Skip to content

पाठ 14

सूरजकुंड मेला

सोनी और अवि अपने दादा-दादी के साथ मेला दखेने जा रहे हैं | वे हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड मेले में जा रहे हैं |

temple

आइए चर्चा करते हैं


• क्या आप मेला देखने गए हैं? आपने मेले में क्या -क्या देखा?
• चित्र में ऐसी चीज़ें खोजिए जो बार्इं और दार्इं तरफ से एक जैसी दिख रही हैं ?

शिक्षण संकेत – बच्चों से उनके द्वारा देखे गए किसी भी स्थानीय मेले के बारे में चर्चा करें | उन्हें चित्र में विभिन्न पैटर्न देखने के लिए प्रोत्साहित करें, जैसे फर्श पर लगी टाइलें और दोनों तरफ से एक जैसी दिखने

वाली वस्तुएँ और आकृतियाँ |


आइए माला बनाएँ


सोनी और अवि एक स्टॉल पर पहुचँते हैं जहाँ एक पुरुष और महिला मोतियों से माला बना रहे हैं |

malashop

आइए करते हैं


1. आपने जो माला बनाई है, उसे दिखाने के लिए मोतियों को दो रंगों (लाल, पीला ) से रंगिए —

beads

शिक्षण संकेत – आप बच्चों को एक डोरी और गिनलड़ी से दो रंगों के 8 मोती दे सकते हैं| वे उन मोतियों से जो माला बनाएँगे, उसे यहाँ दी गई मालाओं को रंगकर दिखा सकते हैं |


2. पिछले पृष्ठ पर उन मालाओ पर निशान  लगाइए जो सममितीय हैं |
3. ऐसी कितनी मालाएँ बनाई जा सकती हैं? चर्चा कीजिए |
(क) जो मालाएँ सममितीय हैं, उन पर सही  का निशन लगाइए और जो मालाएँ सममितीय नहीं हैं, उन पर गलत का निशन लगाइए l

symmetry
(ख) अब एक रंग के 6 मोतियों और दूसरे रंग के 2 मोतियों का उपयोग करके सममितीय माला बनाइए —

शिक्षण संकेत – बच्चों को अपने आस-पास सममितीय और गैर-सममितीय वस्तुओं के बीच अंतर दखेने के लिए प्रोत्साहित करें | उन्हें अपने कारण बताने का अवसर प्रदान करें |


वणक्कम! हर तरफ रंगोली!

सोनी और अवि तमिलनाडु के स्टॉल पर पहुचँते हिं | अम्मा झोंपड़ी के सामने कोलम बना रही थीं |

निम्‍नांकित चरणों का पालन करें —
rangoli

आइए सोचते हैं


1. नीचे दी गई रंगोली को देखिए | क्या सभी रंगोली सममितीय हैं?

rangolipattern
2. इन रंगोलियों को एक कागज पर बनाइए | कागज को इस तरह मोड़ि‍ए कि रंगोली का एक आधा हिस्सा बिल्कुल दूसरे आधे हिस्से पर रहे |
equalhalf
3. दी गई रंगोली में रेखाएँ बनाइए जो उन्हें दो समान आधे भागों में विभाजित करती हैं |
4. अपने आस-पास कागज की अन्‍य चीज़ों को देखिए और चर्चा कीजिए |

शिक्षण संकेत – बच्चों से कोलम और यह किस राज्य से संबंधित है, इस बारे में चर्चा करें | बच्चों को पुस्‍तक के अंत में दिए गए डॉट ग्रिड दें। वे सममितीय रंगोलियाँ बनाने के लिए इनका उपयोग कर सकते हैं|


आइए करते हैं


आओ रंगोली बनाएँ
kerala
aipan

1. नीचे दी गई सममितीय रंगोलि‍याँ बनाकर पूरी कीजिए —
(क)a
(ख)b
(ग)c

2. अपनी कॉपी में कुछ और सममितीय रंगोलि‍याँ बनाइए |

शिक्षण संकेत – बच्चों को रंगोली का आधा भाग पूरा करने के अतिरिक्‍त अभ्यास दें | देखें और चर्चा करें कि बच्चे रंगोली का दसूरा भाग कै से बनाते हिं | दसूरे भाग को पूरा करते समय वे क्या दखेते हैं? वे कौन-से तरीकों का उपयोग करते हाँ? बच्चों को दशे के विभिन्न हिस्सों से रंगोली के पैटर्न इकट्ठा करने और कक्षा में साझा करने के लिए कहें |



मुखौटा बनाओ !

masks

आइए बिल्ली का मुखौटा बनाऍं...

catmask

सोनी का मुखौटा सममितीय है और अवि का मुखौटा सममितीय नहीं है |

बहुत खूब! मैं मुखौटा पहन कर भी सबको साफ दे सकता हूँ |

अरे! मैं तो केवल एक आँख से देख पा रहा हूँ | पता नहीं कि क्या गड़बड़ है?

शिक्षण संकेत – बच्चों से चर्चा करें कि अवि के वल एक आँख से क्यों देख पा रहा हिया | बच्चों को यह समझना चाहिए कि जो वस्तुएँ दो बराबर भागों में इस तरह विभाजित होती हिं कि एक आधा हिस्‍सा दसूरे आधे हिस्से पर आरोपित होता हिया, वे सममितीय होती हैं |



जैसे को तैसा
एक दिन सोनी एक चित्रकार से मिली |
titfortat

आइए सोचते हैं


1. चित्रकार कौन-सी चाल चल रहा है? चित्रकार को ऐसी वस्तुओं के चित्र बनाने के लिए कहिए जि न्हें एक जैसे दो बराबर हिस्सों में न बाँटा जा सके | ऐसी तीन वस्तुओं का चित्र यहाँ बनाइए —






आईने का खेल

सोनी और अवि ने यह खेल खेलना शुरू किया | आइए हम उनके साथ खेलें —

game

क्या अवि ने गोटियाँ सही जगह पर लगाई हैं ? खींची गई रेखा पर आईना रखकर इसकी जाँच कीजिए —

game2


शिक्षण संकेत – इस गतिविधि को आगे बढ़ाने के लिए बच्चे दो रंग की अलग-अलग वस्तुओं जैसे ब्लॉक, गोटियों आदि का उपयोग कर सकते हैं | बच्चे इस खेल को फर्श पर भी खेल सकते हैं | खेल में बच्चे चार से अधिक वस्तुओं का भी उपयोग कर सकते हैं | और अपने दोस्तों को चुनौती दे सकते हिं |


आइए पता लगायें


1. नीचे दिए गए चित्रों में से सबसे अलग चित्र पर गोला लगाइए और कारण बताइए —

oddoneout

2. 4 बक्सों को लाल रंग से और 3 बक्सों को नीले रंग से इस प्रकार भरिए कि एक तरफ दसूरी तरफ का आईने में बनने वाला चित्र हो —
fillways
इसे आप कितने तरीकों से भर सकते हैं? सोचो सोचो!

3. चूहे की तरफ को बिल्ली की तरफ जैसा बनाइए | आप चूहे की तरफ में केवल तीन गेंदों को हिला सकते हैं—
mousecat
4. अलग-अलग आकार के कटआउट से दी गई आकृति में बिना जगह छोड़े और बिना एक-दसूरे के ऊपर चढ़े आकृति को पूरा भरिए —

शिक्षण संकेत – प्रश्न 1 में प्रत्येक चित्र अलग-अलग हो सकते हैं | बच्चों को पता करने दें और उनके उत्तर के लिए तार्किक कारण बताकर अलग-अलग उत्तर ढूँढ़ने दें |



रास्तों पर टाइल लगाना

tilling

आइए करते हैं


1. आकृतियों को बिना जगह छोड़े और एक-दूसरे के ऊपर चढ़े बिना भरने के लिए रंगोमेट्री आकृतियों का उपयोग कीजिए —.
gapshapes

शिक्षण संकेत – बच्चों के साथ अलग-अलग फुटपाथों पर चर्चा करें जिन्ह वे देखते हैं | उन्हें बिना जगह छोड़े और एक-दसूरे के ऊपर चढ़े बिना टाइलों से रास्ते बनाने के लिए प्रोत्साहित करें |



टाइलों से रास्ते बनाओ

सोनी और अवि ने अलग-अलग आकृतियों को जोड़कर अपनी टाइलें बनाना शरूु किया है |

sonitileavitile

1. अपनी टाइलें बनाने के लिए दो या दो से अधिक रंगोमेट्री आकृतियों का उपयोग कीजिए | अब टाइलों की मदद से अलग-अलग रास्ते बनाइए —
pathtiles

2. नीचे दिए हुए रास्तों को बनाने का प्रयास कीजिए —

tilepaths
tilepaths2

शिक्षण संकेत – बच्चे एक खाली कागज पर अलग-अलग टेसेलेशन बना सकते हैं और उनके काम को कक्षा में प्रदर्शित किया जा सकता है | उनके साथ दोहराई जाने वाली इकाई पर चर्चा करें |



बड़ा वाला झूला

सोनी और अवि के बीच की बातचीत पढ़ि‍ए और उस जगह पर निशान लगाइए जिसके बारे में वे बात कर रहे हैं |

giantwheel

आइए खेलते हैं


कल्पना कीजिए कि आप सोनी और अवि के साथ बैठे हैं  आप किसी स्थान या दुकान के बारे में सोचिए और अपने मित्र को यह पता लगाने की चुनौती दीजिए कि आपके दिमाग में कौन-सी दुकान है | आप हाँ या ना में उत्तर देकर अपने मित्र को अनुमान लगाने में मदद कीजिए |

दादा और दादी को ढूँढ़िए

speaker
map

शिक्षण संकेत – बच्चों को दिशाओं के बारे में जागरूक करने के लिए उनके साथ अलग-अलग खेल खेले जा सकते हैं,  जहाँ वे दिशात्मक संकेतों का पालन करके उस स्थान तक पहुचँ सकते हैं जहाँ कोई वस्तु रखी गई है | वे संकेतों का उपयोग कर सकते हैं, जैसे– 2 कदम अपनी दाईं ओर जाएँ, एक कदम आगे बढ़ा एँ, 5 कदम पीछे लें, 3 कदम अपनी बाईं ओर लें आदि |



आइए करते हैं


1. सोनी और अवि को मानचित्र पढ़ने और नि म्नलिखित को ढूँढ़ने में सहायता कीजिए —
(क) यह चित्र किस स्थान को दर्शाता है?
..........................................................
(ख) मानचित्र में उस चित्र पर गोला लगाइए जो खेल क्षेत्र को दर्शाता है?
.....................................................................................................
(ग) यह चित्र किस स्थान को दर्शाता है?
.........................................................
(घ) मेले में कितने निकास मार्ग हैं?
...................................................

2. अवि और सोनी जिस रास्ते पर चल रहे हैं, आप भी उस रास्ते पर चलिए —
(क) नीले मार्ग पर चलिए |
(ख) हरे मार्ग से दाएँ मुड़ि‍ए |
(ग) आपको अपनी दाहिनी ओर एक रेस्तरां दिखाई देगा | वहाँ मत बैठि‍ए |
(घ) लाल मार्ग की ओर बार्इं ओर मुड़ि‍ए |
(ङ) सुनहरे मार्ग की ओर पहला बायाँ मोड़ लीजिए रास्ते में जगह-जगह दुकानें दिखेंगी |
(च) दुकानों से आगे बढ़िए, आपको चौपाल में दादा-दादी मिल जाएँगेन |
3. दादा जी को ए.टी.एम. जाना है | आप उन्हें चौपाल से ए.टी.एम. का रास्ता बताइए —
......................................................................................
......................................................................................
.....................................................................................
....................................................................................


आइए करते हैं


1. सूरजकुंड मेले से बाहर जाने के दो रास्ते हैं | इसमें एक रास्ता भूलभुलैया जैसा है और दूसरा सीधा बाहर चला जाता है | सोनी और अवि को मेले से बाहर निकलने के लिए भूलभुलैया वाला रास्‍ता पार करने में मदद कीजिए —

maze

2. आप भूलभुलैया से कैसे निकले, बताइए | रास्ते में आपको जो चीज़े मिलीं, उनके नाम लिखिए —
..........................................................

संख्‍या कार्ड
dots

संख्‍या कार्ड

numbercards

numbercards2

भिन्‍न कार्ड

fractions

fractions2

घन का नेट

निर्देश – बिंदु रेखाओ से काटिए और रेखाओ से मोड़िये |

cube

घनाभ का नेट

निर्देश – बिंदु रेखाओ से काटिए और रेखाओ से मोड़िये |

cuboid

बेलन का नेट

निर्देश – बिंदु रेखाओ से काटिए और रेखाओ से मोड़िये |

cone

शंकु का नेट

निर्देश – बिंदु रेखाओ से काटिए और रेखाओ से मोड़िये |

cylinder

डाइन्‍स ब्‍लॉक

निर्देश – बिंदु रेखाओ से काटिए | आप गतिविधियों के लिए आवश्यकतानुसार इस तरह के और ब्‍लॉक बना सकते हैं |

dinenblock