2

खिलौनों का आनंद
कुछ बच्चे पुराने डिब्बों, बोतलों और कागज का उपयोग करके पशु-पक्षी का चेहरा बना रह हैं।
मेरी बोतल (बेलन) को
देखो। मैंने उस पर एक कुत्ते
का चेहरा बनाया। इसके
कान चौड़े होते हैं।

मैंने बॉक्स (घन) पर सूअर का चेहरा बनाया। इसकी
आँखें छोटी होती हैं।
मैंने शंकु पर एक पक्षी
का चेहरा बनाया। इसकी
नकीली चोंच देखो
मैंने घनाभ पर एक बिल्ली
का चेहरा बनाया। इसकी
लं
बी मँछें होती हैं।
आइए करते है
शिल्प कार्य करने के लिए पुराने डिब्बों (घन और घनाभ) और
बोतलों (बेलन) का उपयोग करके उन पर चेहरे बनाइए।
आपने उनकी सतहों पर क्या बनाया?
जया अपनी आकृतियों से एक रॉकेट बना रही है। उसनेकिन
आकृतियों का उपयोग किया है?
आकृतियों की सं ख्या बताइए —
घन : .................................
घनाभ : .................................
बेलन : .................................
शंकु: .................................
कौन-सी आकृति लाल घनाभ और पीले घनाभ के बीच में है?
कौन-सी आकृति नारं गी बेलन के ऊपर है?
कौन-सी आकृति गु
लाबी शं
कु के नीचे है?
आस-पास की वस्तुओ को एकत्र करके घर बनाइए। आकृतियों के नाम बताइए और
उनकी सतहों और किनारों के बारे में बात कीजिए। कौन-सी आकृतियाँ सीधी हैं और
कौन-सी घमावदार? साथ ही, क्या आप बता सकते हैं कि आकृतियों को कै से
व्यवस्थित किया गया है? आप दूर से आकृतियों का कौन-सा भाग देख सकते हैं?
देविका एक दुकान पर गई और एक खिलौना रेलगाड़ी खरीदी।
देविका की खिलौना रेलगाड़ी के कई भाग हैं, गिनिए और लिखिए —
........................... लाल बेलन
...........................पीला शंकु
........................... स्लेटी घनाभ
........................... नीला घन
आइए चर्चा करते है
यहाँ अलग-अलग आकृतियों से बने कुछ और खिलौने हैं।
इन खिलौनों में किन आकृतियों का उपयोग किया गया है?

जया ने अलग-अलग आकृतियों का उपयोग करके कुछ घर बनाए हैं।
अपने आस-पास उपलब्ध आकृतियों का उपयोग करके नीचे दर्शाए गए घर, टावर, रॉकेट आदि बनाने का प्रयास कीजिए।

ध्यान दें कि घन एक विशेष प्रकार का घनाभ होता है।
आइए खेलते है
बनाइए और बताइए
विद्यार्थियों को चार या पाँच के समूह मै बैठने केलिए कहें। प्रत्येक
समह में, एक विद्यार्थी कोई तीन आकृतियाँ चुनता है और उन्हें
एक साथ रखकर एक खिलौना बनाता है। फिर वह विद्यार्थी अपने
इस खिलौना बनाने के क्रम को बताता है और अन्य विद्यार्थियों
को यह खिलौना देखे बिना, इस खिलौने का निर्माण करना होता
है। अब अन्य बच्चों को समूह में बारी-बारी से यह खेल खेलने दें।
उदाहरण
घनाभ के ऊपर बेलन है और बेलन के भी ऊपर शं
कु है।
आइए करते हैं
1. कक्षा में निम्न आकृतियाँ और तालिका में उनके नाम भरिए —
(क) उस आकृति का नाम बताइए जो आपको सबसे अधिक मिली है। ...........................
(ख) उस आकृति का नाम बताइए जो आपको सबसे कम मिली है। ...........................
(ग) उन वस्तुओ के नाम बताइए जो एक से अधिक आकृतियों से बनी हैं। ...........................
2. नीचे दी गई आकृतियों को देखिए और निर्देशानु सार निशान लगाइए
—
- जो आकृतियाँ घन हैं, उन पर गोला लगाइए। ∙
- जो आकृतियाँ शं कु हैं, उन पर सही ü का निशान लगाइए। ∙
- जो आकृतियाँ बेलन हैं, उन पर गलत का निशान लगाइए। ∙
- जो आकृतियाँ घनाभ हैं, उन पर
बॉक्स लगाइए।
3. ऐसी आकृतियों के नाम बताइए, जिनमें —
- एक भी किनारा नहीं हो। ..................................
∙
- केवल सपाट सतह हो। ..................................
∙
- केवल घु मावदार सतह हो। .................................. ∙
- सीधे और घु मावदार दोनों तरह केकिनारे हों। .................................. ∙
- सपाट और घु
मावदार दोनों तरह की सतहें हों। ..................................
शिक्षण संकेत – विद्यार्थियों को कक्षा में विभिन्न आकृतियाँ ढूँढ़ने को कहें। उन
आकृतियों के और अधिक उदाहरण ढूँढ़ने केलिए कहें। घनों, घनाभों और बेलनों
में विपरीत सतहों के बारे में बात करें। वे आकृतियों को विभिन्न तरीकों से घमाकर
ु
देख सकते हैं।
4. आप कौन-कौन सी आकृतियाँ बना सकते हैं?

देखो मैंने मिट्टी और डंडियों से क्या
बनाया! आप भी ऐसी आकृतियाँ
बनाने का प्रयास कीजिए।
5. घन की सहायता सेनिम्न आकृतियों को बनाने का प्रयास कीजिए —

आइए खेलते है
इस पष्ृठ केकिनारों पर एक खेल दिया गया है। पासे को फेंकिए और गोटी को पासे पर
आई सं
ख्या के अनु
सार अगलेचित्र पर ले जाइए (‘समाप्त’ वाले खाने को पार किए
बिना)। अपने दोस्तों के साथ यह खेल खेलिए और जो पहले ‘समाप्त’ वाले खाने तक पहुचेगा, वह विजेता होगा।
बेलन
गोला
शंकु
घन
घनाभ यदि संभव हो तो 2 खाने बढे
6. ये आकृतियाँ किस प्रकार एक समान हैं और किस प्रकार अलग हैं?
7. इस पासे को देखिए। इसकी सतहों पर 1 से 6 बिं
दु हैं। कौन सी सं
ख्या —
- सं
ख्या 1 केविपरीत सतह पर है। ..................................
∙
- सं
ख्या 2 केविपरीत सतह पर है। ..................................
∙
- सं
ख्या 3 केविपरीत सतह पर है। ..................................
∙
- क्या आपको इसमें कोई पैटर्नदिखा? ..................................
8. यह मॉडल किस क्रम में बनाया गया है?

यदि आप एक घन और
एक घनाभ को मिलाते हैं,
तो आपको कौन-सी आकृति
मिलती है?
इस आकृति को
बनाने में कितने
घनों का उपयोग
किया गया है?

9. आप 3 घनों को कितने अलग-अलग तरीकों से जोड़ सकते हैं?

यदि आप 3 घनों को
जोड़ते हैं, तो आपको
कौन-सी आकृतियाँ
मिलेंगी?
10. इन मॉडलों को बनाने में किन आकृतियों उपयोग किया गया है और इन्हें किस
प्रकार व्यवस्थित किया गया है? बताइए।

11. छह पासों
का उपयोग करकेनिम्नलिखित आकृतियाँ बनाइए —
(क) घनाभ
(ख) टावर
(ग) अपनी पसं
द का कोई अन्य आकार


