पाठ 12
कुछ लेना, कुछ देना

किशन एक बड़ी पौधशाला (नर्सरी) चलाता है जहाँ वह विभन्न प्रकार के पौधे लगाता है | गाँववाले अक्सर आकर उससे अपने घरों में उगाने के लिए पौधे ले जाते हैं |

1. किशन के पास विभन्न फूलों के 364 पौधे थे | फिर वह अपने दोस्त के गाँव गया और वहाँ से 52 पौधे ले आया | अब उसके पास कितने पौधे हैं?
आइए हम इस प्रश्न के लिए एक बॉक्स आरेख बनाएँ —

आइए प्रश्न को हल करने के लिए नीचे दी गई व्यवस्थित प्रक्रिया का उपयोग करें —

कुल मिलाकर कितने पौधे?

इसे हल करने के लिए आप संख्या रेखा का उपयोग भी कर सकते हैं |

2. किशन को एक स्कूल में 230 पौधे पहुँचाने का ऑर्डर मिला है | उसने एक खुले डिब्बे में 75 पौधे पैक किए हैं | उसे और कितने पौधे पैक करने की आवश्यकता है?
हम दी गई समस्या को एक बॉक्स आरेख के रूप में लिखेंगे —
कुल ऑर्डर किए गए पौधे – 230
बक्से में पौधे 75
पौधे जिन्हें पैक करने की आवश्यकता है
आइए हम समस्या को हल करने के लिए सैकड़ा , दहाई और इकाई का उपयोग करें |

हमें 230 में से 75 घटाना होगा |
सैकड़ा 2 दहाई 3 इकाई 0

5 इकाई को हटाने के लिए हम 1 दहाई को 10 इकाई में बदलेंगे |
सैकड़ा दहाई इकाई
अब हम 10 में से 5 निकाल सकते हैं |
10 इकाई में से 5 इकाई घटाने पर हमारे पास 5 इकाई बचती है |

अतः 230 में से 5 घटाने पर हमें 225 प्राप्त होता है |
अब हमें 225 में से 70 घटाना होगा | हम 225 की 2 दहाई में से 70 की 7 दहाई को नहीं घटा सकते |

तो हम 1 सौ को 10 दहाई में बदल देते हैं |
सैकड़ा 2 दहाई 2 इकाई 5
12 दहाई में से 7 दहाई
घटाने का यह परिणाम है

किशन के पास अब ............................ पौधे हैं |
आइए करते हैं
1. निम्नलिखित समस्याओं को हल करने के लिए पहले दिखाए गए अनुसार बॉक्स आरेख बनाइए | फिर समस्याओं को हल करने के लिए HTO (सैकड़ा-दहाई-इकाई) ब्लॉक या संख्या रेखा का उपयोग कीजिए —
(क) किशन के पास अगस्त में 456 पौधे हैं | उसने 63 पौधे वितरित किए | अब उसके पास कितने पौधे बचे हैं?
(ख) किशन के पास 309 पौधों का संग्रह है | उसे फूलों के 80 और पौधे मिले |अब उसके पास कितने पौधे हैं?
(ग) किशन के पास फूलों के 270 पौधे हैं और उसके दोस्त के पास फूलों के 36 पौधे हैं | किशन के पास उसके दोस्त से कितने अधिक पौधे हैं?
2. नीचे दर्शाए बॉक्स आरेखों में दिए गए अंकों का उपयोग करके शब्द प्रश्न लिखिए और उन्हें हल करिए | आप उपयुक्त संदर्भों के लिए चित्रों की मदद ले सकते हैं —


3. निम्नलिखित प्रश्नों को हल करने के लिए नीचे दिए गए ग्रिड का उपयोग कीजिए | अपने उत्तरों को ग्रिड में रंगिए —

जोड़ो और आगे बढ़ो

कई वर्ष पहले जादूपुर गाँव में लोग अपनी ज़रूरत के हिसाब से चीज़़ों का आदान-प्रदान करते थे | शामू काका ने दरिया दीदी को 5 बोरी चावल दिए | बदले में उन्होंने 10 बोरी सब्जियां दीं | दरिया दीदी ने 5 बोरी प्याज देकर बबलू दादा से 2 सदियाँ लीं | इस तरह गाँव में लोग अपनी वस्तुओं का आदान-प्रदान करते थे | शामू काका को चावल के बदले में सब्जी मिल गई | दरिया दीदी ने दो साड़ियों के लिए बबलू दादा को ढेर सारा प्याज दिया | कक्षा में चर्चा कीजिए कि इस गाँव में लोगों को वस्तुओं का आदान-प्रदान करते समय अलग-अलग मात्राएँ क्यों देनी पड़ती हैं |
आजकल हम अपनी ज़रूरत की चीज़़ों के बदले में पैसे का इस्तेमाल करते हैं | नोट और सिक्के अलग-अलग मूल्य के आते हैं | जिनका इस्तेमाल अलग-अलग चीज़ें खरीदने के लिए किया जाता है |

उदाहरण के लिए, 10 रुपये के एक नोट से एक हवा मिठाई या दस टोफियाँ खरीदी जा सकती हैं |

यानी, एक हवा मिठाई की कीमत एक टॉफी से ज्यादा है |
सलमा ने ` 100 में दधू की दो बोतलें खरीदीं | किरण ने ` 100 में अनार की एक टोकरी खरीदी |
दूध की बोतल या अनार में जिसकी कीमत अधिक है, उस पर गोला लगाइए?

ऐसी दो चीज़़ों के बारे में सोचिए जिन्हें हम एक ही नोट से खरीद सकते हैं —

समान मूल्य वाले नोटों और सिक्कों का मिलान कीजिए —
![11note]](/assets/ncert/2026/chmm112/OEBPS/Images/11note%5D.png)

नीचे दी गई चीज़ें खरीदने के लिए निम्न नोटों और सिक्कों का उपयोग कीजिए | पैसे देने के कम से कम दो तरीके खोजिए | आप नोटों और सिक्कों का एक से अधिक बार उपयोग कर सकते हैं |

क्या आपने यह नोट देखा है ?
` 100 के कित ने नोट ` 500 के एक नोट के बराबर हैं ? ............................
आप ` 500 में कौन-सी चीज़ें खरीद सकते हैं ?
` 100 के उतने नोट बनाइए जित ने ` 500 के
एक नोट के बराबर हों |


सुबह पीटर अंकल के पास ` 465 थे | दोपहर तक उनके पास ` 756 हो गए | उन्होंने सुबह से कितना कमाया है?

आज, पीटर अंकल ने ` 640 का चावल और ` 215 की चीनी बेची | इस बिक्री से उन्होंने कितना पैसा कमाया है?

आइए करते हैं
1. बॉक्स आरेखों का उपयोग करके नि म्नलिखि त समस्याओं को हल करिए | उत्तरों का अनुमान लगाइए, फिर समस्याओं को हल करने के लिए ` 100, ` 10 और ` 1 के नोटों या एक संख्या रेखा का उपयोग कीजिए —
(क) एक दिन पीटर अंकल ने ` 650 कमाए | अगले दिन उन्होंने ` 250 और कमाए | दूसरे दिन तक उन्होंने कितना पैसा कमाया? ............................
(ख) रीना ने ` 209 में किराने का सामान खरीदा | उसने पीटर अंकल को ` 500 का एक नोट दिया | रीना को पीटर अंकल कितने रुपये लौटाएँगे? ............................
(ग) शिरीन के गुल्लक में ` 150 हैं | वह हर सप्ताह अपने गुल्लक में ` 100 डालती है | चार सप्ताह के बाद उसके पास कितना रुपये होंगे? ............................
(घ) पीटर अंकल ने पहले महीने में ` 250, दूसरे महीने में ` 125 और तीसरे महीने में ` 350 बचाए | इन तीन महीनों में उन्होंने कितनी बचत की है? ............................
2. नीचे तालिका में दिए गए संख्या वाक्यों के निकटतम सौ तक उत्तरों का अनुमान लगाइए | कक्षा में अपनी सोच साझा कीजिए —
3. बिना गणना किए प्रत्येक पंक्ति में दिए गए समस्या कथनों की तुलना कीजिए | अधिक पर गोला लगाइए | कक्षा में अपनी सोच साझा कीजिए —
4. ऐसे बॉक्स चुनिए जो आपस में बराबर हों | कक्षा में अपनी सोच साझा कीजिए —
5. नीचे दिए गए खाली बक्सों में उपयुक्त संख्याएँ भरिए —

0–5 संख्या वाले कार्ड बनाइए | इन कार्डों का उपयोग करके तीन अंकों की दो संख्याएँ बनाइए | दोनों संख्याओं को जोड़िए और दोनों संख्याओं को घटाइए | अब कार्डों को पुनर्व्य वस्थित करके और बड़ा योग प्राप्त करने का प्रयास कीजिए | एक बार फिर कार्डों को पुनर्व्य वस्थित करके कम अंतर प्राप्त करने का प्रयास कीजिए | अपने दोस्तों से पता कीजिए कि किसको सबसे बड़ा योग और किसको सबसे छोटा अंतर मिला है |

आइए करते हैं
निम्नलिखित संख्या वाक्यों को हल कीजिए —
(क) 265 + 9 = ...............
(ख) 405 + 56 = ...............
(ग) 825 + 175 = ...............
(घ) 600 – 82 = ...............
(ङ) 568 – 5 = ...............
(च) 653 – 356 = ...............