1
इकाई एक– हमारा पर्यावरण
सीखो
आनंदमयी कविता
फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना।
तरु की झुकी डालियों से नित, सीखो शीश झुकाना।
सीख हवा के झोंकों से लो, कोमल भाव बहाना।
दूध तथा पानी से सीखो, मिलना और मिलाना।
सूरज की किरणों से सीखो, जगना और जगाना।
लता और पेड़ों से सीखो, सबको गले लगाना।
दीपक से सीखो जितना, हो सके अँधेरा हरना।
पृथ्वी से सीखो प्राणी की, सच्ची सेवा करना
जलधारा से सीखो आगे, जीवन-पथ में बढ़ना।
और धुएँ से सीखो हरदम, ऊँचे ही पर चढ़ना।
श्रीनाथ सिंह

बातचीत के लिए
1. आपको इस चित्र में क्या-क्या दिखाई दे रहा है?

2. इनमें से कौन-कौन सी वस्तुएँ आप प्रतिदिन देखते हैं?
3. उगते हुए सूरज को देखकर आपके मन में किस प्रकार के भाव आते हैं?
4. रं
ग-बिरं
गे फुलों को देखकर आपको कै सा लगता है?
कविता की बात
1. किससे क्या सीखें, मिलान कीजिए----
2. कविता में किससे सीखने की बात आपको सबसे अच्छी लगी?
उसका चित्र बनाइए और नाम लिखिए—
_______________ ________________
3. पढ़िए और बताइए कि यह भाव कविता की किस पंक्ति में आया है—
क) पेड़ों की झुकी डालियों से हमें यह सीखना है कि हमें हमेशा विनम्र
रहना चाहिए।
कविता की पंक्ति
...................................
(ख) हवा के झोंकों से हमें सीखना है कि हम हमेशा कुछ न कुछ काम करते रहें। कविता की पंक्ति
...................................
(ग) नदी-नहर से हमें सीखना है कि जीवन आगे बढ़ने का नाम है और हमें आगे बढ़ते
रहना चाहिए ।
कविता की पंक्ति
...................................
कविता से आगे
1. सुरज से‘जगना और जगाना’ सीखनेकी बात कही गई है। हम सुरज से और क्या-क्या सीख सकतेहैं? कोई दो बातेंलिखिए —
(क) ...................................
(ख) ...................................
2. लता और पेड़ों से एक-दूसरे के साथ प्रेम और सद् भाव की बात सीखने के लिए कहा गया है। इनसे हम और क्या-क्या सीख सकते हैं? कोई दो बातें लिखिए—
(क) ...................................
(ख)...................................
3. हम सभी मेंकोई न कोई विशेषता अवश्य होती है। आप अपने सहपाठी की कौन-सी बात सीखना चाहतेहैं?
...................................
...................................
...................................
भाषा की बात
1. ऊपर दी गई सूची को ध्यान से पढ़िए। इनमें से कोई दो शब्द लेकर वाक्य बनाइए—
(क)...................................
(ख) ...................................
2. दूध और पानी से सीखो, मिलना और मिलाना । रेखां कित शब्दों के समान कुछ और शब्द बनाइए —
हँसना और हँसाना खाना और खिलाना
.................. ...................
.................. ....................
3. ‘स’ और ‘प’ वर्ण से प्रारंभ होने वाले शब्दों को कविता से खोजकर लिखिए —
4. तालिका ‘अ’ तथा ‘ब’ में दिए गए शब्दों का उच्चारण कीजिए और इनमें अंतर पहचानिए —
बूझो तो जाने
आइए मिलकर गाए
आइए, पाठ में पढ़ी गई कविता को हम सब मिलकर गाएँ।





