पाठ 11
भरो और उठाओ
आप कितना जूस पी सकते हैं ?
पीजिए
छह गिलास जूस
आैर पूरे पैसे वापस !!!

चिंटू पोस्टर पढ़ता है और शम्भू से कहता है—

मैं इनमें से 6 छोटे गिलास पी सकता हूँ | नहीं! मैं 6 बड़े गिलास जूस नहीं पी सकता!!

अपने पैसे वापस पाने के लिए तुम्हें इनमें से 6 बड़े गिलास जूस पीना होगा |
आपको क्या लगता है कि चिंटू यह चुनौती क्यों नहीं लेता?
क्या आपको लगता है कि आप यह चुनौती ले सकते हैं?
किसके गिलास में अधिक है?
रितु की बड़ी बहन पता लगाती है कि सबसे अधिक दधू कौन पीता है | वह गिलास से दूध को तीन समान आकार के गिलासों में डालती है |
नीता और मोनू रितु के घर जाते हैं | रितु की माँ उन्हें अलग-अलग गिलास में दधू देती है | आपके अनुसार सबसे अधिक दधू किसे मिला?
मैं बहुत सारा दूध पीती हूँ | मैं एक बड़े गिलास में दूध पीती हूँ | मैं तुमसे ज्यादा दूध पीता हूँ |
रितु का गिलास
मोनू का गिलास
नीता का गिलास
आइए चर्चा करते हैं
1. सबसे अधिक दूध किसने पिया ?
2. सबसे कम दूध किसने पिया ?
3. खाली स्थानों को ‘अधिक’ या ‘कम’ से भरिए —
(क) नीता के गिलास में मोनू के गि लास की तुलना में ....... दूध है |
(ख) मोनू के गिलास में नीता के गि लास की तुलना में ....... दूध है |
(ग) रितु के गिलास में नीता के गि लास की तुलना में ......... दूध है |
4. सही नाम पर निशान लगाइए —
(क) नीता/मोनू/रितु के गिलास में सबसे अधिक दूध है |
(ख) नीता/मोनू/रितु के गिलास में सबसे कम दूध है |
आइए करते हैं
अपने घर से विभिन्न आकार के तीन बर्तन (जैसे– कटोरी , गिलास और बोतल ) लीजिए | अनुमान लगाइए कि कितनी कटोरियाँ एक गिलास को भर देंगी? कितने गिलास से एक बोतल भर जाएगी? पहले अनुमान लगाइए और फिर यह जाँचने के लिए कि आपका अनुमान सही है या नहीं, एक बर्तन से दूसरे बर्तन में पानी डालिए |

1. खाली स्थानों को ‘सबसे अधिक’ या ‘सबसे कम’ से भरिए —
(क) गिलास में .......................... पानी आता है |
(ख) बोतल में .......................... पानी आता है |
2. आपके घर में उपयोग होने वाले उन बर्तनों के नाम बताइए जिनमें आपकी बोतल से अधिक पानी जमा हो सकता है |
आइए करते हैं
चित्र को ध्यान से देखिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए —

1. कटोरी कितनी डोइयों से भरती है? ..........................
2. जग से कितने गिलास भरे जा सकते हैं? ..........................
3. गिलास का आधा भाग भरने के लिए आप किसका प्रयोग करेंगे? ..........................
4. नींबू पानी को गिलासों में बाँटने के लिए आप इनमें से किसका प्रयोग करेंगे? क्यों? ..........................
5. 3 जग नींबू पानी से कितने गिलास भरे जा सकते हैं? ..........................
6. 4 गिलास भरने के लिए कितनी डोइयों की आवश्यकता होगी? ..........................
7. क्या आप डोर्इ, कटोरी या गिलास का उपयोग करके यह पता लगा सकते हैं कि एक जग में कितना नींबू पानी आ सकता है? ..........................
मापने वाली बोतल
नीता हर रोज दधू वाले को मापने वाले बर्तन का उपयोग करके दधू डालते हुए देखती है |
आपको क्या लगता है कि दधू वाले दधू देने के लिए मापने वाले बर्तन का उपयोग क्यों करते हैं? अपने माता-पिता, दादा-दादी और अपनी कक्षा में चर्चा कीजिए |
मेरे पास एक बोतल है जिसमें 1 लीटर पानी है | आइए इस 1 लीटर की बोतल से यह पता लगाते हैं कि जग, गिलास, कटोरी और डोर्इ में कितना पानी आता है |

नीता ने बोतल से जग में पानी डाला | यह जग 1 लीटर का है |
आइए चर्चा करते हैं
1. नीचे दि ए गए वाक्यों में उपयुक्त शब्द पर नि शान लगाइए —
(क) गिलास में 1 लीटर से अधिक/कम पानी आता है |
(ख) कटोरी में 1 लीटर से अधिक/कम पानी आता है |
(ग) जग में 1 लीटर से अधिक/से कम/के बराबर पानी आता है |
2. घर पर ऐसे बर्तन ढूँढ़िए जिनकी क्षमता बिल्कुल 1 लीटर की हो | जाँचने के लिए अपनी 1 लीटर की बोतल का उपयोग कीजिए |
3. उन बर्तनों की पहचान कीजिए जिनकी क्षमता 1 लीटर से अधिक या कम है |
आइए सोचते हैं
चित्र को देखिए और उपयुक्त शब्द पर निशान लगाइए —
(क) इस मग में एक लीटर/आधा लीटर पानी आता है |
(ख) इस गिलास में एक लीटर/आधा लीटर/ एक-चौथा ई लीटर पानी आता है |

आइए पता लगायें
पहले अनुमान लगाइए और फिर 1 लीटर की बोतल से जाँचकर उपयुक्त शब्द पर निशान लगाइए —
(क) आपके घर में एक बाल्टी में 1 लीटर से अधिक/कम/बराबर पानी आता है |
(ख) आपके घर में एक मग में आधा लीटर से कम/अधिक/बराबर पानी आता है |
(ग) एक गिलास में एक-चौथाई लीटर से कम/अधिक/बराबर पानी आता है |
भारी या हल्का?
चिन्टू ने एक हाथ में 3 पाठ्यपुस्तकें और दूसरे हाथ में एक पेंसिल बॉक्स 30 सेकंड के लिए पकड़ रखा है |अपने मित्र के साथ चर्चा कीिजए कि चिन्टू का एक हाथ दूसरे से नीचे क्यों है? तालिका में दी गयी वस्तुओ को दोनों हाथों से पकड़ने का प्रयास कीिजए और अपने मित्र के साथ िमलकर पता कीिजए कि कौन-सी वस्तु भारी हैऔर कौन-सी हल्की है?
क्या आप और आपके मित्र इस बात पर सहमत हैं कि कौन-सी वस्तु भारी है और कौन-सी हल्की है?
आइए करते हैं
1. नीचे दी गई तालिका में वस्तुओं के नाम और उनका भार लिखिए —
2. आइए, थोड़ी भारी वस्तुओं को मापने के लिए एक और बाट बनाएँ —
एक माचिस की डिब्बी को रेत से भरिए और इसका उपयोग निम्नलिखित वस्तुओं को तौलने के लिए करिए | माचिस की डिब्बियों के अनुसार वजन का अनुमान लगाइए और फिर सत्यापित कीजिए —
मापी गई सभी वस्तुओं के नाम हल्के से भारी के क्रम में लिखिए —
........................................
वजन का खेल
इस गतिविधि को समूहों में कीजिए | अपने समूह में से एक ऐसा बस्ता ढूँढ़िए जो आपके बस्ते से भारी हो और एक ऐसा जो आपके बस्ते से हल्का हो | चर्चा कीजिए —
1. आपका बस्ता भारी या हल्का क्यों है?
2. यह देखने के लिए किताबों की संख्या गिनिए कि बस्ते में किताबों की संख्या में कोई अंतर है या नहीं |
3. क्या आप एक किताब को निकालकर लगभग समान वजन के दो बस्ते बना सकते हैं? चर्चा कीजिए |


1 किलोग्राम कितना होता है?
अपने माता-पिता की मदद से अपने घर में ऐसी वस्तुएँ ढूंढिए जिन पर 1 किलोग्राम लिखा हो | इसे अपने हाथ से महसूस कीजिए और अनुमान लगाइए कि 1 किलोग्राम की अन्य कौन-सी वस्तुएँ हो सकती हैं | वस्तु के लेबल की जाँच करके या अपने माता-पिता से पूछकर पता कीजिए |
4. उन वस्तुओं के नाम लिखिए जिनका वजन 1 किलोग्राम है —
................................................................., ................................................................
आप तौलने के लिए 1 किलोग्राम के नमक के पैकेट या आसानी से उपलब्ध किसी अन्य पैकेट का प्रयोग कर सकते हैं |
5. क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि इनमें से कौन-सी वस्तुएँ 1 किलोग्राम से हल्की या 1 किलोग्राम से भारी हो सकती हैं? उपयुक्त बॉक्स में सही का निशान लगाइए —

6. तराजू को देखिए और सही शब्द पर निशान लगाइए —

(क) प्रत्येक दाल के पैकेट का वजन आधा किलोग्राम/1 किलोग्राम है |

(ख) प्रत्येक चाय के पैकेट का वजन आधा किलोग्राम/ एक-चौथाई किलोग्राम/1 किलोग्राम है |
आइए पता लगाएँ
अपने घर के चारों ओर देखिए और उन वस्तुओं की पहचान करिए जो लगभग आधा किलोग्राम और एक-चौथा ई किलोग्राम की हैं | इन वस्तुओं को अपने हाथ से महसूस कीजिए और अंदाजा लगाइए कि आधा किलोग्राम या एक-चौथाई किलोग्राम की और कौन-सी वस्तुएँ हैं | उन वस्तुओं की सूची बनाइए जो लगभग चौथाई किलोग्राम और आधा किलोग्राम की हैं | 1 किलोग्राम नमक के पैकेट से सत्यापित कीजिए |
गेंदों का खेल
1. मोंटू ने अपने दोस्तों से एक पहेली पूछी— 3 गेंदें आकार में एक जैसी दिखती हैं | उनमें से एक भारी है और 2 गेंदें वजन में बराबर हैं | आपके पास केवल एक तराजू है और कोई बाट नहीं है | 3 गेंदों और तराजू का उपयोग करके क्या आप पहचान सकते हैं कि भारी गेंद कौन-सी है?

(क) आपको कितनी बार वजन करना होगा?
(ख) के वल एक बार तराजू का उपयोग करके बताइए कि भारी गेंद कौन-सी है |
2. लाल, नारंगी और हरे रंग की तीन समान आकार की गेंदें हैं जिनका वजन अलग- अलग है | आप यह कैसे पता लगाएँगे कि कौन-सी सबसे भारी है और कौन-सी सबसे हल्की है?
आप इसके लिए तराजू का उपयोग कर सकते हैं लेकिन बाट का उपयोग नहीं कर सकते |
