाजों के अनुसार पारंपरिक पोशाक पहनते हैं और साल (सखुआ) के पेड़ तक जुलूस निकालते हैं। वे साल के फूल और ताजे अंकुरित अनाज लेकर जाते हैं। धरती और सूर्य को आदर व सम्मान के साथ भेंट चढ़ाते हैं। वे ढोल, नगाड़े और दूसरे स्थानीय वाद्ययंत्रों को बजाते, नाचते-गाते हुए सरहुल मनाते हैं।

1.3.tif