6
सैकड़ों का घर –१
अज्जी, तेजी और जोजो मेले में आए हैं | क्या आप तोरणों की सं
ख्या का अनु
मान
लगा सकते है |
क्या आप अनमुान
लगा सकते हैं?
ये सौ से भी
अधिक हैं |
अब पता कीजिए कि ये कुल कितने हैं?
एक तोरण में कितने त्रिभजु हैं? 
सभी तोरणों को गिनने का प्रयास कीजिए |
कुल तोरण = 200 से 50 अधिक, यानी 250
शिक्षण संकेत – बच्चों को 200 से अधिक वस्तुओं को गिनने में सहायता करें और उन्हें दिखाएँ कि पहले
की तरह संख्या नामों का उपयोग करके गिनती कैसे की जा सकती है|

अनुमान लगाइए कि कितनी चूड़ियाँ हैं| 
चूड़ियों की कुल संख्या गिनने का प्रयास कीजिए| देखिए तेजी
कै से गिनती कर रही है|
कुल चूड़ियाँ = 200 और 80, यानी दोनों मिलकर 280 हुए|
चूड़ियाँ! चलो गिनते हैं|
10, 20, 30… 100, 110, 120… 200,
210…
270, 271, 272… 279, 280
अंदाजा लगाइए कि डिब्बों में कितनी टॉफियाँ हैं| 
गिनती करिए और सही संख्या पता लगाइए| 
ये तो बहुत सारी टॉफियाँ हैं! चलो
गिनते हैं| 10, 20, 30...100, 110, 120… 190, 200, 210… 290,
291, 292, 293…, 298जो जो के हाथ में 2 टॉफियाँ हैं| 
कुल मिलाकर कितनी टॉफियाँ हैं? 
298 + 1 = 299
299 + 1 = 300
298 और 1
मिलकर हुए
299;
299 और 1 मिलकर
हुए 300
300 तोरणों के लिए और कितने तोरण चाहिए? 
300 चूड़ियाँहोने के लिए कितनी चूड़ियाँ कम हैं? 
चूड़ियों या तोरणों में किसकी संख्या अधिक है?]
आइए करते है
1. जोजो मेले के अंदर टाइल वाले रास्ते पर कूद रहा है| खाली टाइलों को संख्याओ से भरिए —

2. खाली स्थानों को सही संख्याओ से भरिए —
(क) 

(ख) 

(ग)
3. चींटियों को जमीन पर खाना मिल गया है| अंदाजा लगाइए कि वहाँ कितनी
चींटियाँ हैं| गिनिए और जाँचिए —

शिक्षण संकेत – बच्चों से पूछें कि सबको अलग-अलग उत्तर क्यों मिले और कोई गिनती में कैसे बेहतर
हो सकता है| उत्तरों में अंतर को यह दिखाने के अवसर के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए कि 10 के समूह बड़ी संख्याओ को भी सही ढंग से गिनने में अधिक प्रभावी हैं| बच्चों को सही गिनती करने के तरीके
बनाने में मदद करें|
तेजी और जोजो ने माचिस की तीलियों की सहायता से संख्याएँ लिखना सीख
लिया है| वे संख्या वाक्यों को एक से अधिक तरीकों से भी लिख सकते हैं|

5. ऊपर दी गई संख्याओ को संख्या रेखा पर दिखाइए —

200 और 250 के बीच 235 है|
शिक्षण संकेत – बच्चों को माचिस की तीलियों या घर पर आसानी से उपलब्ध किसी अन्य सामग्री का
उपयोग करके बड़ी संख्याएँ बनाने और स्कूल में लाने के लिए कहें|
6. माचिस की तीलियों को देखकर उनकी संख्याएँ लिखिए —

7. चित्र में दिखाए अनुसार सं
ख्या स्लाइडर बनाइए| नीचे दिए अनुसार संख्या
बढ़ाइए या घटाइए —
(क) 285 : सं
ख्या में 1 बढ़ाइए 
(ख) 147 : सं
ख्या में 10 बढ़ाइए 
(ग) 367 : सं
ख्या में 2 कम करिए 
(घ) 289 : सं
ख्या में 10 कम करिए 
(ङ) 290 : सं
ख्या में 20 बढ़ाइए 
शिक्षण संकेत – शिक्षण-अधिगम सामग्री बनाएँ और बच्चों के साथ खेलें|
आइए खेलते है
झंडे का खेल– आइए अनुमान लगाने वाला खेल खेलें| तेजी ने 200 और 210 के बीच
एक संख्या सोची है| जोजो को इसका अनुमान लगाना है|
झंडा दाईं ओर क्या इंगित करता है?
205
संख्या अनुमान से कहीं ज्यादा है|
205 गलत
अनमुान है

झंडा बाईं ओर क्या इंगित करता है?
208
208 गलत
अनमुान है

206 या 207!!
206 गलत
अनमुान है

अब आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्रयास कीजिए और संख्या का अनुमान लगाइए|
शिक्षण संकेत – इस खेल को बच्चों के साथ बोर्ड पर खेलें| बाद में बच्चे इसे जोड़े में या छोटे समूह में अपनी कॉपी में खेल सकते हैं| शिक्षक संख्याओं की सीमा को बदलकर और अनुमानों की संख्या को
सीमित करके खेल को और भी अधिक रोमां
चक बना सकते हैं|
जादुई गिनती
किसी भी सं
ख्या का नाम लिखिए| उस संख्या के नाम में अक्षरों की संख्या गिनिए और उस
नई संख्या का नाम लिखिए| दोहराते रहिए, देखिए क्या होता है?

रेखा पर संख्याएं
तेजी, जोजो और भोलू को बताइए कि अगली सौ सं
ख्या क्या होगी|
इसे नीचे दी गई सं
ख्या रेखा पर लिखिए|
क्या आप माचिस की तीलियों का उपयोग करके सं
ख्या दिखा सकते हैं?

एक सौ,... दो सौ,...
तीन सौ,... और???
चार सौ
आइए करते है
तेजी और जोजो अपनी सं
ख्याओ को नीचे दी गई संख्या रेखाओ पर रखने का प्रयास
कर रहे हैं| निम्नलिखित प्रश्नों को हल करके उनकी सहायता कीजिए —
1. नीचे दी गई सं
ख्या रेखा पर 216, 243, 257 का पता लगाइए —

2. नीचे दी गई संख्या रेखा पर 329, 332, 337, 375 और 387 का पता लगाइए —

3. बताइए कि 387 संख्या रेखा पर 400 से कितनी दूर है— ...................................

4. कौन-सा अधिक है— 393 या 400? संख्या रेखा का प्रयोग करते हु
ए दिखाइए|
नीचे संख्या रेखा पर संख्याएँ भरिए और कूदकर दिखाइए कि 393, 400 से
कितनी दूर है—

शिक्षण संकेत – बच्चों को उपरोक्त संख्या रेखाओ में आवश्यक विभिन्न कूदों पर ध्यान देने में सहायता करें|
शिक्षक बच्चों को माचिस की तीली के बंडलों या किसी अन्य समान सामग्री का उपयोग करके संख्याओं
द्वारा दर्शायी जाने वाली मात्राओ को समझाने में भी सहायता प्रदान करें|
5. इतनी भागदौड़ के बाद तेजी और जोजो को भूख लगी है| वे फ़ारूक चाचा की मिठाई
की दुकान पर जाते हैं| नीचे दिए चित्र को देखिए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए —

(क) एक ट्रे में मैसूर पाक के कितने टुकड़े हैं? .................................
(ख) मैसूर पाक के कुल कितने टुकड़े हैं? .................................
(ग) चाचा के पास ट्रे में कितने लड्ड हैं? .................................
(घ) चाचा के पास कितने ढोकले हैं? .................................
(ङ) चाचा और अधिक लड्डुओ से ट्रे भरने जा
रहे हैं| कितने और लड्डुओ से ट्रे भर जाएगी? .................................
(च) आखिरी ट्रे भर जाने के बाद उनके पास कुल
कितने लड्ड होंगे? .................................
(छ) नीचे दी गई संख्या रेखा पर निम्नलिखित संख्याएँ अंकित करें—
423, 487, 438, 476
इस संख्या रेखा
पर पाँच सौ (500) अंकित करें!आइए करते है
1. तेजी और जोजो ने एक बड़ा अपार्टमेंट देखा जिसमें बहुत सारे घर हैं—

शिक्षण संकेत – बच्चों को पहले खाली बक्से को गिनकर भरने दें, लेकिन बाकी को भरते समय उन्हें पैटर्न
देखने के लिए प्रोत्साहित करें|
2. अरविंद दादा को फ़ारूक चाचा की दुकान से अलग-अलग घरों में मिठाई
पहुँचानी है| जिन घरों में उन्हें मिठाई पहुँचानी है, उनमें रंग भरिए|
घरों के क्रमां
क हैं—
209, 228, 242, 258, 267, 276, 290, 315, 346, 367, 389, 395

201 से 1 मंजिला ऊपर 211 है| मैं
दाहिनी ओर एक
घर जाकर 212 तक
पहुँच सकता हूँ|
3. निम्नलिखित में से प्रत्येक घर के ये लिए मंजिल और स्तंभ संख्या लिखिए—
4. इमारत में निम्नलिखित घरों के क्रमां
क ज्ञात कीजिए और खाली स्थानों में उचित
घर क्रमांक लिखिए| आपने क्या देखा? चर्चा कीजिए कि ऊपर-नीचे और बाएँ से
दाएँ जाने पर घरों के क्रमांक कैसे बदलते हैं|

5. मैं कौन हूँ?
मेरे पास 9, 1 और 5 अंक हैं |
मैं 200 से कम हूँ |
मेरा इकाई का अंक 9 है |
मैं कौन-सी संख्या हूँ ?
..............................

मैं तीन अंकों की संख्या हूँ |
मे रे पास केवल 4 और 0
अंक हैं |
मैं कौन-सी संख्या हूँ ?
..............................
मैं 300 से अधिक हूँ , लेकिन
400 से कम हूँ |
मे रे पास कोई दहाई नहीं है |
मे रे इकाई और सैकड़े के अंक
समान हैं |
मैं कौन-सी संख्या हूँ ?
..............................
6. अरविंद दादा मिठाइयों को 100 (H), 10 (T) के डिब्बों और खुली मिठाइयों (O)
के पैकेट के रूप में पैक करते हैं| प्रत्येक घर के लिए मिठाइयों की संख्या घर क्रमांक
के समान है|
नीचे दिए गए घर क्रमां
कों के अनुसार प्रत्येक के लिए मिठाई बनाइए —
शिक्षण संकेत – बच्चों को डाइन्स ब्लॉकों (Dienes Blocks) का उपयोग करके मिठाइयाँ दिखानी होती हैं|
पुस्तक के अंत में एक सेट दिया गया है| इन्हें वर्गाकार गणित की कॉपी का उपयोग करके आसानी से बनाया जा
सकता है| बच्चे ड्राइग से पहले डाइन्स ब्लॉकों का उपयोग करके एक मॉडल बना सकते हैं|
7. नीचे दिए गए चित्र को देखकर प्रश्नों के उत्तर दीजिए —

(क) पीले और गुलाबी घरों के घर क्रमांक लिखिए|
(ख) इन संख्याओं में जो पैटर्न आप देखते हैं, उसे लिखिए —
.............................................................................................................................
.............................................................................................................................
8. अरविंद दादा 10 के छोटे डिब्बों को 100 के बड़े डिब्बे में पैक करना चाहते हैं,
बताइए —
(क) वह 100 के एक डिब्बे में10 के कितने डिब्बे पैक कर सकते है? ......................
(ख) वह 100 के दो डिब्बों में10 के कितने डिब्बे पैक कर सकते है? ......................
(ग) वह 100 के चार डिब्बों में10 के कितने डिब्बे पैक कर सकते है? ......................
(घ) यदि वह 100 का एक डिब्बा खोलते है, तो उन्हें10 के कितने
डिब्बे मिलेंगे?
शिक्षण संकेत – बच्चों को संख्याओ, अंकों, अंक कैसे बदलते हैं आदि में पैटर्न की पहचान करने के लिए
प्रोत्साहित करें| साथ ही, बच्चों को 100 के डिब्बे,10 के डिब्बे और1 के डिब्बे के बीच संबंध ढूँढ़ने में मदद करें|
संख्या की तलाश
9. 200 और 300 के बीच की वे संख्याएँ लिखिए जिनमें एक अंक 5 है| क्या 245
एक ऐसी संख्या है? अन्य संख्याएँ लिखिए —
.................... .................... .................... .................... ...................
.................... .................... .................... .................... ...................
आइए खेलते है
क्या आपको यह खेल याद है?
हाँ, हाँ! ताली, चुटकी और थपकी
का खेल| चलिए इसे फिर से खेलते
हैं| हम नीचे दी गई तालिका में
इसको रिकॉर्ड करेंगे| आपके लिए
एक करके दिखाया गया है|
दिखाओ और बताओ
कार्डों की एक श्रिंखला बनाइए ताकि प्रत्येक अगला कार्ड पिछले कार्ड के प्रश्न का उत्तर दे|
इन कार्डों को कक्षा में बच्चों के बीच बाँटिए| एक बच्चा अपने कार्ड को जोर से पढ़ता है
और उत्तर देने वाला दूसरा बच्चा अपनी पहचान बताता है| खेल तब समाप्त होता है, जब
प्रत्येक बच्चा अपने कार्ड का उपयोग करके एक प्रश्न का उत्तर दे देता है|
एक उदाहरण नीचे दिया गया है—

आइए तुलना करें कि किसके पास अधिक लड्ड हैं और इसे उचित रूप से ‘...से अधिक ’
(>) या ‘...से कम’ (<) चिह्न का उपयोग करके दिखाएँ|
487 लड्ड 423 लड्डओ से अधिक हैं|
423 लड्ड 487 लड्ड से कम है
423 > 487
चिह्न का खुला हुआ मुंह बड़ी
संख्या की ओर होता है|
423 < 487
अब 321 और 231 की तुलना कीजिए| 3 सैकड़ा 2 सैकड़े से अधिक है| क्या संख्याओं
के अन्य अंक यहाँ मायने रखते हैं? नहीं, इसीलिए 321 (>) 231 से अधिक है|

321 > 231
चलिए एक और उदाहरण लेते हैं| हम 209 की तुलना 290 से कर रहे हैं| दोनों सं
ख्याओं
में दो-दो सैकड़े हैं| लेकिन 9 इकाई 9 दहाई से कम हैं| इसीलिए 209 (<) 290 से कम है|

209 < 290
आइए करते है
1. निम्नलिखित संख्याओ की तुलना कीजिए और उचित रूप से >, < चिह्नों का प्रयोग कीजिए —
(क)
199, 201 से .................. है|
(ख) 

285, 275 से .................. है|
2. सोचिए और मिलान कीजिए —
3. प्रत्येक पंक्ति में सबसे छोटी संख्या पर गोला लगाइए —
(क) 374, 473, 347, 437
(ख) 239, 123, 321, 456
4. प्रत्येक पंक्ति में सबसे बड़ी संख्या पर गोला लगाइए —
(क) 466, 437, 439, 447, 483
(ख) 464, 387, 123, 256, 348
5. किसी भी अंक को दोहराए बिना 3, 2 और 4 का उपयोग करके 3 अंकों की संख्याएँ
बनाइए और सबसे बड़ी संख्या को लाल और सबसे छोटी संख्या को पीले रंग से रंगिए —
6. अब 3, 2 और 4 का उपयोग करके 3 अंकों की और संख्याएँ बनाइए जहाँ आप अंकों को
दोहरा सकते हैं| सबसे बड़ी संख्या को लाल और सबसे छोटी संख्या को पीले रंग से रंगिए —
7. (क) निम्नलिखित संख्याओंको सबसे छोटी से सबसे बड़ी के क्रम में व्यवस्थित कीजिए —
456, 389, 207, 99, 110
................................................................................................................................................
(ख) निम्नलिखित संख्याओंको सबसे बड़ी से सबसे छोटी के क्रम में व्यवस्थित कीजिए —
67, 376, 294, 249, 494
................................................................................................................................................
शिक्षण संकेत – दो संख्याओ की तुलना करते समय बच्चों को उन मात्राओ पर ध्यान केंद्रित करने में
मदद करें जो संख्याएँ दर्शाती हैं| उन्हें यह देखने में मदद करने के लिए डाइन्स ब्लॉक का उपयोग करेंकि
1 सैकड़ा, 1 दहाई और 1 इकाई से अधिक है|
