11
एक जादुई पिटारा
आनंदमयी कविता
एक पिटारा हमने खोला,
उसमें से निकला गप्पू गोला। गोले पर जब बाँधी सुतली, लगा नाचने बन कठपुतली ।
कठपुतली ने गाड़े खूंट, उसमें निकले नौ सौ ऊँट।
उन ऊँटों पर हुई सवारी,
मिली राह में एक सुपारी ।
उसी सुपारी को जब काटा,
उसमें निकला नौ मन आटा।
उस आटे पर नारियल फोड़ा,
उसमें निकल पड़ा इक घोड़ा।
घोड़े को जब ऐड़ं लगाई,
आसमान ले पहुँचा भाई।
पाया वहाँ एक गुब्बारा,
जिस पर छेद हुए थे बारा।
एक छेद पर था इस्टेशन,
जिस पर खड़ा हुआ था इजन। उस इजन को धोया ऐस ,
उसमें निकल पड़े दो भैंस
भैंसे लाकर जोता खत, नाज हुआ बारह सौ सेर।
खा-खा नाज हुए दीवाने,
चले चाल, बेहद मस्ताने।
सोचिए और लिखिए
- कविता के अनुसार पिटारा जब खोला गया तो उसमें से क्या-क्या निकला?
- कविता में गिनती के कौन-कौन से अक आए हैं? ढूंढ़कर लिखिए।
- नौ मन आटा किसमें निकला?
- किसान खेतों को जोतने के लिए किसका सहारा लेते हैं?
खोजिए और लिखिए
1. नीचे लिखे शब्दों से तुक मिलने वाले शब्द कविता से ढूँढ़कर लिखिए—
2. जब एक हो तो ‘गोला’ कहलाता है और अनेक होंतो ‘गोले’। नीचे दिए
गए शब्दों को भी एक से अधिक मानकर उनके लिए शब्द लिखिए—
3. नीचे दिए चित्रों को पहचानते हु ए खेलों के नामों के साथ उनका मिलान कीजिए—
4. कविता के आधार पर पंक्तियों का उचित मिलान कीजिए—
5. नीचे लिखे अक्षरों के क्रम को व्यवस्थित करके सही शब्द लिखिए—
उदाहरण – ड़ा/घो .......................................घोड़ा .................................
6. नीचे दिए गए चित्रों में रंग भरिए। यदि आपको इनमें से किसी की सवारी करने का अवसर मिले तो आप किसकी सवारी करना चाहेंगे? उसके बारे में चार - पाँच पंक्तियों में अपने विचार लिखिए—

..................................................................................................................

7. नीचे जादुई पिटारे का एक चित्र दिया गया है। उसमें अपनी पसंद के रंग भरिए। आप भी अपना एक जादुई पिटारा बनाइए और बताइए
कि आप उसमें क्या - क्या रखना चाहेंगे—

मैं अपने जादुई पिटारे में ये वस्तुएँ रखूँगा—

मेरी कलाकारी