10
रस्साकसी

खेल गीत
जोर लगाओ, हेई सा! हेई सा! भर्इ, हेई सा! सीना ताने रहो अकड़ कर, रस्सा दोनों ओर पकड़ कर, तिरछे पड़ कर, कमर जकड़ कर, जोर लगाओ, हेई सा! हेई सा! भर्इ, हेई सा!
खींचो, खींचो, जोर लगाओ, पैर गड़ा कर, पीठ अड़ाओ, आड़ी-तिरछी चाल भिड़ाओ, जोर लगाओ, हेई सा! हेई सा! भर्इ, हेई सा!

रस्सा नहीं फिसलने पाए, साथी नहीं बिचलने पाए, जोश-खरोश न ढलने पाए, जोर लगाओ, हेई सा! हेई सा! भर्इ, हेई सा!
हुए पसीने से तर सारे, सफल हु ए सब दाँव करारे, इधर हमारे, उधर तुम्हारे , जोर लगाओ, हेई सा! हेई सा! भर्इ, हेई सा!
– कन्हैया लाल ‘मत

बातचीत के लिए
- आप कौन-कौन से खेल खेलते हैं?
- आपका सबसे प्रिय खेल कौन-सा है?
- ऐसे खेलों के नाम बताइए जिनमें दो टीमें आमने-सामने होती हैं?
- आपने रस्सी का प्रयोग करते हुए कौन-कौन से खेल खेले हैं?
- वे कौन से खेल हैं जिन्हें खेलने के लिए हमें अधिक साथियों की आवश्यकता पड़ती है?
सोचिए और लिखिए
- कविता में “जोर लगाओ, हेई सा! हेई सा! भई, हेई सा!” क्यों कहा गया है?
- कविता में शरीर से जड़ु किन-किन अगों का वर्णन हुआ है? ढूँढ़कर लिखिए।
- रस्साकशी के खेल में जीतने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है?
- चित्र में दिखाया गया खेल रस्साकशी कै से खेला जाता है, लिखिए—
2. आपने बहुत से खेल खेले होंगे। आइए, चित्र देखकर खेल पहचानिए—

....................................................................

भाषा की बात
1. कविता में अकड़-पकड़ जैसे तुक मिलने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया है। आप भी तुक मिलने वाले शब्द सोचकर लिखिए—
2. आइए खेलें ‘मात्रा हटाओ, दूसरा शब्द बनाओ, जादू दिखाओ’ का खेल
इसी प्रकार नीचे दिए गए शब्दों की मात्रा हटाइए और उसके सामने नया शब्द
लिखते हुए अपना जाद दिखाइए—
कविता से आगे
1. नीचे कुछ खेलों के नाम दिए गए हैं। इनमें से कुछ खेल घर से बाहर मैदान में खेले जाते हैं और कुछ घर के भीतर खेले जाते हैं। घर से बाहर तथा घर के भीतर खेले जाने वाले खेलों को छाँटते हुए इन्हे अलग-अलग लिखिए—

2. आपका सबसे प्रिय खेल कौन-सा है? उसके बारे में चार पंक्तियाँ लिखिए—
..............................................................................................

इकाई 3– आओ खेल
3. आओ बताएँ —
बनाइए
खेल खेलते समय प्राय: छोटी-छोटी चोट लग जाती है। जब आपको चोट लगती है, तब आप क्या-क्या करते हैं? अपने लिए एक छोटा-सा डिब्बा बनाइए और बताइए कि आप उसमें रुई और पट्टी के अतिरिक्त क्या-क्या रखेंगे?

कुछ नया करें
1. नीचे कुछ खेलों के चित्र दिए गए हैं। आप इनमें से अपने मनभावन खेल को पहचानिए और उस खेल में रुचि होने का कारण भी लिखिए—
..............................................................................................
..............................................................................................
..............................................................................................
..............................................................................................
इकाई 3– आओ खेलें
2. चित्रों में अपनी रुचि के अनुसार रंग भरिए। चित्रों में दर्शाए गए किसी एक खेल के बारे में अपने विचार लिखिए—

..............................................................................................
..............................................................................................
..............................................................................................
..............................................................................................
(पढ़ने के लिए)
ट्रैफिक जाम
सुग्गे ने सुग्गे से पूछा,
क्या होता था ट्रैफिक जाम ?
जैसे पूरा झुंड हमारा,
खाने लगे एक ही आम ।