7
मित्र को पत्र
प्रिय मित्र अभिषेक,
नमस्ते!
आशा है कि तुम और परिवार में सभी सकुशल होंगे और गरमी की छुटि्टयाें का आनंद ले रहे होंगे।
मैं अपनी छुटि्टयाँ मनाने अपने नाना-नानी के घर गुवाहाटी आया हुआ हूँ। गुवाहाटी भारत के पुर्वोत्तर प्रदेशों का प्रवेश-द्वार है। यह एक बहुत सुंदर और विशाल महानगर है जो ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित है।
तुम्हें यह जानकर आश्चर्य होगा कि ब्रह्मपुत्र इतनी विशाल नदी है कि इसमें माजूली नाम का एक बहुत बड़ा द्वीप भी है। यह नदी में स्थित भारत का सबसे बड़ा द्वीप है। माजुली में असम के विश्वप्रसिद्ध वैष्णव मठ ‘सत्र’ में हमने सत्रिया नृत्य देखा। यह भारत के शास्त्रीय नृत्यों में से एक है।
गवुाहाटी नगर के समीप नीलांचल पर्वत पर कामाख्या देवी का मदिंर स्थित है। यहाँ पुरे भारत से श्रूद्धाल दर्शन करने के लिए आते हैं। हम लोग पिछले गुरुवार को वहाँ दर्शन करने गए थे। हम
उमानंद मदिंर भी गए थे। यहाँ पहुँचने के लिए नाव से जाना पड़ता है और
थोड़ा पैदल भी चलना पड़ता है।
पैदल चलते हुए नानी ने मुझे बताया कि स्वस्थ रहने के लिए खेलना
बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन रहता है।
इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद भी बहुत आवश्यक है। मैंने नानी
को तुरंत बताया कि मैं तो अपने मित्रों के साथ बहुत सारे खेल खेलता हु।
हम लोग कितने आनंद से खो-खो, पिट्ठू, क्रिकेट और फुटबॉल खेलते
हैं। खेल की बात सोचते ही मुझे तुम्हारी याद आने लगी।
मैं तुम्हे यहाँ के बहुत सारे अनुभव सुनाना चाहताहु। जल्द ही लौटूँगा।
शषे शुभ है। बड़ों को प्रणाम।
तुम्हारा मित्र
रूपम
शिक्षण-संकेत – असम का कामाख्या देवी का मंदिर एक महत्वपूर्ण शक्तिपीठ है। असम में पैदा हुए संत शंकरदेव भारत के महापुरुषों में से एक हैं। पाठ को पढ़ाते हुए अध्यापक विद्यार्थियो से इनके सबंध में विस्तार से बताएँ।
बातचीत के लिए
1. रूपम ने किसे पत्र लिखा और उसमें क्या लिखा है?
2. पत्र के अनुसार रूपम अपनी गरमी की छुटि्टयाँ बिताने कहाँ गया हुआ है?
3. आप अपनी गरमी की छुटि्टयाँ बिताने कहाँ गए थे? बताइए।
4. शारीरिक श्रम के बारे में रूपम की नानीजी ने उसे क्या सलाह दी?
सोचिये और लिखिए
1. इस पत्र से गुवाहाटी नगर के बारे में आपको क्या-क्या जानकारी मिली?
2. शारीरिक श्रम करना क्यों आवश्यक है? क्या आप प्रतिदिन कोई शारीरिक श्रम करते हैं?
3. पत्र के अनुसार रूपम और अभिषेक कौन-कौन से खेल खेलते हैं?
4. आपको कौन-कौन से खेल खेलना पसंद हैं? सुची बनाइए और लिखिए।
भाषा की बात
1. आपने जो पत्र पढ़ा, उसमें कुछ खेलों के नाम आए हैं। आप और भी अन्य खेलों के नाम जानते और उन्हें खेलते होंगे। नीचे दी गई वर्ग पहेली में कुछ खेलों के नाम ढूढ़िए और लिखिए—
........... ............ ............. .....................
........... ............ ............. .....................
2. क्या आपके घर अथवा विद्यालय में कोई अन्य खेल भी खेले जाते हैं? उनके नाम नीचे लिखिए—
............... ...............
............... ...............
3. पत्र में ‘त्र’ तथा ‘श्र’ सयुक्त अक्षरों का प्रयोग हुआ है।
• ‘त्र’ संयुक्त अक्षर
त और र के मेल से बनता है।
• ‘श्र’ संयुक्त अक्षर श और र के मेल से बनता है।
अब आप पत्र में ‘त्र’ तथा ‘श्र’ संयुक्त अक्षरों के प्रयोग से बने शब्दों को ढूढ़ँकर नीचे लिखिए। आप अपनी सोच से भी ‘त्र’ तथा ‘श्र’ संयुक्त अक्षरों के प्रयोग से बने नए शब्द लिख सकते हैं।
4. पत्र में आए निम्नलिखित शब्दों में से नाम वाले शब्द (सज्ञा) ढूढ़ँकर उनमें अपनी पसद का रंग भरिए।
थोडा और जानिए
1. भारत के पुर्वोत्तर क्षेत्र में आठ प्रदेश हैं। ये अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विविध परंपराओ हेतु प्रसिद्ध हैं। ये आठ प्रदेश हैं—
1.इस पत्र में आपने गुवाहाटी स्थित दो मदिंरों के बारे में पढ़ा है—

आपके राज्य में भी कुछ प्रमुख धार्मिक स्थल होंगे। ऐसे स्थानों के बारे में अपने
घर के सदस्यों से जानकारी प्राप्त कीजिए और कक्षा में सबको बताइए।
खेल गीत
समूह में खेले जाने वाले बहुत से खेलों के साथ सामूहिक रूप से गीत या तुकबंदियाँ गाई जाती हैं, जैसे कि ‘हरा समंदर गोपी चंदर’। ऐसे ही कोई दो गीत गाइए और लिखिए—
...............................................
...............................................
...............................................
इन्हें भी जानिए


