Skip to content

पाठ 10

कक्षा में आनंद

कक्षा 3 के बच्चे कक्षा में समारोह की तैयारी कर रहे हैं | चित्र देखिए —

party

आइए करते हैं


ऊपर दिए गए चित्र के आधार पर चर्चा कीजिए और बताइए कि आप इन प्रश्नों का उत्तर कैसे देंगे —
1. चित्र में दिखाई गई विभिन्न गतिवधियाँ कौन-सी हैं?
2. शैली दरवाजे की ऊँचाई कैसे पता करती है?
3. लीना और आदि एक ही मेज की लंबाई मापने के लिए अपने-अपने बालिश्त का उपयोग करते हैं | क्या उन दोनों की माप समान होगी?

शिक्षण संकेत – ऊपर दिया गया चित्र लंबाई के लिए अनौपचारिक और औपचारिक उपकरणों का उपयोग करके माप के कुछ उदाहरण दिखाता है | बच्चों को मापने के विभिन्न तरीकों की पहचान करने दें और अँगुलियों, बालिश्त और पाँव से नापने दें | 


4. सबसे लंबी चोटी वाले बच्चे के ऊपर गोला बनाइए |
5. कक्षा में कागज की उन डोरियों पर निशान लगाइए जो खिड़की की ऊँचाई जितनी लंबी हैं |
6. कक्षा की दोनों दीवारों के बीच की दूरी पता कीजिए | आपने इसे कैसे पता किया? क्या इसे मापने के अन्य तरीके भी हो सकते हैं?
7. चित्र में उन सभी तरीकों को पहचानिए जिनका उपयोग बच्चे लंबाई मापने के लिए कर रहे हैं | आपके अनुसार कौन-सा तरीका बेहतर है और क्यों?

कक्षा 3 के बच्चे अलग-अलग रंगों के कागज की लड़ियों से बोर्ड को सजा रहे हैं |

diwali


आइए करते हैं


1. उपरोक्‍त चित्र में नीचे दिए गए निर्देशों के अनुसार कागज की लड़ियों में रंग भरिए —
(क) कागज की सबसे छोटी लड़ी में लाल रंग भरिए | चर्चा कीजिए कि आपने सबसे छोटी लड़ी की पहचान कैसे की |
(ख) कागज की सबसे लंबी लड़ी में हरा रंग भरिए | चर्चा कीजिए कि आपने सबसे लंबी लड़ी की पहचा न कै से की |

2. हरे बोर्ड के किनारों को सजाने के लिए रंगीन कागज की और कितनी लड़ियों की आवश्यक्ता होगी?

आइए करते हैं


1. किसी ऊनी या सूती धागे को नीचे दी गई रेखा जितनी लंबाई काटकर चिपकाइए —


2. नीचे दी गई लड़ी से लंबी एक लड़ी बनाइए —
stars

3. शैली और आदि ने जो सजावटी लड़ी पकड़ रखी है, उससे छोटी एक लड़ी बनाइए —
ladiyan

4. चित्र में दिखाए गए चेहरे पर मूंछ का दूसरा आधा हिस्सा बनाइए, जो बनी हुई आधी मूँछ जितना लंबा हो —
mustache

5. लड़ियों को देखकर आदि को सबसे लंबी लड़ी चुनने में मदद कीजिए | आपने कैसे पता लगाया? चर्चा कीजिए |
strings

शैली और आदि को पार्टी के लिए कक्षा के अंदर एक बड़ी मेज ले जानी हैं | मेज इतनी भारी है कि उन दोनों से हिलाना संभव नहीं है | मेज को उठाए बिना वे यह कैसे पता लगा सकते हैं  कि मेज कक्षा के दरवाज  से जा सकती है या नहीं? उन्हें यह पता लगाने में मदद कीजिए कि उन्हें क्या करना चाहिए |

classroom

यदि मेज की लंबाई और चौड़ाई दोनों दरवाजे की चौड़ाई से अधिक हों, तो क्या मेज को दरवाजे के अंदर ले जाने का कोई तरीका हो सकता है?


आइए खेलते हैं


अपनी कक्षा में उपलब्ध बक्सों, थैलों या किसी अन्य वस्तु का उपयोग करके एक पुल बनाइए | बक्सों को ऐसे व्यवस्थित कीजिए ताकि पुल हिले नहीं | अपनी कक्षा से कुछ वस्तुएँ लीजिए और अनुमान लगाइए कि क्या ये वस्तुएँ पुल से होकर गुजर सकती हैं या नहीं |

bridge
क्या आप कुछ ऐसी वस्‍तुओं के नाम बता सकते हैं जो आपके स्कूल के दरवाजे से होकर नहीं गुजर सकतीं? चर्चा कीजिए |

दो लंबाइयों की तुलना हमेशा उन्हें एक-दूसरे के बगल में लाकर संभव नहीं होती है, जैसा कि मेज और दरवाजे के उपरोक्‍त उदाहरण में है | इस अभ्यास से विद्यार्थियों को यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि हम किसी समान इकाई का उपयोग करके अप्रत्यक्ष रूप से माप सकते हैं |

क्या ये सभी के लिए सच हैं?


बच्चे नाटक के लिए अपनी पोशाक बनाने हेतु अपने शरीर के अंगों को माप रहे हैं |

नीचे कुछ कथन दिए गए हैं जो बच्चों ने कहे हैं | क्या आपको लगता है कि ये सभी बच्चों के लिए सच हैं? आइए जाँच करते हैं | मापने के लिए अपने मित्रों की सहायता लीजिए | सही उत्तर पर निशान लगाइए —

1. आपका सि र 3 हाथ गोल है | सही/गलत
2. आपकी बाँह की लंबाई आपके पैरों की लंबाई के बराबर होती है |  सही/गलत
3. आपकी ऊँचाई आपकी खुली बाँहों की लंबाई के बराबर है | सही/गलत


शैली नाटक के लिए पर्दे बनाना चाहती है |  लीना इसके लि ए अपनी माँ की साड़ी लेकर आई है | आदि ने दीवार की लंबाई मापने के लिए अपनी पेंसिल का उपयोग किया |

shelly

shelly 2
shelly3


आइए एक मीटर लंबी रस्सी बनाएँ —

1. एक मीटर की छड़ या एक इंच टेप और एक रस्सी या धागा लें |
2. इसके एक सिरे पर गाँठ लगा लें |
3. मीटर रॉड को रस्सी के साथ रखें |
4. रस्सी पर एक मीटर का निशान लगाकर वहाँ गाँठ लगा दें |
5. अब दोनों गाँठों के बीच की लंबाई एक मीटर है | फिर से जाचें कि रस्सी की माप एक मीटर है या नहीं |

अपनी कक्षा की दीवार पर एक मीटर का निशान लगाकर अपनी ऊँचाई मापिए | अपने उन मित्रों के नाम लिखिए जिनकी ऊँचाई एक मीटर से अधिक है और जिनकी ऊँचाई एक मीटर से कम है |

एक मीटर से अधिक ऊँचाई वाले मित्र

 ...............................................

 ..............................................

..............................................

..............................................


एक मीटर से कम ऊँचाई वाले मित्र

..................................................

.................................................

................................................


इनमें से जो सबसे लंबा है, उसके नाम पर गोला लगाइए |

नीचे चित्र में दिख रहे बच्चों में सबसे लंबा कौन है? चर्चा कीजिए |

height1

अपने आस-पास की उन वस्तउओं के नाम लिखइए जिनकी लंबाई एक मीटर, एक मीटर से अधि क तथा एक मीटर से कम है |

jar
यह एक मीटर लंबा है |
इसे आधा मोड़ि‍ए | यह आधा मीटर लंबा होगा |
इसे फिर से आधा मोड़ि‍ए | यह एक-चौथाई मीटर लंबा है |

jar2
 यह जार आधा मीटर लंबा है |

आइए करते हैं


1. एक मीटर, आधा मीटर और एक-चौथाई मीटर की रस्सियों का प्रयोग करके  विभिन्न वस्तुओं की लंबाई पता कीजिए | उनके नाम लिखिए और उपयुक्‍त खानों में  निशान लगाइए —

tick

2. फर्श पर एक रेखा को आरंभ रेखा के रूप में चिह्नित कीजिए और फिर इस आरंभ रेखा से एक मीटर की दूरी पर दूसरी रेखा को चिह्नित कीजिए | आरंभ रेखा पर खड़े होइए और कूदिए | उन बच्चों के नाम लिखए जो एक-चौथाई मीटर, आधे मीटर और एक मीटर से अधिक लंबी छलाँग लगाते हैं |

3. एक गेंद या डिस्क लीजिए और जहाँ तक संभव हो, उसे फेंकने का प्रयास कीजिए | अब मापिए कि आपने उसे कि तनी दूर फेंका |

आइए करते हैं


1. एक मीटर लंबी रस्सी या पट्टी का उपयोग करके अपने शिक्षक या माता-पिता की ऊँचाई मापिए |
2. अनुमान लगाकर एक मीटर लंबा ऊन या धागा काटिए | अपने दोस्तों से भी ऐसा करने को कहिए | अब एक मीटर रस्सी की मदद से पता कीजिए कि किसका अनुमान सबसे नजदीक है |
3. एक मीटर लंबी रस्सी को 4 बराबर टुकड़ों में काटिए | आपने रस्सी को कितनी बार काटा?
4. एक मीटर रस्सी में आपके कितने कदम आते हैं?
5. कक्षा की दीवार का एक कि नारा कितना लंबा है, यह जानने के लिए एक मीटर रस्सी का उपयोग कीजिए |

rope