पाठ 13
समय-समय की बात

पापा लाए नया कैलेंडर,
मम्मी झाँके उसके अंदर |
उसमें थी एक भूल भयंकर,
छपा नहीं था माह सितंबर |
उसके आगे कौन महीने,
आते जिनमें नहीं पसीने |
आइए करते हैं
1. सिंतबर 2024 माह का कैलेंडर बनाइए —
सितंबर

2. सितंबर माह के कैलेंडर को देखिए और रिक्त स्थानों को पूरा कीजिए —
(क) इस माह में रविवारों की संख्या ........................................ है |
(ख) इस माह में गुरुवार को पड़ने वाली तारीखें ..........., ...........,..........., ........... हैं |
(ग) 22 सितंबर के तीन दिन बाद सितंबर ................................... है | इस तारीख को .................................. का दिन है|
(घ) एक स्कूल 7 सितंबर को 15 दिनों के लिए बंद हो जाता है | वह स्कूल .................................... को खुलेगा |
आइए पता लगाएँ
1. पिछले दो वर्षों के कैलेंडर लीजिए और उनमें नीचे दिए गए त्योहारों का पता कीजिए |
(क) दोनों वर्षों के कैलेंडर में क्या समान और क्या अलग है ? सही पर निशान लगाइए —
- महीनों के नाम समान / अलग
- महीने में दिन समान / अलग
- सप्ताह में दिन समान / अलग
- रविवार की संख्या समान / अलग
- एक वर्ष में सप्ताहों की संख्या समान / अलग
(ख) नीचे दी गई तालिका में दोनों वर्ष एक ही दिनांक पर पड़ने वाले त्योहारों पर गोला लगाइए —
आइए करते हैं
1. अपनी कॉपी में वर्ष के 12 महीनों के नाम लिखिए |
2. वे महीने जिनमे 30 दिन से कम दिन होते हैं | .....................................
3. एक वर्ष में दिनों की संख्या ?.....................................
4. हेतल का कहना है कि एक वर्ष में 53 सप्ताह होते हैं | क्या वह सही है? हाँ/नहीं | यदि नहीं, तो आपको एक वर्ष में कितने सप्ताह मिले? .....................................
हम कितने बड़े हैं?
अपनी नानी, अपनी माँ और अपनी उम्र का पता लगाइए और रिक्त स्थान भरिए |

हेतल की उम्र उसके भाई से दोगुनी है | वह अपने भाई से 10 साल बड़ी भी है | हेतल और उसके भाई की उम्र का अनुमान लगाइए |
आइए करते हैं

बिन्सी का जन्म प्रमाण-पत्र देखिए और निम्नलिखीत प्रश्नों का उत्तर दीजिए —
(क) 2/5/2015 से पता चलता है कि बिन्सी का जन्म 2 अप्रैल/मई/जून/जुलाई 2015 में हुआ था | .................................
(ख) बिन्सी 2 मई 2025 को कितने साल की हो जाएगी? .................................
(ग) वह 2030 को कितने साल की हो जाएगी? .................................
(घ) बिन्सी का आठवाँ जन्मदिन कब था? .................................
(ङ) बिन्सी 2 अगस्त 2015 को कितने महीने की थी? .................................
(च) जन्म के कितने दिन बाद उसका जन्म प्रमाण-पत्र जारी हुआ? .................................
आइए करते हैं
2. नीचे दिए गए बक्सों में तारीखें लिखकर निम्नलिखित को पूरा कीजिए —

आइए खेलते हैं
एक घड़ी लीजिए | घड़ी की सुइयों को बड़े ध्यान से देखिए | आपने जो देखा, उस पर अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए |

आइए करते हैं
1. हेतल ने अपना नाश्ता सुबह 7 बजे शुरू किया | उसने सुबह 07:15 बजे अपना नाश्ता खत्म किया |
(क) 07:00

(ख) 07:15

उसे अपना नाश्ता करने में ................................ मिनट लगे | आपने कैसे पता किया ?
2. निम्नलिखीत समय दिखाने के लिए घड़ी में घंटे और मिनट की सुई बनाइए —
(क) 8:15 या सवा 8 बजे

(ख) 8:30 या साढ़े आठ बजे

हेतल की जिंदगी का एक दिन
नीचे दिए गए प्रत्येक चित्र के लिए समय को लिखिए |
कुछ चित्रों के लिए समय लिखा हुआ है और उसमें आपको घड़ी की सुइयों को बनाना है, जबकि दूसरे चित्रों के लिए घड़ी जो समय दिखा रही है, उस समय को लिखना है |

नानी के घर की यात्रा
क्या यह वही स्वेटर है जिसे आप बुन रहे थे |
हाँ, इसमें मुझे दो महीने लगे | अब यह लगभग तैयार है |

आइए सोचते है
1. तालिका में दिए गए समय में पूरी होने वाली अपने दैनिक जीवन की घटनाओ या गतिविधियों को लिखकर तालिका भरिए | आपके लिए एक उदाहरण दिया गया है |
2. निम्नलिखित गतिविधियों में लगने वाले मिनटों की संख्या लिखिए —
3. नीचे दीये गए समय में आप क्या कर सकते हैं, लिखिए —
4. मिनट और घंटे की सुइयों को देखकर बीते हुए मिनटों और घंटों की संख्या लिखिए—

आइए पता लगाएँ
1. आपने कई जगहों पर डिजिटल घड़ियाँ देखी होंगी | आपने उन्हें कहाँ-कहाँ देखा है?
2. नीचे चित्र में दिखाई गई घड़ियों को देखिए और प्रश्नों का उत्तर दीजिए —

एक डिजिटल घड़ी अंकों का उपयोग करके समय दिखाती है , जबकि सेकंड, मिनट और घंटे की सूइयों से समय दिखाने वाली घड़ी को एनालॉग घड़ी कहा जाता है |

(क) उपरोक् त दोनों घड़ियों में क्या अंतर है?
(ख) आपके स्कूल की दीवार पर कौन-सी घड़ी है?
3. रेत-घड़ियों का उपयोग करके भी समय की अवधि मापी जाती है | किसी वयस्क की उपस्थिति में अपनी स्वयं की रेत-घड़ी (टाइमर) बनाइए —

आवश्यक सामग्री
(i) ढक्कन सहित छोटे आकार की दो बेकार पारदर्शी या कांच की बोतलें |
(ii) बोतल के ढक्कनों को जोड़ने के लिए गोंद |
प्रक्रिया
- गोंद का उपयोग करके बोतल के ढक्कनों के ऊपरी हिस्से को एक-दूसेरे से जोड़िए |
- जुड़े हुए ढक्कनों के केंद्र में सूई से एक छोटा-सा छेद कीिजए |
- एक बोतल को बारीक रेत से आधा भरिए और बोतल को जुड़े हुए ढक्कन से बंद कर दीजिए |
- दूसरी बोतल को जुड़े हुए ढक्कनों के दूसरी ओर लगाइए|
घड़ी देखकर पता लगाइए कि रेत को एक बोतल से दसूरी बोतल में जाने में कितना समय लगता है | आपकी रेत-घड़ी उपयोग के लिए तैयार है | आप वभिन्न खेल खेलते समय इसका उपयोग कर सकते हैं|